एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.3 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ के सभी प्रश्नों के हल अभ्यास के सवाल जवाब सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 गणित अध्याय 4.3 के प्रश्नों को विस्तार से समझाकर विडियो के प्रारूप में भी दिया गया है ताकि किसी भी छात्र को कोई दिक्कत न हो।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.3

कोण

यदि कोई रेखा अपने एक सिरे को स्थिर रखकर घूमती हुई अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो रेखा के परिक्रमण की माप को कोण कहते है।

कोण की भुजाएँ और शीर्ष

कोण को बनाने वाली दोनों किरण उसकी भुजाएँ कहलाती हैं। उभयनिष्ठ प्रारंभिक बिंदु कोण का शीर्ष कहलाता है।
माना OP और OQ बिंदु O पर मिलती हैं। यह उभयनिष्ठ बिंदु OP और OQ के बीच का कोण कहलाता है। इसे ∠POQ से प्रदर्शित किया जाता है। कभी-कभी कोण को केवल शीर्ष बिंदु से ∠O से नामांकित कर सकते हैं।

स्मरणीय तथ्य

1. बिंदु एक स्थिति निर्धारित करता है। इसे सामान्यतः अंग्रेज़ी के बड़े अक्षर से व्यक्त किया जाता है।
2. दो बिंदुओं को जोड़ने वाला सबसे छोटा रास्ता एक रेखाखंड दर्शाता है। बिंदु A और B को मिलाने वाले रेखाखंड को AB से दर्शाते हैं। AB और BA दोनों एक ही रेखाखंड को दर्शाते हैं।
3. जब एक रेखाखंड जैसे AB को दोनों तरफ़ बिना किसी अंत के विस्तृत किया जाता है तो हमें एक रेखा प्राप्त होती है। इसे कभी-कभी l जैसे अक्षर से भी व्यक्त किया जाता है।
4. दो विभिन्न रेखाएँ जब एक दूसरे को किसी एक बिंदु पर मिलती या काटती हैं तो वे प्रतिच्छेदी रेखाएँ कहलाती हैं।

5. दो रेखाएँ जब एक दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करती अर्थात् नहीं काटती हैं, तो वे समांतर रेखाएँ कहलाती हैं।
6. किरण रेखा का एक भाग होता है जो एक बिंदु से प्रारंभ होकर एक दिशा में बिना किसी अंत के विस्तृत होता है।
7. कागज से बिना पेंसिल उठाए कोई भी आकृति (सीधी या टेढ़ी) को एक वक्र कह सकते हैं। इस संदर्भ में एक रेखा भी एक वक्र है।
8. यदि कोई वक्र स्वयं को न काटे तो वह सरल वक्र कहलाती है।
9. एक वक्र जिसके सिरे मिले हुए हों, बंद वक्र कहलाती है अन्यथा उसे खुली वक्र कहते हैं।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.3 एनसीईआरटी समाधान