एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी के प्रश्नों के उतर व्याख्या तथा अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 11 हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी भेंटवार्ता में विद्यार्थी एक ऐसी महिला के बारे में पढ़ सकते हैं जो विदेशी होकर भी हिन्दी और संस्कृत की बहुत अच्छी विद्वान थी।

मारिया को किस कार्य के लिए सम्मानित किया गया?

मारिया ने अंग्रेज होते हुए भी हिन्दी के उत्थान के बहुत ही सराहनीय काम किया था और उन्होंने कई किताबों का हिन्दी से हंगेरियन और हंगेरियन से हिन्दी में अनुवाद किया था उनके इसी सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।

मान लो कि तुम्हारे स्कूल और किसी अन्य स्कूल के बीच क्रिकेट मैच हुआ और उसमें तुम्हारे स्कूल की क्रिकेट टीम की जीत हुई हो। मगर, किसी समाचार-पत्र में खबरें तो सही रूप में तुम्हारे स्कूल और किसी अन्य स्कूल के बीच में खेले गए मैचों की छापी गई हो और उसके साथ जो तस्वीरें छापी गई हों, वह किसी दूसरे मैच में खेलने वाली टीम की हो। इसके लिए तुम शिकायत करना चाहो तो क्या-क्या करोगे?
उत्तर:
इस त्रुटी के लिए समाचार पत्र के सम्पादक महोदय को शिकायती पत्र लिखकर संशोधित खबर पुनः छपने का आग्रह करेंगे।

मारिया ने अनेक भाषाओं का अध्ययन क्यों किया?

मारिया बचपन से ही इंसानी जीवन के शुरुआती दौर को जानने के लिए लालायित थी। इसीलिए उन्होंने ग्रीक, लेटिन, यूनानी और संस्कृत भाषाओं का अध्ययन किया।

यहाँ के फिल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं बल्कि झूठ दिखाते भी हैं। ऊपर मारिया ने भेंटकर्ता से जो बात कही है उसको पढ़ो। अब बताओ कि –
तुम इस बात से कहाँ तक और क्यों सहमत हो?
हम इस बात से पूर्णतया सहमत हैं क्योंकि फिल्म वाले अपने मुनाफे और जनता के मनोरंजन के लिए कहानी को वास्तविकता से बहुत दूर ले जाते हैं।

क्या सिनेमा में झूठ और सच की बातें दिखाना जरूरी होता है? यदि हाँ तो क्यों?
सिनेमा में दोनों पक्ष दिखाना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी फिल्म को मसाला नहीं मिलेगा और उनकी फिल्म कमाई नहीं कर पाएगी।

मारिया बुडापेस्ट में कौन-सी भारतीय पोशाक पहनना पसंद करती हैं और क्यों?

मारिया बुडापेस्ट में भारतीय पोशाक सलवार कुर्ता पहनना पसंद करती हैं क्योंकि यह उन्हें ठंड से भी बचाती है।

“हंगरी में संयुक्त परिवार की सोच नहीं है। पति-पत्नी व बच्चे। बच्चे भी केवल 20 साल की उम्र तक माता-पिता के साथ रह सकते हैं। कुल मिलाकर एक इकाई का छोटा परिवार।“
ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि-
(क) भारत में बच्चे कब तक माता-पिता के साथ रह सकते है और क्यों?
(ख) तुम्हें अगर हंगरी या किसी अन्य देश में रहने की आवश्यकता हो तो किन-किन चीजों को साथ रखना चाहोगे और क्यों?
उत्तर:
(क) भारत में बच्चे माता-पिता के साथ उम्र भर रह सकते है क्योंकि भारत में संयुक्त परिवारों की परम्पराएँ हैं।
(ख) मुझे अगर हंगरी या किसी अन्य देश में रहने की आवश्यकता होगी तो भारतीय खाने की चीजें तथा परिधान साथ रखना चाहूंगा।

इस भेंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की?

इस भेंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना इसलिए की कि दिल्ली के व्यस्त यातायात के चलते वह समय से नहीं पहुँच सकी।

(क) तुम पढ़ने-लिखने में किन-किन संचार माध्यमों का उपयोग करते हो?
(ख) उनमें से तुम्हें सबसे उपयुक्त क्या और क्यों लगता है?
उत्तर:
(क) हम पढ़ने-लिखने में कंप्यूटर और इन्टरनेट का उपयोग करते हैं।
(ख) उनमें से मुझे सबसे उपयुक्त लैपटॉप और मोबइल फोन लगता है, क्योंकि इनके माध्यम से कहीं भी बैठकर किसी भी विषय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उसने भेंटवार्ता की शुरुआत किस तरह की शिकायतों से की?

मारिया ने बातचीत की शुरुआत शिकायतों से करते हुए कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है। यहाँ की परंपरा बहुत समृद्ध है पर यहाँ के फ़िल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं बल्कि झूठ दिखाते भी हैं कि उन्हें देखकर दुख होता है।

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 के सवाल जवाब
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 उत्तर