एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.2 प्रारंभिक आकारों को समझना के सवालों के हल हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में सत्र 2024-25 के लिए छात्र यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 गणित अध्याय 5.2 के सभी सवाल जवाब सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड दोनों के लिए उपयोगी हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.2

समकोण

यहाँ कुछ प्रयोगों के द्वारा हम कोणों को ज्ञात करते हैं:
उत्तर की ओर मुँह करके खडे़ होइए। घड़ी की दिशा (दक्षिणावर्त दिशा) में पूर्व की ओर घूम जाइए। आप एक समकोण के बराबर घूम गए हैं। घड़ी की दिशा में एक समकोण और घूमिए। अब आप दक्षिण की ओर मुँह करके खडे़ हैं। यदि आप घड़ी की विपरीत दिशा (वामावर्त दिशा) में एक समकोण घूम जाएँ, तो आपका मुँह किस दिशा में होगा? यह पुनः पूर्व है।
उत्तर की ओर मुँह होने से दक्षिण की ओर मुँह होने तक घूमने में, आप दो समकोण घूम गए हैं। क्या यह दो समकोणों के एक घूर्णन के बराबर नहीं है? उत्तर से पूर्व तक का घूमना (घूर्णन) एक समकोण के बराबर घूमना है।

ऋजुकोण

उत्तर से दक्षिण तक का घूमना दो समकोणों के बराबर घूमना है। इसे एक ऋजुकोण कहते हैं।
दक्षिण की ओर मुँह करके खडे़ होइए। एक ऋजुकोण के बराबर घूमिए। अब आप किस दिशा में मुँह किए खडे़ हैं? आप उत्तर दिशा की ओर मुँह किए खडे़ हैं।
उत्तर से दक्षिण तक घूमने के लिए आप एक ऋजुकोण के बराबर घूमे हैं। पुनः दक्षिण से उत्तर तक आने में आप एक ऋजुकोण के बराबर घूमे हैं। इस प्रकार, दो ऋजुकोणों के बराबर उसी दिशा में घूमने पर आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाते हैं।

कक्षा 6 के लिए ऐप

iconicon
संपूर्ण कोण

आप अपनी प्रारंभिक स्थिति तक आने के लिए, एक ही दिशा में कितने समकोण घूमेंगे?
एक ही दिशा में दो ऋजुकोण (या चार समकोण) घूमने पर एक चक्कर पूरा हो जाता है। यह एक पूरा चक्कर एक घूर्णन कहलाता है। एक घूर्णन के लिए कोण एक संपूर्ण कोण कहलाता है।

अभ्यास के लिए उदाहरण

(i) आधे घूर्णन के लिए कोण का नाम क्या है?
(ii) एक-चौथाई घूर्णन के लिए कोण का नाम क्या है?
हल:
(i) आधे घूर्णन के लिए कोण का नाम ऋजुकोण है।
(ii) एक-चौथाई घूर्णन के लिए कोण का नाम समकोण है।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.2 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.2