कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें

एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 के लिए हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में किताब सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त की जा सकती हैं। छात्र यहाँ से तीसरी कक्षा के सभी विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, ईवीएस – पर्यावरण अध्ययन तथा गणित की पुस्तकें पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 हिंदी
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 अंग्रेजी
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 गणित (हिंदी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 गणित (अंग्रेजी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 ईवीएस (हिंदी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 3 ईवीएस (अंग्रेजी मीडियम)

कक्षा: 3एनसीईआरटी पुस्तकें
विषय:हिंदी, अंग्रेजी, गणित और ईवीएस
अतिरिक्त विषय:कंप्यूटर, विज्ञान, व्याकरण और सामान्य ज्ञान
शैक्षणिक सत्र:2024-25
माध्यम:हिंदी और अंग्रेजी मीडियम
कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें new books

कक्षा 3 के लिए ईवीएस एनसीईआरटी की पीडीएफ पुस्तकें

जब कोई छात्र कक्षा 3 में प्रवेश करता है, तो उसे ईवीएस के रूप में एक नए विषयों से परिचित कराया जाता है। अब तीसरी कक्षा में छात्र को हिंदी, अंग्रेजी और गणित के साथ-साथ ईवीएस अर्थात पर्यावरण अध्ययन भी पढ़ना पड़ता है। इन सभी विषयों की एनसीईआरटी (https://ncert.nic.in/) की किताब पीडीएफ में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। कई बार अधिक विषय होने पर छात्र कुछ भ्रमित महसूस करते हैं। वे सोचते हैं कि इन सभी विषयों को उचित तरह से कैसे पढ़ा जाए ताकि पढ़ाई में रुचि बनी रहे। कई विद्यालयों में तो कक्षा 3 में एनसीईआरटी पुस्तकों के अतिरिक्त कंप्यूटर तथा सामान्य ज्ञान जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।
अध्याय 1. डाल-डाल पर, ताल-ताल पर
अध्याय 2. पौधों की परी
अध्याय 3. पानी रे पानी
अध्याय 4. हमारा पहला स्कूल
अध्याय 5. छोटू का घर
अध्याय 6. खाना अपना-अपना
अध्याय 7. बिन बोले बात
अध्याय 8. पंख फैलाएँ, उड़ते जाएँ
अध्याय 9. बादल आए, बारिश लाए
अध्याय 10. पकाएँ, खाएँ
अध्याय 11. यहाँ से वहाँ
अध्याय 12. काम अपने-अपने
अध्याय 13. छूकर देखें
अध्याय 14. कहाँ से आया, किसने पकाया
अध्याय 15. आओ बनाएँ बर्तन
अध्याय 16. खेल-खेल में
अध्याय 17. चिट्ठी आई है
अध्याय 18. ऐसे भी होते हैं घर
अध्याय 19. हमारे साथी जानवर
अध्याय 20. बूँद-बूँद से
अध्याय 21. तरह-तरह के परिवार
अध्याय 22. दायाँ-बायाँ
अध्याय 23. कपड़ा सजा कैसे
अध्याय 24. जीवन का जाल

एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ कक्षा 3 के अन्य विषय

प्रत्येक छात्र को अपनी शैक्षिक नींव को मज़बूत करने के लिए विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, ईवीएस, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान आदि का अध्ययन करना चाहिए। एनसीईआरटी कक्षा 3 की किताबें छात्रों के शैक्षिक विकास को उत्कृष्ट करने में मदद करने के लिए तैयार की गई हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ-साथ, अन्य विभिन्न विषयों को पढ़ने से बच्चों को बुनियादी बातों का पता लगाने और विषयों की स्पष्ट समझ हासिल करने में मदद मिलती है। कक्षा 3 में एनसीईआरटी पुस्तकें छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में सहायक हैं। इसलिए, एनसीईआरटी कक्षा 3 की पुस्तकों के साथ-साथ अन्य विषयों की बेहतर समझ के लिए छात्र तिवारी अकादमी से पुस्तकें निशुल्क प्राप्त करें। इन किताबों के माध्यम से विद्यार्थी छोटी कक्षा से ही अपने पढने की रूचि को बनाए रख सकेंगे।

