कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 संज्ञा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 संज्ञा और उसके भेद के बारे में विस्तार से सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। संज्ञा शब्दों को हम पहली कक्षा से ही पढ़ना प्रारंभ कर देते हैं इसलिए कक्षा 3 हिंदी व्याकरण के इस अध्याय में हमें केवल संज्ञा की पुनरावृति की करनी होती है। विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कई संज्ञा शब्दों को चित्रों द्वारा समझाया गया है।

कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 4 संज्ञा

सीबीएसई ऐप कक्षा 3 के लिए

iconicon

संज्ञा

किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी और भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

व्यक्तियों के नाम:

बालक, दरजी, डाकिया, माली, चाची, पुलिस, लड़की, बढ़ई, किसान, धोबी, सैनिक, अध्यापक, बेटी, बेटा, राजा, रानी, भाई, लड़का, आदमी, औरत, बहन, चाचा, पिता, माता।
ये सभी व्यक्तियों के नाम हैं। व्यक्तियों के नाम बताने वाले शब्द भी संज्ञा कहलाता हैं।

वस्तुओं के नाम

आम, कलम, मेज़, गुड़िया, जूता, बोतल, किताब, जुराब, घड़ी, गिलास, कमीज़, डबलरोटी, पंखा, चाबी, शीशा, कंघी, छतरी, गेंद।
ये सभी वस्तुओं के नाम हैं। वस्तुओं के नाम बताने वाले शब्द भी संज्ञा कहलाते हैं।

स्थानों के नाम

घर, दुकान, नदी, खेत, डाकघर, पाठशाला, बाजार, कक्षा, बगीचा, पहाड़, मंदिर, सड़क, कमरा, कुआँ, अस्पताल, गाँव, मैदान, चिड़ियाघर
स्थानों के नाम बताने वाले शब्द भी संज्ञा कहलाते हैं।

प्राणियों के नाम

गाय, बकरी, हाथी, चिड़िया, बिल्ली, शेर, कौआ, उँट, जिराफ, बंदर, बतख, कुत्ता, भालू, तोता, हिरन, घोड़ा, कोयल, बैल
ये सभी प्राणीयों (पशु-पक्षियों) के नाम हैं। प्राणियों के नाम बताने वाले शब्द भी संज्ञा
कहलाते हैं।

भावों के नाम

सुंदरता, भलाई, आजादी, बचपन, मित्रता, गंदगी, अच्छाई, गरीबी, सफलता, लड़ाई, हरियाली, मिठास, बुराई, खुशी, कोमलता, बुढ़ापा, थकावट, कमज़ोरी
ये सभी भावों के नाम हैं। भावों के नाम बताने वाले शब्द भी संज्ञा होते हैं।

नाम बताने वाले सभी शब्दों को संज्ञा कहते हैं। इस तरह प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु, पशु, पक्षी, भाव आदि का एक नाम होता है।

दिए गए शब्द समूह में कुछ व्यक्तियों, स्थानों, वस्तुओं तथा पशु-पक्षियों के नाम मिल-जुल गए हैं। उन्हें छाँटकर अलग-अलग खाने में लिखिए:

राजा, हाथी, मेज, पहाड़, सड़क, किसान, बगीचा, बोतल, भालू, मंदिर, लड़का, जुराब, कोयल, ऊँट, माली, बिल्ली, गेंद, पिता, कंघी, गाँव

उत्तर:
व्यक्तियों के नाम वस्तुओं के नाम स्थानों के नाम पशु-पक्षियों के नाम
राजा मेज पहाड़ हाथी
किसान बोतल सड़क भालू
लड़का जुराब बगीचा कोयल
माली गेंद मंदिर ऊँट
पिता कंघी गाँव बिल्ली

नीचे दिए गए विकल्पों में से जो संज्ञा शब्द नहीं है, उन्हें छांटकर लिखिए:

Q1

निम्नलिखित में से जो शब्द संज्ञा नहीं है उसे लिखिए:

[A]. कुर्सी
[B]. मेज़
[C]. ताला
[D]. घूमना
Q2

दिए गए विकल्पों में से गैर संज्ञा शब्द को अलग कीजिये:

[A]. खेलना
[B]. मंदिर
[C]. माता
[D]. ताला
Q3

इनमें से कौन सा शब्द संज्ञा नहीं है:

[A]. जल्दी
[B]. कंप्यूटर
[C]. जहाज
[D]. बन्दर
Q4

गैर संज्ञा शब्द को अलग कीजिए:

