एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 3 घर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 3 घर के प्रश्न उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के पाठ्यक्रम के अनुसार यहाँ दिए गए हैं। विद्यार्थी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 3 के अभ्यास में दिए गए प्रश्नों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर भी यहाँ से प्राप्त करके पाठ की तैयारी कर सकते हैं।

कक्षा 6 के लिए एनसीईआरटी समाधान

iconicon

घर से जुड़े किन्हीं पाँच चीज़ों के नाम लिखिए?

घर एक ऐसा स्थान है, जहाँ मनुष्य अपने आप को प्राकृतिक तथा अप्राकृतिक परेशानियों से बचाने की कोशिश करता है। घर से अनेकों चीजें जुड़ी होती हैं।
जैसे: लकड़ी, लोहा, सीमेंट, ईंट, पत्थर और स्टील आदि।

घर में उपयोग होने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखो जो चार वर्णों से अधिक में न हो?

घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं में मुख्यतः बर्तन, कपड़े, पंखा, टेबल, मिक्सी, और गमला आदि वस्तुएँ हैं जो चार वर्णों में हैं।

शब्द और चित्र के द्वारा बच्चे कौन सा खेल खेल सकते हैं?

चित्रों के नामों को वर्णों के उपयोग से लिखकर श्यामपट या अभ्यास पुस्तिका की मदद से मिलान का खेल सकते हैं।

शब्दों और चित्र के मिलान से क्या फ़ायदा मिलता है?

शब्दों और चित्र के मिलान से शब्द में उपयोग होने वाले वर्णों की पहचान होती है। साथ में चित्र के नाम की पहचान होती है। अभ्यास पुस्तिका या श्यामपट की मदद से यह कार्य सरलता पूर्वक किया जा सकता है। जैसे: तराजू के सामने तराजू का चित्र बनाकर बच्चों को तराजू से जुड़ी कई बातों को समझाया जा सकता है। तराजू के उपयोग और उसके गुणों की जानकारी बच्चों को प्राप्त हो सकती है।

मौखिक वाक्यों के प्रश्नोत्तर के माध्यम से क्या-क्या फ़ायदा होता है?

मौखिक वाक्यों के प्रश्नोत्तर के माध्यम से वाक्य बोलने के साथ सही और गलत का होने का पता चलता है। छात्रों के मौखिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है। वर्णों के साथ वस्तु को पहचानने और जानने का यह सबसे सरल तथा कारगार तरीका है। जैसे: क्या यह किताब है – यह किताब नहीं है, यह कॉपी है। इसमें किताब के साथ बच्चों को कॉपी की पहचान होती है। मौखिक प्रश्नोत्तर के माध्यम से छात्र एक-दूसरे से प्रश्न पूछ सकते हैं और उत्तर भी दे सकते हैं।

बच्चों को मौखिक पाठ पढ़ाना भी क्यों ज़रूरी है?
मौखिक पाठ से बच्चों द्वारा बोले गए शब्दों को जोड़ने और पहचान करने में बड़ी मदद मिलती है। मौखिक वाक्यों में कुछ वर्ण जोड़े जा सकते हैं। जैसे: जी हाँ, जी नहीं आदि।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 3 घर