एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 2.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 2.2 एक चर वाले रैखिक समीकरण अभ्यास के प्रश्नों के हल विस्तार से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 8 गणित के छात्रों के लिए प्रश्नावली 2.2 के अभ्यास के लिए सभी प्रश्नों के हल सवाल जवाब यहाँ दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 2.2

समीकरणों को सरल रूप में बदलना

कोई रैखिक समीकरण अगर अंश और हर के रूप में है तो उसको हल करने के लिए सभी व्यंजकों के हरों के ल. स. प. से गुणा करते हैं। इस प्रक्रिया को एक उदाहरण के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं।

8वीं गणित के अभ्यास 2.2 के महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

हल कीजिए: (6x + 1)/3 + 1 = (x – 3)/6
हल:
दोनों पक्षों को 6 से गुणा करने पर
6 × {(6x + 1)/3 + 1} = 6 × {(x – 3)/6}
या 12x + 2 + 6 = x – 3
या 12x – x = -3 – 2 – 6
या 11x = – 11
x = – 1
इस प्रश्न में हमने कोष्ठकों को हटाकर और समान पदों को मिलाकर समीकरण सरल बनाया।

प्रश्नावली 2.2 के अभ्यास के लिए प्रश्न

हल कीजिए: 5x – 2 (2x – 7) = 2 (3x – 1) + 7/2
हल:
कोष्ठक हटाने पर
बायाँ पक्ष (LHS) = 5x – 4x + 14 = x + 14
दायाँ पक्ष (RHS) = 6x – 2 + 7/2 = 6x – 4/2 + 7/2 = 6x + 3/2
अतः समीकरण x + 14 = 6x + 3/2
दिए गए समीकरण में चर राशियों को बाईं तरफ रखकर और दायीं तरफ अचर राशियों को रखते हैं।
इस प्रकार से प्राप्त होने वाला समीकरण है:
x – 6x = 3/2 – 14
या -5x = (3 – 28)/2
या -5x = – 25/2
या 5x = 25/2
या x = 5/2

जांच: बायां पक्ष (LHS) 5x – 2 (2x – 7)
x का मान 5/2 रखने पर
5(5/2) – 2 (2 × 5/2 – 7)
= 25/2 – (10 – 14)
= 25/2 – (-4)
= 25/2 + 4
= (25 + 8)/2
= 33/2
दायाँ पक्ष (RHS) 2 (3x – 1) + 7/2
x का मान 5/2 रखने पर
2 (3 × 5/2 – 1) + 7/2
= (15 – 2) + 7/2
= 13 + 7/2
= (26 + 7)/2
= 33/2
इस प्रकार बायां पक्ष (LHS) = दायाँ पक्ष (RHS)

अतिरिक्त प्रश्नों के हल उत्तर सहित

समीकरण 3(t – 3) = 5(2t + 1) को सरल रूप में बदलते हुए हल कीजिए।
हल:
समीकरण 3(t – 3) = 5(2t + 1) को सरल करने के लिए कोष्ठक को हटा देते हैं
अतः 3t – 9 = 10t + 5
दिए गए समीकरण में चर राशियों को बाईं तरफ रखकर और दायीं तरफ अचर राशियों को रखते हैं।
इस प्रकार से प्राप्त होने वाला समीकरण है:
3t – 10t = 5 +9
या – 7t = 14
या t = – 14/7 = – 2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 2.2 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 2.2 के प्रश्न उत्तर हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित एक्सरसाइज 2.2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अभ्यास 2.2