कक्षा 3 के लिए हिंदी और अंग्रेजी एनसीईआरटी की किताब

कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी विषय की पीडीएफ के साथ-साथ उनके समाधान भी यहाँ दिए गए हैं। छात्र कक्षा 3 के लिए हिंदी में रिमझिम भाग 3 और अंग्रेजी में मेरीगोल्ड तथा रेनड्रॉप्स की पुस्तकें डाउनलोड के लिए दी गई हैं। छात्र इनके अतिरिक्त तीसरी कक्षा के लिए अध्ययन सामग्री भी निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें वर्कशीट, एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर समाधान, नमूना पत्र और अभ्यास के लिए प्रश्न शामिल हैं। छात्र इसे वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप से भी प्राप्त कर सकते हैं। ये सभी सामग्री छात्रों को निःशुल्क प्रदान की जाती है।
कक्षा 3 हिंदी की पाठ्यपुस्तक – वीणा
पाठ 1. सीखो
पाठ 2. चींटी
पाठ 3. कितने पैर
पाठ 4. बया हमारी चिड़िया रानी!
पाठ 5. आम का पेड़
पाठ 6. बीरबल की खिचड़ी
पाठ 7. मित्र को पत्र
पाठ 8. चतुर गीदड़
पाठ 9. प्रकृति पर्व – फूलदेई
पाठ 10. रस्साकशी
पाठ 11. एक जादुई पिटारा
पाठ 12. अपना-अपना काम
पाठ 13. पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’
पाठ 14. किसान की होशियारी
पाठ 15. भारत
पाठ 16. चंद्रयान (संवाद)
पाठ 17. बोलने वाली माँद
पाठ 18. हम अनेक किंतु एक


कक्षा 3 हिंदी की पाठ्यपुस्तक – रिमझिम
अध्याय 1. कक्कू
अध्याय 2. शेखीबाज़ मक्खी
अध्याय 3. मन करता है
अध्याय 4. बहादुर बित्तो
अध्याय 5. हमसे सब कहते
अध्याय 6. टिपटिपवा
अध्याय 7. बंदर बाँट
अध्याय 8. कब आऊँ
अध्याय 9. क्योंजीमल और कैसे कैसलिया
अध्याय 10. मीरा बहन और बाघ
अध्याय 11. जब मुझे साँप ने काटा
अध्याय 12. मिर्च का मजा
अध्याय 13. सबसे अच्छा पेड़

कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें 2024-25
कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें और समाधान

छात्रों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि एनसीईआरटी कक्षा 3 की किताबें मुफ्त ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। एनसीईआरटी किताब के समाधान प्राप्त करने के लिए छात्रों को इधर- उधर दौड़ने की आवश्यकता नहीं है, तिवारी अकादमी इन सभी पुस्तकों का हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में समाधान प्रदान करता है जो उपयोग के लिए निशुल्क है। छात्र यहाँ से न केवल एनसीईआरटी कक्षा 3 की पाठ्यपुस्तकें बल्कि उनके समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। यह समाधान बहुत ही सरल भाषा में दिए गए, जिन्हें पढ़ना, समझना और याद रखना आसान है।
कक्षा 3 के लिए हिंदी एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 3 के लिए अंग्रेजी एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 3 के लिए गणित एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 3 के लिए अंग्रेजी ग्रामर
कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण
कक्षा 3 के लिए सामान्य ज्ञान
कक्षा 3 के लिए विज्ञान पुस्तक

कक्षा 3 के लिए गणित की पुस्तकें और उनके हल

कक्षा 3 में गणित की पुस्तक – गणित का जादू में विभिन्न गणितीय तथ्यों को सरल करके प्रदर्शित किया गया है। एनसीईआरटी कक्षा 3 की किताबें छात्रों और शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम के विस्तृत विवरण के अनुरूप होने के कारण अधिक पसंद की जाती हैं। शिक्षक अक्सर परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा 3 के छात्रों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की सलाह देते हैं, क्योंकि इन पुस्तकों में विषयो के बारे में गहराई से ज्ञान दिया है। कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला का एक भाग हैं। ये छात्रों को बेहतर सीखने के अनुभव को विकसित करने के लिए अभ्यास प्रदान करती हैं।
अध्याय 1. देखें किधर से
अध्याय 2. संख्याओं की उछल कूद
अध्याय 3. कुछ लेना कुछ देना
अध्याय 4. क्या लंबा क्या छोटा
अध्याय 5. आकृतियों का कमाल
अध्याय 6. लेने देने का खेल
अध्याय 7. समय समय की बात
अध्याय 8. कौन किससे भारी?
अध्याय 9. बोलो भई कितने गुना?
अध्याय 10. पैटर्न की पहचान
अध्याय 11. जग मग, जग मग
अध्याय 12. कैसे-कैसे बाँटे?
अध्याय 13. स्मार्ट चार्ट!
अध्याय 14. रुपए और पैसे

कक्षा 3 में एनसीईआरटी की पुस्तकों का अनुसरण क्यों उपयोगी है?

