एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.4

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.4 दशमलव के हल अभ्यास के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 गणित अध्याय 8.4 के समाधान सीबीएसई के साथ साथ राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.4

दशमलव संख्याओं का घटाना

हमें यह ध्यान रखना है कि दोनों संख्याओं के दशमलव बिंदु एक दुसरे के ऊपर हों। दोनों संख्याओं के दशमलव बिन्दु एक ही पंक्ति में होने चाहिए। अब अगर किसी संख्या में दशमलव बिंदु के बाद दूसरी संख्या से कम अंक हैं तो हम कम अंक वाली संख्या में शून्य लगा देंगे ताकि वह दूसरी संख्या के बराबर हो जाए। इससे हमें घटाने में आसानी होगी।
उदाहरण:
2.58 में से 1.32 घटाइए
इसे हम एक सारणी द्वारा दिखा सकते हैं:
इकाई दशांश शतांश
2 5 8
– 1 3 2
1 2 6
अतः 2.58 – 1.32 = 1.26
इस प्रकार दशमलव संख्याओं को घटाया जा सकता है यदि शतांश में से शतांश स्थान का
अंक, दशांश में से दशांश स्थान का अंक और इकाई में से इकाई अंक और आगे इसी प्रकार घटाएँ, जैसे हमने जोड़ में किया।

दशमलवों को घटाने के लिए अंकों के समूह

कभी-कभी, दशमलवों को घटाने के लिए हमें संख्या के अंकों के समूह फिर से बनाने होते हैं जैसा, जोड़ में किया गया।
उदाहरण:
आइए, 3.5 में से 1.74 घटाएँ
इकाई दशांश शतांश
3 5 0
– 1 7 4
संख्या में सौवें स्थान के अंकों को घटाने पर जो कि यहाँ संभव नहीं है। अतः फिर से समूह बनाने पर हमें प्राप्त होगा।
इकाई दशांश शतांश
2 14 10
– 1 7 4
1 7 6
अतः 3.50 – 1.74 = 1.76

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

अभिषेक के पास रु 7.45 हैं। वह रु 5.30 की टॉफ़ी खरीदता है। अभिषेक के पास अब कितने रुपये शेष बचते हैं?
हल:
कुल धन = रु 7.45
टॉफ़ी पर किया गया खर्च = रु 5.30
शेष धन = रु 7.45 – रु 5.30
= रु 2.15

उर्मिला का घर उसके स्कूल से 5 किमी 350 मी की दूरी पर है। वह 1 किमी 70 मी पैदल चलती है और शेष दूरी बस से तय करती है। बस द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए?
हल:
स्कूल से घर की कुल दूरी = 5.350 किमी
पैदल तय की गई दूरी = 1.070 किमी
अतः बस द्वारा तय की गई दूरी = 5.350 किमी – 1.070 किमी
= 4.280 किमी
इस प्रकार बस द्वारा तय की दूरी = 4.280 किमी
= 4 किमी 280 मी

अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

कंचन 5 किग्रा 200 ग्रा वजन का एक तरबूज खरीदती है। इसमें से 2 किग्रा 750 ग्रा उसने अपने पड़ोसी को दे दिया। कंचन के पास कितना तरबूज बचा?
हल:
तरबूज का कुल वजन = 5.200 किग्रा
पड़ोसी को दिए गए तरबूज का वजन = 2.750 किग्रा
अतः बचे हुए तरबूज का वजन = 5.200 किग्रा – 2.750 किग्रा
= 2.450 किग्रा

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.4 एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 8.4