कक्षा 6 गणित अध्याय 14 एनसीईआरटी समाधान – प्रायोगिक ज्यामिति

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 14 प्रायोगिक ज्यामिति की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 14.1, 14.2, 14.3, 14.4, 14.5 और 14.6 के हल अभ्यास के सभी सवाल जवाब शैक्षणिक सत्र 2024-25 लिए नीचे दिए गए हैं। वर्ग 6 गणित पाठ 14 के ये समाधान यूपी, एमपी, बिहार बोर्ड तथा अन्य राजकीय बोर्डों के लिए भी उपयोगी हैं। छात्र इन समाधानों को इस तिवारी अकादमी वैबसाइट से या कक्षा 6 गणित ऑफलाइन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं। छठी कक्षा गणित समाधान संशोधित रूप में दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के हल को सत्र 2024-25 के लिए सरल भाषा में तैयार किया गया है।

कक्षा 6 गणित अध्याय 14 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 गणित अध्याय 14 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

कोण मापने के लिए एक उपकरण है:

[A]. पटरी
[B]. डिवाइडर
[C]. चाँदा
[D]. परकार
Q2

एक वृत्त खींचने के लिए उपकरण है:

[A]. पटरी
[B]. परकार
[C]. डिवाइडर
[D]. चाँदा
Q3

ज्यामिति बॉक्स में सेट स्क्वायरों की संख्या है:

[A]. 0
[B]. 1
[C]. 2
[D]. 3
Q4

ज्यामिति बॉक्स में त्रिभुज के आकार के उपकरण को कहते हैं:

[A]. चाँदा
[B]. परकार
[C]. डिवाइडर
[D]. सेट स्क्वायर

वृत्त से आप क्या समझते हो?

वृत्त:
किसी समतल पर एक स्थिर बिंदु के चारों ओर एक समान नियत दूरी पर स्थित सभी बिंदुओं के समूह से बनी एक घुमावदार बंद आकृति को वृत्त कहते हैं।
एक वृत्त खींचना जब उसकी त्रिज्या ज्ञात हो
मान लीजिए हम 3 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचना चाहते हैं। हमें अपने परकार का प्रयोग करने की आवश्यकता है। यह निम्न चरणों में किया जा सकता है:

    1. परकार को वांछित त्रिज्या 3 सेमी के लिए खोलिए।
    2. एक नुकीली पेंसिल से वह बिंदु अंकित कीजिए जिसे हम वृत्त का केंद्र बनाना चाहते हैं। इसे बिंदु O से नामांकित कीजिए।
    3. परकार के नुकीले सिरे को O पर रखिए।
    4. वृत्त खींचने के लिए, परकार को धीरे-धीरे घुमाइए। ध्यान रखिए कि चक्कर एक ही बार में पूरा हो जाए।
रेखाखंड क्या है? इसकी रचना कैसे करते हैं?

रेखाखंड
दो बिंदुओं के बीच खींची गई रेखा रेखाखण्ड कहलाती हैं।
एक दी हुई लंबाई के रेखाखंड की रचना करना

    • मान लीजिए हम 4.7 cm लंबाई के एक रेखाखंड की रचना करना चाहते हैं।
    • हम रूलर का प्रयोग करके 4.7 cm की दूरी पर दो बिंदु A और B अंकित करते हैं।
    • A और B को मिलाने पर हमें रेखाखंड AB प्राप्त होता है।
निम्नलिखित के उत्तर लिखिए।
    1. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
      ज्यामिति बॉक्स में रखे दोनों सेट स्क्वायरों में उभयनिष्ठ गुण हैं कि उनमें एक ………… कोण है तथा इनका आकार ……… जैसा है।
    2. त्रिभुज कथन के सत्य और असत्य की पुष्टि कीजिए:
      एक दी हुई किरण पर अपरिमित रूप से अनेक लंब खींचे जा सकते हैं।

उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर

    1. सम
    2. सत्य