एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 15 कितनी चोटी हैं

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 15 कितनी चोटी हैं? के अभ्यास के प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 2 गणित पाठ 15 के सभी सवाल जवाब यहाँ सरलता से हल करके दिखाए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 15

कितनी छोटी हैं

एक ही अक्षर से समाप्त होने वाले नामों में न शब्द सबसे अधिक है। ण से कोई नाम शुरू नहीं होता है। इस अध्याय में एक ही अक्षर से शुरू होने वाले नामों की संख्या 15 है।

फलवाला
फलवाला कुछ फल बेच रहा था। वह ज़ोर-ज़ोर से आवाज़े लगा रहा था। उसके पास चार फल – केला, सेब, नारंगी और आम आदि थे।

केश सज्जा

माला नाम की लड़की रोज़ाना स्कुल जाती है। उसकी माँ उसके बाल बनाती हैं। उसकी माँ उसकी दो चोटी बनाती हैं। उसकी कक्षा में एक चोटी बनाने वाली लडकियों की संख्या 10 है तथा दो चोटी बनाने वाली लड़कियों की संख्या 15 है। उसकी कक्षा में लडको की संख्या 20 है।
(क) एक चोटी बनाने वाली लड़कियों की संख्या दो चोटी बनाने वाली लडकियों से 5 कम है।
(ख) 20 बच्चे बिना चुटिया के हैं। वे सभी लड़के हैं।

जूते का नंबर

कक्षा के सभी बच्चें जूते, चप्पल या सैंडल पहने हुए हैं। सभी बच्चों ने 9, 10, और 11 नंबर के जूते अथवा सैंडल पहने हुए हैं।

    • (क) कक्षा में कुल 45 बच्चें हैं।
    • (ख) 20 बच्चों ने 10 नंबर के जूते पहने हैं।
    • (ग) 15 बच्चों ने 11 नंबर के जूते पहने हैं।
    • (घ) 10 बच्चों ने 9 नंबर के जूते पहने हैं।
    • (ङ) अधिकतर बच्चों के जूतों का नाप 10 नंबर है।
    • (च) 9 नंबर के नाप वाले बच्चों की संख्या सबसे कम हैं।
पीने का पानी

एक आदमी रोज़ाना 8 गिलास पानी पीता है। इसी प्रकार हम अपनी कक्षा के बच्चों के बारे में पता करके जान सकते हैं कि वे कितने गिलास पानी पीते हैं।
(क) एक गिलास पानी पीने वाले बच्चों की संख्या शून्य है।
(ख) 5 गिलास पानी पीने वाले बच्चों की संख्या 15 है।
(ग) 3 गिलास पानी पीने वाले बच्चों की संख्या 20 है।
(घ) 2 गिलास पानी पीने वाले बच्चों की संख्या 10 है।
(ङ) 3 गिलास पानी पीने वाले बच्चों की संख्या 2 गिलास पानी पीने वाले बच्चों की संख्या से 10 गिलास ज़्यादा है।

मनपसन्द रंग

अपनी कक्षा में सभी बच्चों को अलग-अलग रंग पसंद है।

    • (क) कक्षा के कुल 45 बच्चों में से 5 बच्चों को पीला रंग पसंद है।
    • (ख) 10 बच्चों को लाल रंग पसंद है।
    • (ग) 13 बच्चों को नीला रंग पसंद है।
    • (घ) 17 बच्चों को हरा रंग पसंद है।
    • (ङ) ज़्यादातर बच्चों को हरा रंग पसंद है।
    • (च) लाल रंग पसंद करने वाले बच्चों की संख्या पीला रंग पसंद करने वाले बच्चों से दो गुना है।
    • (छ) नीला रंग पसंद करने वाले बच्चों की संख्या हरा रंग पसंद करने वाले बच्चों से 4 कम है।
कक्षा 2 गणित अध्याय 15 कितनी चोटी हैं
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 15
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 15 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 15 हिंदी मीडियम में
कक्षा 2 गणित अध्याय 15