कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा के भेद
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा तथा संज्ञा के विभिन्न प्रकार के बारे में अभ्यास प्रश्न तथा अध्ययन सामग्री सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 7 में हिंदी ग्रामर का पाठ 6 सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड दोनों के लिए बहुत उपयोगी है।
संज्ञा
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण:
(क) आम मीठा है।
(ख) मोहन पढ़ता है।
(ग) गंगा पवित्र नदी है।
(घ) शेर जंगल का राजा है।
उपर्युक्त वाक्यों में, आम, मोहन, गंगा, शेर नाम हैं। ये सभी संज्ञा शब्द हैं।
संज्ञा के भेद
अर्थ के आधाार पर संज्ञा के पाँच भेद होते हैं:
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
2. जातिवाचक संज्ञा
3. समूहवाचक संज्ञा
4. द्रव्यवाचक संज्ञा
5. भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का बोध होता है। जैसे- राम, गंगा, भारत, रामचरितमानस, सोमवार, जनवरी, बिहार आदि।
(क) बिहार की राजधाानी पटना है।
(ख) प्रयाग में गंगा, यमुना तथा सरस्वती का संगम है।
जातिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा से किसी वस्तु या प्राणी की संपूर्ण जाति का बोध होता है। जैसे- गाय, नदी, पहाड़, मनुष्य, गेहूँ, चावल आदि।
(क) हमारा देश जान से प्यारा है।
(ख) पार्क में बच्चे खेल रहे हैं।
समूहवाचक संज्ञा
समूहवाचक संज्ञा से पदार्थों के समूह या समुदाय का बोध होता है। जैसे- गिरोह, दल, सभा, सेना आदि।
(क) अंगूरों का गुच्छा मेज पर रख दो।
(ख) बकरियों का झुंड घास चर रहा है।
द्रव्यवाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा से किसी धाातु या द्रव्य का बोध होता है। जैसे- दूधा, पानी, सोना, लोहा आदि।
(क) लोहा अत्यंत उपयोगी धाातु है।
(ख) आजकल चाँदी महँगी है।
भाववाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा से किसी व्यक्ति या पदार्थ के धार्म या गुण का बोध होता है। जैसे- सुंदरता, यौवन, भूख, प्यास, वीरता आदि।
(क) कश्मीर की सुंदरता देखते ही बनती है।
(ख) बुढ़ापा शरीर को दुर्बल बना देता है।
भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण
भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण प्रायः सभी शब्द-भेदों से होता है। कुछ उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं:
जातिवाचक संज्ञा से
जातिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
---|---|
सती | सतीत्व |
चोर | चोरी |
दास | दासता |
बच्चा | बचपन |
गुरु | गौरव |
इंसान | इंसानियत |
सर्वनाम | भाववाचक संज्ञा |
---|---|
अपना | अपनत्व |
मम | ममता |
आप | आपा |
निज | निजता |
सर्व | सर्वस्व |
अहं | अहंकार |