एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 कितना बड़ा? कितना भारी?

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 कितना बड़ा? कितना भारी? के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 5 गणित पाठ 14 में छात्र वस्तुओं के भारों की गणना करना सीखते हैं। प्रश्नों के उत्तरों को चित्रों के माध्यम से सरल करके दिखाया गया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14

कितना बड़ा और कितना भारी – आयतन

सारिका कुछ रंगीन कंचे, सिक्के और रबर आदि चीज़ों को इकट्ठा करती है। उसने एक गिलास में कुछ पानी लेकर, पानी के ऊपरी स्तर पर एक बिंदु का निशान लगाया। फ़िर अपने दोस्त से कहा यदि में इसमें पाँच रंगीन कंचे डाल दूँ तो पानी का स्तर क्या होगा। उसके दोस्त ने पहले बिंदु से कुछ ऊपर एक निशान बना दिया।

जब सारिका ने गिलास मे पाँच कंचे डाले तो पानी का स्तर भी दोस्त के बताए निशान के बराबर आ गया था। उसके दोस्त का अंदाज़ा एक दम सही निकला। लेकिन सारिका ने बताया कि हर कंचा पानी को थोड़ा सा ऊपर उठा देता है। कंचा पानी में कुछ जगह अवश्य लेता है। यही उसका आयतन होता है। कंचों का आयतन एक मापक बोतल के द्वारा मापा जा सकता है।

गंगोत्री की यात्रा

कक्षा 11 के छात्र गंगोत्री की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्हें छ्ह दिन तक अपने समान को खुद ही ठोना है। इसलिए वे सब टमाटर और प्याज को भी सुखाकर ले जा रहे हैं। ताकि वजन कम-से-कम हो। सुखाने के बाद 1 किलो टमाटर, प्याज 100 ग्राम हो जाते है। यहाँ प्रत्येक छात्र को एक दिन में 100 ग्राम चावल, 100 ग्राम आटा, 67 ग्राम दाल, 50 ग्राम तेल, 50 ग्राम चीनी, 40 ग्राम दूध पाउडर, 10 ग्राम चाय, 40 ग्राम दलीया, 5 ग्राम नमक, 10 ग्राम सूखे प्याज़ और 10 ग्राम सूखे टमाटर की जरूरत पड़ती है।

यदि हम छ्ह दिन का हिसाब लगाए तो चावल और आटा 600, 600 ग्राम लग जाएगा। 400 ग्राम दाल लग जाएगी। 60 ग्राम सूखे प्याज़ लग जायेंगे। छ्ह दिन तक 10 लोगों के लिए 6 किलो टमाटर को सुखाने की जरूरत पड़ेगी। छ्ह दिन के लिए प्रत्येक छात्र के बैग में भोजन का कुल वज़न 2 किलो 892 ग्राम उठाना होगा।

सिक्कों को तोलना

शाहिद एक बैंक में काम करता है। वह नगदी के काउंटर पर बैठता है। जब कभी उसके पास ज़्यादा सिक्के हो जाते हैं तो वह उन्हें गिनता नहीं बल्कि तोलता है। उसे तोलकर पैसा गिना अधिक आसान लगता है। यदि 5 के सिक्के के बैग में 9 किलो वज़न है तो वह कुल रकम कितनी है फ़ोरन बता देता है। क्योंकि वह जानता है कि एक 5 रुपए के सिक्के में 9 ग्राम भार होता है।

सिक्कों का भार

1 किलो = 1000 ग्राम
9 किलो = 9000 ग्राम
9000 को भाग 9 किया जाए तो 1000 होता है।
1000 गुना 5 = 5000 रुपए के सिक्के हुए।
18 किलो वाले बैग में 5 रूपये के 2000 सिक्के होंगे।
54 किलो वाले बैग में 5 रूपये के 6000 सिक्के होंगे।
4500 ग्राम वाले बैग में 5 रूपये के 500 सिक्के होंगे।
2 किलो 250 ग्राम वाले बैग में 5 रूपये के 250 सिक्के होंगे।
1 किलो 125 ग्राम वाले बैग में 5 रूपये के 125 सिक्के होंगे।

यदि 2 रूपये के सिक्के का वज़न 6 ग्राम है, तो 2200 सिक्कों में कुल वज़न 13 किलो 200 ग्राम होगा।
2 रूपये के 3000 सिक्कों में कुल वज़न 18 किलोग्राम होगा।
अगर एक रूपये के 100 सिक्कों में 485 ग्राम वज़न है तो 10,000 सिक्कों में कुल वज़न
100 गुना 100 = 10,000 ग्राम होगा।
485 गुना 100 = 48 किलो 500 ग्राम होगा।

कक्षा 5 गणित अध्याय 14 कितना बड़ा? कितना भारी?
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 सभी प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 हिंदी मीडियम में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 हिंदी में उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 14 हिंदी में गाइड
कक्षा 5 गणित अध्याय 14
कक्षा 5 गणित अध्याय 14 के सवाल जवाब
कक्षा 5 गणित अध्याय 14 प्रश्न उत्तर
कक्षा 5 गणित पाठ 14
कक्षा 5 गणित पाठ 14
कक्षा 5 गणित पाठ 14 के सवाल जवाब
कक्षा 5 गणित पाठ 14 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 5 गणित पाठ 14 के हल हिंदी में