एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 6.1

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 6.1 घन और घनमूल के सभी प्रश्नों के हल सवाल जवाब सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। यहाँ कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 6.1 के सभी प्रश्नों को सरल रूप में हल किया गया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 6.1

घन

घन एक ऐसी ठोस आकृति है, जिसकी सभी भुजाएँ बराबर होती हैं। शब्द ‘घन’ का प्रयोग ज्यामिति में किया जाता है। यहाँ पर घन संख्याओं और उनके घनमूल के बारे में अध्ययन करेंगे।
संख्याओं 1, 8, 27, — पर विचार कीजिए, ये पूर्ण घन या घन संख्याएँ कहलाती हैं। क्या आप बता सकते हैं कि इनको ये नाम क्यों दिए गए हैं? इनमें से प्रत्येक संख्या तब प्राप्त होती है, जब एक संख्या को तीन बार लेकर गुणा किया जाता है।
हम देखते हैं कि 1 = 1 × 1 × 1 = 1³
8 = 2 × 2 × 2 = 2³
27 = 3 × 3 × 3 = 3³ है।

कुछ रोचक प्रतिरूप

क्रमागत विषम संख्याओं को जोड़ना विषम संख्याओं के योगों के निम्नलिखित प्रतिरूप को देखिए:
1 = 1 = 1³
3 + 5 = 8 = 2³
7 + 9 + 11 = 27 = 3³
13 + 15 + 17 + 19 = 64 = 4³
21 + 23 + 25 + 27 + 29 = 125 = 5³

घन और उनके अभाज्य गुणनखंड

कुछ संख्याओं और उनके घनों के निम्नलिखित अभाज्य गुणनखंडनों पर विचार कीजिए:
एक संख्या का अभाज्य गुणनखंडन उसके घन का अभाज्य गुणनखंडन
4 = 2 × 2 4³ = 64 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 = 2³ × 2³
6 = 2 × 3 6³ = 216 = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 3 = 2³ × 3³
15 = 3 × 5 15³ = 3375 = 3 × 3 × 3 × 5 × 5 × 5 = 3³ × 5³
12 = 2 × 2 × 3 12³ = 1728 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 3 = 2³ × 2³ × 3³
ध्यान दीजिए कि एक संख्या का प्रत्येक अभाज्य गुणनखंड उस संख्या के घन के अभाज्य गुणनखंडन् में तीन बार आता है।

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

क्या 243 एक पूर्ण घन है?
हल:
243 = 3 × 3 × 3 × 3 × 3
यहाँ 3 का एक त्रिक बनाने के बाद 3 × 3 शेष रहता है। अतः, 243 एक पूर्ण घन नहीं है।
सबसे छोटा गुणज जो पूर्ण घन है।

अभ्यास 6.1 के लिए प्रश्न

राज ने प्लास्टिसिन का एक घनाभ बनाया। इस घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 बउए 30 बउ और 15 बउ है। अनु उससे पूछती है कि एक (पूर्ण) घन बनाने के लिए उसे ऐसे कितने घनाभों की आवश्यकता होगी? क्या आप बता सकते हैं?
राज कहता है,
घनाभ का आयतन = 15 × 30 × 15
= 3 × 5 × 2 × 3 × 5 × 3 × 5
= 2 × 3 × 3 × 3 × 5 × 5 × 5
क्योंकि उपरोक्त अभाज्य गुणनखंडन में केवल एक बार 2 है, इसलिए हमें इसे पूर्ण घन बनाने के लिए 2 × 2 = 4 की आवश्यकता होगी।
अतः हमें एक घन बनाने के लिए ऐसे चार घनाभों की आवश्यकता होगी।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित व्यायाम 6.1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित एक्सरसाइज 6.1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अभ्यास 6.1