कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विशेषण

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विशेषण के लिए पठन सामग्री तथा अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में छात्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। हिंदी व्याकरण के पाठ 10 में कक्षा 6 के छात्र विशेषण के अनुप्रयोगों के बारे में पढ़ते हैं।

विशेषण

विशेषणः जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करे, उसे विशेषण कहते हैं। जैसे: सफेद, लंबी, काला और पतली आदि।
उदाहरण:
(क) खरगोश सफ़ेद रंग का है।
(ख) जिराफ़ की गर्दन लम्बी है।
(ग) लड़की पतली है।
ऊपर के वाक्यों में ‘सफेद’, ‘लंबी’, ‘पतली’ ये सभी ‘खरगोश’, ‘जिराफ़’, ’लड़की’ संज्ञा शब्दों के गुण, रंग, संख्या, आकार आदि की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये शब्द विशेषण हैं।

विशेष्य

विशेषण जिस शब्द की विशेषता बतलाता है, उसे विशेष्य कहते हैं।
विशेषण (विशेषता) विशेष्य (संज्ञा)
सफेद खरगोश
लम्बी जिराफ़
काला भालू
चितकबरा कुत्ता
पतली लड़की
सुन्दर फूल

विशेषण के भेद
विशेषण के चार भेद होते हैंः
1- गुणवाचक विशेषण
2- संख्यावाचक विशेषण
3- परिमाणवाचक विशेषण
4- सार्वनामिक विशेषण

गुणवाचक विशेषण

जो विशेषण अपने विशेष्य के गुण, दोष, रंग, आकार, देश, दशा, दिशा आदि का बोध कराता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
गुणवाचक विशेषण अन्य उदाहरण
गुण भला, अच्छा, दयालु, सुन्दर, चतुर आदि।
दोष बुरा, नीच, दुष्ट, लोभी आदि।
रंग लाल, पीला, नीला, सपेळद, काला आदि।
आकार लम्बा, चौड़ा, मोटा, पतला आदि।
राष्ट्रीयता बंग्लादेशी, भारतीय, जापानी, चीनी आदि।
दशा दुबला, पतला, सुखी-दुःखी आदि।

संख्यावाचक विशेषण

जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की संख्या या क्रम का बोध कराते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
(क) मेरे विद्यालय का भवन दो मंजिला है।
(ख) सोनू के पास चार पेन्सिल हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में दो और चार संख्याएं संख्यावाचक विशेषण का बोध कराती हैं।

परिमाणवाचक विशेषण

जो विशेषण शब्द अपने विशेष्य की मात्र या परिमाण के विषय में जानकारी देते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
पाँच मीटर कपड़ा, दो किलो दूधा, थोड़ा आटा और थोड़ा तेल इत्यादि।
इन वाक्यों में पाँच मीटर, दो किलो, थोड़ा शब्द क्रमशः कपड़ा, दूध, आटा तथा तेल की विशेषता प्रकट करते है। अतः ये परिमाणवाचक विशेषण हैं।

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विशेषण के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण विशेषण
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विशेषण के लिए अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विशेषण के प्रकार
हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विशेषण
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 10 विशेषण
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 10 विशेषण अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 10 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 10 अभ्यास प्रश्न
विशेषण कक्षा 6 के लिए
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 10 विशेषण
विशेषण के अनुप्रयोग
हिंदी व्याकरण में विशेषण
विशेषण हिंदी व्याकरण 6
कक्षा 6 विशेषण - हिंदी व्याकरण
विशेषण के प्रकार
विशेषण के लिए अभ्यास प्रश्न
विशेषण के लिए अभ्यास प्रश्न उत्तर