एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.3 दशमलव के प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। छात्र कक्षा 6 गणित अध्याय 8.3 के प्रश्नों को यहाँ दिए गए विडियो समाधान की मदद से आसानी से समझ सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.3

दशमलव संख्याओं का जोड़

दशमलवों का जोड़ करने की प्रक्रिया दोनों संख्याओं के दशमलव बिन्दु एक ही पंक्ति में होने चाहिए। अब अगर किसी संख्या में दशमलव बिंदु के बाद दूसरी संख्या से कम अंक हैं तो हम कम अंक वाली संख्या में शून्य लगा देंगे ताकि वह दूसरी संख्या के बराबर हो जाए। इससे हमें योग करने में आसानी होगी।
उदाहरण:
0.35 और 0.42 को जोडि़ए।
जैसे हम पूर्ण संख्याओं को जोड़ते हैं ऐसे ही दशमलव संख्याओं को भी जोड़ सकते हैं।
अतः 0.35 + 0.42
= 0.77

कक्षा 6 गणित अभ्यास 8.3 के मुख्य उदाहरण

अब आप 0.68 और 0.54 को जोड़ सकते हैं?
उत्तर:
यहाँ दो दशमलव संख्याओं को जोड़ने के लिए एक सारणी का प्रयोग करते हैं:
इकाई दशांश शतांश
0 6 8
+ 0 5 4
1 2 2
अतः 0.68 + 0.54 = 1.22

लता ने रु 9.50 का एक पैन खरीदा और रु 2.50 की एक पेंसिल खरीदी। उसने कुल कितने रुपये खर्च किये?
हल:
पैन पर खर्च किया गया धन = रु 9.50
पेंसिल पर खर्च किया गया धन = रु 2.50
कुल खर्च किया = रु 9.50 + रु 2.50
= रु 12.00

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

सैमसन ने 5 किमी 52 मी की दूरी बस से, 2 किमी 265 मी कार से और शेष 1 किमी 30 मी पैदल चल कर तय की। उसने कुल कितनी दूरी तय की?
हल:
बस द्वारा तय की गई दूरी = 5 किमी 52 मी = 5.052 किमी
कार द्वारा तय की गई दूरी = 2 किमी 265 मी = 2.265 किमी
पैदल तय की गई दूरी = 1 किमी 30 मी = 1.030 किमी
इस प्रकार, तय की गई कुल दूरी है = 5.052 किमी + 2.265 किमी + 1.030 किमी
= 8.347 किमी
अतः तय की गई कुल दूरी = 8.347 किमी

अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

राहुल ने 4 किग्रा 9 ग्रा सेब, 2 किग्रा 60 ग्राम अंगूर और 5 किग्रा 300 ग्राम आम खरीदे। खरीदे गए सभी फलों का कुल वजन कितना था?
हल:
सेबों का वजन = 4 किग्रा 90 ग्रा = 4.090 किग्रा
अंगूरों का वजन = 2 किग्रा 60 ग्रा = 2.060 किग्रा
आमों का वजन = 5 किग्रा 300 ग्रा = 5.300 किग्रा
अतः खरीदे गए फलों का कुल वजन = 4.090 किग्रा + 2.060 किग्रा + 5.300 किग्रा
= 11.450 किग्रा
खरीदे गए फलों का कुल वजन = 11.450 किग्रा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.3
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.3 एनसीईआरटी समाधान