कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 वाक्य

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 वाक्य तथा वाक्य के उद्देश्य के बारे में सीबीएसई और अन्य राज्य बोर्ड (स्टेट बोर्ड) सत्र 2024-25 के लिए छात्र यहाँ से मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न वाक्यों की मदद से तीसरी कक्षा हिंदी व्याकरण के पाठ 10 को सरल भाषा में समझाया गया है। पाठ के अंत में दी गई अभ्यास के लिए कार्यपत्रक (वर्कशीट) भी पाठ को दोहराने में छात्रों के लिए मददगार है।

कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 10 वाक्य

सीबीएसई समाधान कक्षा 3 के लिए

iconicon

वाक्य

पढ़िए और समझिए
1. शेखर खाना खा रहा है।
2. यश गृहकार्य कर रहा है।
3. मयंक खेल रहा है।

उद्देश्य

हर वाक्य में किसी व्यक्ति की बात होती है। हम वाक्य में जिन लोगों या वस्तुओं की बात करते हैं, उन्हे वाक्य का उद्देश्य कहते हैं।
ऊपर के प्रत्येक वाक्य में उद्देश्य के किसी कार्य की चर्चा है। जैसे- शेखर का कार्य है ‘खाना खाना।

विधेय

उद्देश्य जो कार्य करता है उसे हम विधेय कहते हैं।
उस तरह हर वाक्य का एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।

वाक्य भाषा की वह इकाई है जिसका एक पूर्ण अर्थ होता है और जिसमें एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
ध्यान रखिए-शब्दों का समूह वाक्य तभी बनेगा जब वाक्य में शब्दों को एक निश्चित क्रम में रखा गया हो जैसे:
आएंगे जी मेरे यहाँ कल चाचा शब्दों के इस समूह में शब्दों को सही क्रम में नहीं रखा गया है, इसलिए यह वाक्य नहीं है।
कल मेरे चाचाजी यहाँ आएँगे- शब्दों का यह समूह वाक्य है क्योंकि इसमें शब्दों को एक निश्चित क्रम में रखा गया है।

शुद्ध और अशुद्ध वाक्य

वाक्य के सभी शब्दों में लिंग, वचन आदि का मेल हो। जैसे: मैं केला खरीदी यह ‘अंशुद्ध वाक्य’ है क्योंकि प्रयोग किए गए शब्दों में लिंग, वचन, आदि में सही मेल नहीं है।
‘मैंने दो केले खरीदे’- यह शुद्ध वाक्य है।

स्मरणीय तथ्य

1. हर वाक्य एक पूर्ण अर्थ देता है।
2. हर वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। जो व्यक्ति कार्य करता है वह उद्देश्य है।

उद्देश्य किसे कहते है?

हर एक वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। जो व्यक्ति कार्य करता है उसे उद्देश्य कहते हैं।

कार्य करने वाला व्यक्ति क्या कहलाता है?

वाक्य में जो कर्ता है उसे उद्देश्य कहते हैं।

दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

वाक्य के खंड होते हैं:

[A]. तीन
[B]. दो
[C]. चार
Q2

वाक्य की परिभाषा हैं:

[A]. वाक्य में जिसके बारे में बात की जाती है।
[B]. शब्दों का सार्थक व्यवस्थित समूह वाक्य।
[C]. उद्देश्य के बारे में जो बात की जाए।

आगे के वाक्यों को उद्देश्य और विधेय में बाँटकर लिखिए:

(क) मेरा भाई राजेश खाना खा रहा है।
(ख) तुम स्कूल जा रहे हो।
(ग) आपकी सबसे छोटी बेटी क्या कर रही है।
उत्तर:

उद्देश्यविधेय
मेरा भाई राजेशखाना खा रहा है
तुमस्कूल जा रहे हो
आपकी सबसे छोटीबेटी क्या कर रही है

निम्नलिखित शब्द समूहों में प्रयोग किए गए शब्दों में वचन, लिंग आदि के प्रयोग में गलतियाँ हो गई हैं। वाक्यों को सही करके लिखिए:

1. हम खाना खया हूँ।
2. उसने ठंडा पानी पिया रखा है।
3. नौकर पुराना कमीज धोया।

उत्तर:
1. हमने खाना खाया है।
2. उसने ठंडा पानी पिया।
3. नौकर ने पुराना कमीज धोया।

निम्नलिखित प्रश्नों में से सही और गलत वाक्य छांटकर लिखिए:

1. मेरी बड़ी किताब बहन।
2. तुम कहाँ रहते हो?
3. पढ़ता है और काम करेगा।
4. कोई आपसे मिलने आया है।

उत्तर:
1. गलत
2. सही
3. गलत
4. सही

नीचे दी गई तालिका की सहायता से आप क्या वाक्य बना सकते हैं। इन वाक्यों को बनाकर लिखिए:
कॉलम 1कॉलम 2कॉलम 3
मैंस्कूलजाते हो।
तुमबाजारजाता है।
वहमंदिरजाता हूँ।

उत्तर:
1. मैं स्कूल जाता हूँ।
2. तुम बाजार जाते हो।
3. वह मंदिर जाता है।

कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 10 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

इससे पूर्व के अध्यायों में छात्रों ने व्याकरण के विभिन्न भागों का अध्ययन किया उन सबकी मदद से वाक्यों का निर्माण किया जाता है। विषय की व्यापक्ता को देखते हुए इस अध्याय को तैयार करने में दो दिन का समय लग सकता है।

क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 10 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

इस अध्याय को तैयार करने में मेहनत की जरुरत है इसलिए छात्रों को मन लगाकर पाठ को तैयार करना चाहिए।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 10 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

वाक्य निर्माण में बहुत सारी सावधानिय रखनी पड़ती है जैसे: संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, काल आदि। अगर छात्रों ने इन सबका अच्छी तरह से अध्ययन किया है तो वाक्य निर्माण में आसानी होगी तथा त्रुटि की संभावना भी कम रहती है।

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 वाक्य
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 वाक्य
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण वाक्य
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 10 वाक्य
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण वाक्य