कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार के लिए अभ्यास प्रश्न उत्तर और उदाहरण सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। 8वीं कक्षा के विद्यार्थी हिंदी ग्रामर के पाठ 3 में विभिन्न प्रकार के शब्दों के प्रकार जैसे रूढ़ शब्द, यौगिक तथा योगरूढ़ शब्द के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे।

शब्द-विचार

निश्चित अर्थ को प्रकट करने वाले वर्ण-समूह को शब्द कहते हैं।
व्याकरण शास्त्र में भाषा की लघुतम सार्थक इकाई को शब्द कहते हैं। इस बात को इस तरह भी कहा जा सकता है कि एक या अधिक ध्वनियों की उस लघु इकाई को शब्द कहा जाता है, जिसका कोई अर्थ हो और प्रयोग की दृष्टि से जिसका कोई अस्तित्व हो। वाक्यों का निर्माण शब्दों के योग से होता है, अतः शब्दों का महत्त्व किसी भी भाषा के विकास में स्वतः ही सिद्ध हो जाता है। शब्द ही भाषा को वाणी प्रदान करते हैं, जिसके माध्यम से मनुष्य अपने भावों की अभिव्यक्ति करता है। अतः भावों की सशक्त अभिव्यक्ति के लिए समृद्ध शब्द-भंडार का होना नितांत आवश्यक है।
इस प्रकार स्पष्ट होता है कि:
(क) वर्णों का सार्थक समूह शब्द होता है।
(ख) भाषा की स्वतंत्र इकाई शब्द है।

शब्दगत विशेषताएँ

(i) शब्द में एक या एक से अधिक वर्ण होते हैं।
(ii) इनका अपना अर्थ होता है।
(iii) यह एक स्वतंत्र इकाई है।
(iv) शब्दकोष में शब्दों का वर्णन होता है, पदों का नहीं।
(v) शब्द ही वाक्य में प्रयुक्त होने पर ‘पद’ बन जाता है।

शब्दों के भेद

1. रचना या बनावट के आधार पर
2. उत्पत्ति के आधार पर
3. अर्थ के आधार पर
4. प्रयोग के आधार पर
रचना या बनावट के आधार पर
इस आधार पर शब्दों के प्रमुख तीन भेद हैं:
(क) रूढ़ शब्द
(ख) यौगिक
(ग) योगरूढ़ शब्द।

रूढ़ और यौगिक शब्द

रूढ़ शब्द
रूढ़ अर्थात् प्रसिद्ध जो शब्द (किसी परंपरा या अन्य किसी कारण से) किसी विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध हो जाते हैं वे रूढ़ शब्द कहलाते हैं। इन शब्दों के टुकडे़ करके अर्थ नहीं किए जा सकते हैं।
उदाहरण:
घर, चल, जो, यहाँ, आ, जा, पल, कल आदि रूढ़ शब्द हैं।
यौगिक शब्द
दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बनने वाले शब्द यौगिक कहलाते हैं। विद्यालय (विद्या + आलय), पाठशाला (पाठ + शाला), किताबघर (किताब + घर), रेलगाड़ी (रेल + गाड़ी) आदि यौगिक शब्द हैं।

योगरूढ़ शब्द

जो शब्द यौगिक होने पर भी किसी विशेष अर्थ में रूढ़ (प्रसिद्ध) हो जाते हैं वे योगरूढ़ शब्द कहे जाते हैं।

शब्दसामान्य अर्थविशेष अर्थ
गजानन (गज + आनन)हाथी का मुखगणेश
चतुरानन (चतुर + आनन)चार मुख वालाब्रह्मा
नीलकंठ (नील + कंठ)नीले गले वालाशिव, मोर
दशमुख (दश + मुख)दस सिररावण
रजनीचर (रजनी + चर)रात को घूमने वालाराक्षस
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 3
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण शब्द विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में शब्द विचार
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में शब्द विचार के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण शब्द विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में शब्द विचार के लिए अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 8 व्याकरण शब्द विचार