कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 वचन

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 वचन के लिए अध्ययन सामग्री एकवचन से बहुवचन तथा बहुवचन से एकवचन बदलना आदि प्रकार के प्रश्नों के लिए अभ्यास पुस्तिका यहाँ दी गई है। सातवीं कक्षा के छात्र हिंदी ग्रामर में पाठ 8 पर आधारित प्रश्न जैसे वचन बदलना तथा एकवचन-बहुवचन पहचानना आदि प्रकार के प्रश्नों के हल यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

वचन

शब्द के जिस रूप से एक या अधिक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।

एकवचनबहुवचन
बच्चा खेल रहा है।बच्चे खेल रहे हैं।
माला अच्छी है।मालाएँ अच्छी हैं।
यह सुंदर कली है।ये सुंदर कलियाँ हैं।
तोता उड़ रहा है।तोते उड़ रहे हैं।
कुत्ता भोंक रहा है।कुत्ते भौंक रहे हैं।
लड़का खेल रहा है।लड़के खेल रहे हैं।

उपर्युक्त वाक्यों में बच्चा, माला, कली, तोता, कुत्ता व लड़का से एक का बोध होता है, जबकि बच्चे, मालाएँ, कलियाँ, तोते, कुत्ते व लड़के से एक से अधिक का बोध होता है।

एकवचन बहुवचन
गाय – गाएँ
रात – रातें
बात – बातें
दीवार – दीवारें
पुस्तक – पुस्तकें
आँख – आँखें

वचन के भेद

वचन के दो भेद हैं:
1. एकवचन
2. बहुवचन
एकवचन
शब्द के जिस रूप से एक होने का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे- नदी, लड़का, माला आदि।
बहुवचन
शब्द के जिस रूप से एक से अधिाक होने का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे- नदियाँ, लड़के, मालाएँ आदि।

इया को इयाँ में बदलकर
एकवचन बहुवचन
चुहिया – चुहियाँ
चिडि़या – चिडि़याँ
लुटिया – लुटियाँ
बुढि़या – बुढि़याँ
गुडि़या – गुडि़याँ
डलिया – डलियाँ

एकवचन से बहुवचन बनाने का नियम

एकवचनबहुवचन
लड़कालड़के
कमराकमरे
कपड़ाकपड़े
बच्चाबच्चे
डिब्बाडिब्बे
मुर्गामुर्गे
ई को याँ में बदलकर वचन बदलना
एकवचनबहुवचन
नदीनदियाँ
डालीडालियाँ
रानीरानियाँ
सखीसखियाँ
घाटीघाटियाँ
भाभीभाभियाँ
अ को एँ में बदलकर वचन बदलना
एकवचनबहुवचन
मातामाताएँ
महिलामहिलाएँ
गाथागाथाएँ
मालामालाएँ
दिशादिशाएँ
कथाकथाएँ

उ, ऊ और औ में एँ जोड़कर
एकवचन बहुवचन
वस्तु – वस्तुएँ
वधू – वधूएँ
गौ – गौएँ
बहू – बहुएँ

वचन संबंधाी विशेष तथ्य
1. जनता, वर्ष, सच, झूठ, आकाश, पानी आदि शब्द सदा एकवचन में प्रयोग किए जाते हैं।
2. दाम, पाप, प्राण, होश, आँसू, दर्शन, समाचार, हस्ताक्षर आदि शब्दों का प्रयोग हमेशा बहुवचन में होता है।
3. आलू, बालक, घर, कवि, स्वामी, साधु, दूर्वा, जों आदि शब्दों का प्रयोग एकवचन और बहुवचन में समान रूप से होता है।
4. आदर या सम्मान प्रकट करने के लिए भी हिंदी में बहुवचन का प्रयोग किया जाता है। जैसे- पिताजी आ रहे हैं।

कक्षा 7 व्याकरण अध्याय 8 वचन
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण में वचन
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 वचन के भेद
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 8
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण में वचन
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण वचन के प्रकार