एनसीईआरटी की पुस्तकों को शिक्षण क्षेत्र के विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा उनकी सादगी और अनुकूलन क्षमता के लिए सराहा जाता है। एनसीईआरटी की किताबें विशेषज्ञों द्वारा बहुत अच्छी तरह से शोध के बाद लिखी जाती हैं की जाती हैं। समय समय पर इन पुस्तकों का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है ताकि सामग्री अद्यतित होती रहे। इसके अलावा, एनसीईआरटी छात्रों को कम समय में अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करने के लिए छोटे नोट्स तथा जटिल सिद्धांतों का गहन विश्लेषण प्रदान करता है। चूंकि एनसीईआरटी सीबीएसई पाठ्यक्रम का अनुसरण करता है, इसलिए परीक्षा में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी पुस्तकों से ही पूंछे जाते हैं। एनसीईआरटी की किताबें केंद्र सरकार के विभागों द्वारा प्रकाशित की जाती हैं, इसलिए त्रुटियों की संभावना कम होती है। ये पुस्तकें सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए उचित मापदंडों के अनुसार तैयार की गई हैं। यह सब एनसीईआरटी की पुस्तकों को बहुत विश्वसनीय बनाता है और इसलिए इसका अनुसरण अत्यंत उपयोगी है।

कक्षा 3 में एनसीईआरटी पुस्तकों से परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

कक्षा 3 की परीक्षा की तैयारी छात्र एनसीईआरटी पुस्तकों के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। एनसीईआरटी की किताब से अध्ययन करने के लिए पहले अध्याय को टुकड़ों में बाँट लें। साथ ही, छात्र प्रत्येक अनुभाग का अभ्यास करने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें। कक्षा 3 में प्रत्येक विषय और उसके संबंधित विषय को तैयार करते समय उस विषय विशेष में अपनी कमजोरियों और ताकत का ध्यान रखें। उन विषयों पर अधिक ध्यान दें जिनकी बार-बार समीक्षा की आवश्यकता होती है। साथ ही यह भी याद रखें कि प्रत्येक विषय को समझने के लिए एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता हो सकती है। कुछ विषय और उनके भाग बहुत वैचारिक हो सकते हैं जबकि कुछ को एक निश्चित स्तर पर याद रखने की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए विद्यार्थी अपनी रणनीति को अनुकूलित करें। उल्लिखित युक्तियों का पालन करके, विद्यार्थी निश्चित रूप से अच्छे अंक अर्जित करेंगे और निर्धारित समय से पहले पाठ्यक्रम को पूरा कर सकेंगे।

क्या कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें आवश्यक हैं?

सीबीएसई पाठ्यक्रम आमतौर पर एनसीईआरटी की किताबों का अनुसरण करते हैं। वे विभिन्न विषयों पर गहन जानकारी प्रदान करते हैं। कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का समर्थन करने का मुख्य कारण यह है कि ये पुस्तकें प्रतियोगिता की दृष्टि से भी बहुत सहायक होती हैं। इसके अलावा, छात्र हों या शिक्षक स्पष्ट भाषा और विश्वसनीय आंकड़ों के कारण एनसीईआरटी पसंद करते हैं। प्रत्येक एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक की सामग्री विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाती है तथा समय-समय पर इसमें संशोधन भी किए जाते हैं। एनसीईआरटी पुस्तकों को लिखने वाले लेखक छात्रों के सीखने के उद्देश्यों और समझ के स्तर को समझते हैं। इन पुस्तकों पर आधारित समाधान भी यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं जो ऐसे ही भाषा के प्रयोग से तथा विषय में निपुण विशेषज्ञों द्वारा बनाये गए हैं।