कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम में विद्यार्थी सर्वनाम के 6 प्रकार पुरुषवाचक, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक, संबंधवाचक तथा निजवाचक सर्वनाम के बारे में विस्तार से जानेंगे। हिंदी ग्रामर कक्षा 8 का पाठ 9 सीबीएसई के साथ-साथ राजकीय बोर्ड के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित किया गया है।

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तुम, वह, हम, आप, यह, जो कोई, कुछ आदि।
सर्वनाम शब्द का अर्थ है-सबका नाम। ये शब्द सभी के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं। इनका प्रयोग करने से भाषा सुंदर और स्पष्ट हो जाती है। एक ही सर्वनाम शब्द अलग-अलग व्यक्तियों या प्राणियों के लिए बोला या लिखा जा सकता है।
उदाहरण:
(क) नीलम मेरी बहन है। वह बहुत सुंदर है।
(ग) पंकज मेरा मित्र है। वह बहुत होशियार है।
यहाँ लड़का और लड़की दोनों के लिए ‘वह’ शब्द का प्रयोग किया गया है।

उपरोक्त उदाहरणों से निम्न बातें स्पष्ट होती हैः
सर्वनाम शब्दों का संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है।
सर्वनाम के प्रयोग से पूर्व कम से कम एक बार उस संज्ञा का प्रयोग आवश्यक है।
संज्ञा शब्द विकारी शब्द होते हैं।
वचन और कारक के कारण तो सर्वनाम शब्दों के रूप बदल सकते हैं, किंतु लिंग के कारण नहीं।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के छह भेद हैं:
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
5. संबंधवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम

बोलने वाला अपने लिए, सुनने वाले के लिए तथा किसी अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करे, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण:
(क) यश ने मुझसे कहा “कि वह बीमार है।“
(ख) राकेश ने कहा “मैं आज तुम्हें पत्र लिखूँगा।“
(ग) कमल ने कहा “आज मैं स्कूल नहीं जाऊँगा।“
उक्त वाक्यों में ‘मैं’ कहने वाले के लिए ‘तुम’ एवं तुम्हें सुनने वाले के लिए ‘वह’ किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग किया गया है। अतः मैं, तुम्हें और वह पुरुषवाचक सर्वनाम है।

निश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनामों से निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
उदहारण:
(क) यह आयुष का घर है।
(ख) यह मेरी पुस्तक है।
(ग) वह तुम्हारी बहन है।
(घ) उनमें लाल कमीज वाले नेहा के पिताजी हैं।

सर्वनामों की रूप-रचना

सर्वनाम के केवल सात कारकों में ही रूप चलते हैं। सर्वनामों का संबोधन नहीं होता हैं। क्रम से सभी सर्वनामों के रूप भिन्न हैं।
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम ‘मैं’

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तामैं, मैंनेहम, हमने
कर्ममुझे, मुझकोहमें, हमको
करणमुझसे, मेरे द्वाराहमसे, हमारे द्वारा
संप्रदानमेरे लिए, मुझकोहमारे लिए, हमको
अपादानमुझसे (पृथक)हमसे (पृथक)
संबंधमेरा, मेरे, मेरीहमारा, हमारे, हमारी
अधिकरणमुझ में, मुझ परहम में, हम पर
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम के प्रकार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण पाठ 9 सर्वनाम
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम
हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में सर्वनाम
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 9
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में सर्वनाम
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के प्रकार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण सर्वनाम के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण सर्वनाम के भेद
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण
हिंदी व्याकरण सर्वनाम