[A]. जूता
[B]. पुस्तकालय
[C]. नीचे
[D]. गाय
Q5

दिए गए विकल्पों में से जो शब्द संज्ञा नहीं है उसे छांटकर लिखिए:

[A]. सुंदर
[B]. मोबाइल
[C]. गेंद
[D]. कमरा

नीचे दिए गए वाक्यों में संज्ञाओं को छांटकर लिखिए:

1. लड़का पढ़ता है।
2. खेत के पास नदी है।
3. हम बाज़ार जाते हैं।
4. कुर्सी पर दवात रखी है।
5. पिताजी घर में हैं।
6. पेंड़ हमें फल देते हैं।
7. लड़की ने पुस्तक पढ़ी है।
8. सेब में मिठास है।

उत्तर:
1. लड़का
2. खेत
3. बाजार
4. कुर्सी
5. पिताजी
6. पेड़
7. लड़की
8. सेब

हर वर्ग के तीन-तीन संज्ञा शब्द लिखिए:

वस्तुस्थान
किताबपार्क
मेजघर
गिलासबाजार
व्यक्तिपशु
रामगाय
कृष्णघोड़ा
विवेकानंदहिरण

सही संज्ञा शब्द छाँटकर खाली स्थानों में भरिए:

शेर, किसान, बहन, घर, बिल्ली, जंगल, माँ, बाजार, पेड़
1. लता मेरी ____ है।
2. ______ म्याऊँ-म्याऊँ करती है।
3. ______ खेत में काम करता है।
4. मैं _______ के साथ ____ जाती हूँ।
5. हमारे _____ सामने आम का ____ है।
6. _____ में ____ दहाड़ता है।

उत्तर:
1. बहन
2. बिल्ली
3. किसान
4. माँ, बाजार
5. घर, पेड़
6. जंगल, शेर

वाक्य पढ़िए और खाली जगह पर सही संज्ञा शब्द लिखिए:

1. _____ दिन के समय रोशनी देता है। (सूरज, तारा, चाँद, बादल)
2. हम पढ़ने के लिए ____ जाते हैं। (बाज़ार, पाठशाला, मॉल)
3. _____को जंगल का राजा कहते हैं। (बंदर, गाय, शेर, हाथी)
4. आकाश में ________ छा गए। (फूल, बादल, पहाड़, चांदनी)
5. 15 अगस्त, 1947 को हमें _____ मिली। (गुलामी, गरमी, आज़ादी, आज़ाद)
6. ______ हमारे कपड़े सिलता है। (मोची, धोबी, सुनार, दरजी)

उत्तर:
1. सूरज
2. पाठशाला
3. शेर
4. बादल
5. आजादी
6. दरजी

कोष्ठक में से उचित संज्ञा शब्द चुनकर खाली जगह में लिखिए:

1. पेड़ पर ____ चहचहा रहे हैं। (पक्षी /हाथी)
2. पेड़-पौधों से _____ छा जाती हैं। (गंदगी/हरियाली)
3. ______ के पंख बहुत सुंदर होते हैं। (कौए/मोर)
4. मेज़ पर ______ रखी है। (नदी/घड़ी)
5. मुझे _____ अच्छी लगती है। (पिटाई/मिठाई)
6. माँ ने आज लाल रंग की ____ पहनी है। (साड़ी/गाड़ी)

उत्तर:
1. पक्षी
2. हरियाली
3. मोर
4. घड़ी
5. मिठाई
6. साड़ी

कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 4 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

अध्याय की महता और विस्तार को देखते हुए इस अध्याय को तैयार करने में छात्रों को एक दिन से ज्यादा का समय लग सकता है।

क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 4 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

इस अध्याय का अध्ययन करते समय संज्ञा के विभिन्न रूपों का ध्यान से अध्ययन करना चाहिए। अध्याय की विषय वस्तु विस्तृत है। अतः पर्याप्त समय देकर पाठ को अच्छी तरह से तैयार करना चाहिए।

परीक्षा की दृष्टि से कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 4 कितना महत्वपूर्ण है?

परीक्षा की दृष्टी से यह अध्याय महत्वपूर्ण है क्योंकि व्याकरण में संज्ञा शब्दों का महत्वपूर्ण स्थान है।

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 संज्ञा
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 संज्ञा
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण संज्ञा
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 4
कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 4 संज्ञा
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 4 संज्ञा
कक्षा 3 व्याकरण पाठ 4 संज्ञा
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण में संज्ञा