एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5 दोस्त की मदद

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी रिमझिम अध्याय 5 दोस्त की मदद एक अभ्यास के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए संशोधित यहाँ दिए गए हैं। यह एक कहानी है जो एक कछुआ और एक लोमड़ी के बीच एक अजीब दोस्ती के बारे में नैतिकता को दर्शाती है। पूरी कहानी बच्चों को रोचकता से बाँधे रखती है। कहानी का अंत कछुए द्वारा तेंदुए से खुद को बचाने के साथ होता है। कक्षा 2 हिंदी पाठ 5 के सभी प्रश्न उत्तर सरल तरीके से दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5: कहानी का सारांश

इस कहानी का आशय है कि विपति में दोस्त की जान कैसे बचाई जा सकती हैI एक कछुआ किसी तालाब में रहता था तथा वही नजदीक एक मांद में एक लोमड़ी रहती थीI दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थीI एक दिन कछुआ लोमड़ी के पास आकार दोनों गप्पें मार रहे थेI

तभी वहाँ एक तेंदुआ आ धमका, लोमड़ी तो तुरंत अपनी मांद में घुस गयी लेकिन कछुआ बेचारा अपनी सुस्त चाल के कारण पानी तक न पहुँच सका और तेंदुए ने उसे पकड़ लिया और पास में ही एक पेड़ के नीचे ले गयाI कछुए ने अपने सारे अंग खोल के अन्दर सिकोड़ लिए थेI तेंदुआ उसके खोल पर अपने नाख़ून गढ़ाने की कर करने लगा पर कछुए के खोल पर खरोंच तक नहीं आयीI

लोमड़ी यह सब देख रही थी उसने सोचा कि कैसे कछुए को बचाया जायI लोमड़ी ने तेंदुए से कहा मैं कछुए के खोल को तोड़ने का आसान उपाय आपको बताती हूँI आप कछुए को थोड़ी देर के लिए पानी में डाल दो इसका खोल मुलायम हो जाएगा और आप इसे आसानी से तोड़ पाओगेI तेंदुए ने कछुए को पानी में फेंक दिया कछुआ गायबI इस तरह से लोमड़ी ने अपनी चतुर बुद्धि से कच्छुए की जान बचा ली और अपनी दोस्ती का धर्म निभायाI

लोमड़ी ने कछुए को बचाने का क्या उपाय सोचा?

उत्तर:
लोमड़ी ने तेंदुए से कहा मैं कछुए के खोल को तोड़ने का आसान उपाय आपको बताता हूँI आप कछुए को थोड़ी देर के लिए पानी में डाल दो इसका खोल मुलायम हो जाएगा और आप इसे आसानी से तोड़ पाओगेI

तेंदुए ने क्या मूर्खता की?

उत्तर:
तेंदुआ लोमड़ी की बातों में आ गया और कछुए को पानी में फेक दियाI

तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए को क्या फायदा हुआ?

उत्तर:
तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए की जान बच गयीI

शब्दअर्थ
मांदगुफा
सरपटतेजी से
मौक़ाअवसर
सख्तमजबूत
आसानसरल
कक्षा 2 हिन्दी अध्याय 5 के अनुसार कच्छुए कहाँ पाए जाते हैं?

कच्छुआ एक उभयचर प्राणी है जो जल और थल दोनों जगह पर रह सकता हैI

हिन्दी कक्षा 2 के अध्याय 5 के आधार पर लोमड़ी किस प्रजाति का प्राणी है?

लोमड़ी कुते के प्रजाति का प्राणी जो झाड़ियों और जंगल में रहता है तथा छोटे प्राणियों का शिकार करके जीवन यापन करता हैI

कक्षा 2 हिन्दी का अध्याय 5 का आशय क्या है?

सच्चा मित्र अपनी जान की बाजी लगाकर भी अपने दोस्त की रक्षा करता हैI

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5 अभ्यास के लिए प्रश्न
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5 अभ्यास
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 5 अभ्यास के लिए