कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन तथा इसके अनुप्रयोगों के बारे में पठन सामग्री सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दी गई है। कक्षा 6 के छात्र हिंदी व्याकरण में पाठ 7 वचन के प्रश्न उत्तर यहाँ दी गई अध्ययन सामग्री के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

वचन

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के जिस रूप से हमें संख्या का पता चले उसे वचन कहते हैं।

एकवचनबहुवचन
लड़कालड़के
लड़कीलड़कियाँ
बकरीबकरियाँ
पुस्तकपुस्तकें
कलीकलियाँ
पेन्सिलपेंसिलें

वचन के भेद

हिंदी में ‘वचन’ दो प्रकार के होते हैंः
1. एकवचन
2. बहुवचन

एकवचन
एक वस्तु या प्राणी का बोध कराने वाले शब्द एकवचन कहलाते हैं। जैसे- पुस्तक, कमल, चिडि़या, कली आदि।
बहुवचन
एक से अधिाक वस्तुओं या प्राणियों का बोध कराने वाले बहुवचन कहलाते हैं। जैसे- बकरियाँ, लड़के, कुर्सियाँ आदि।

वचन की पहचान

वचन की पहचान दो प्रकार से होती है:
1. संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के द्वारा
2. क्रिया शब्दों के द्वारा
संज्ञा और सर्वनाम शब्दों से वचन की पहचान
नीचे लिखे वाक्यों को धयानपूर्वक पढि़एः
(क) नेहा का भाई आया।
(ख) वह पढ़ने लगा।
(ग) अंशु ने कॉपी खरीदी।
(घ) गीता ने भाइयों को राखी बाँधाी।
(ङ) उन्होंने कॉपियाँ खरीदीं।
इन वाक्यों में भाई, कॉपी संज्ञा शब्द हैं। ये एकवचन हैं। इन वाक्यों में वे, उन्होंने सर्वनाम शब्द हैं। ये बहुवचन हैं। इस प्रकार हम संज्ञा और सर्वनाम शब्दों से वचन की पहचान करते हैं। उनके एकवचन और बहुवचन होने का भी पता चलता है।

क्रिया शब्दों द्वारा वचन की पहचान

नीचे लिखे वाक्यों को पढ़कर समझिए।
एकवचन/बहुवचन
अध्यापक पढ़ा रहा है। अध्यापक पढ़ा रहे हैं।
शिष्य नृत्य सीख रहा है। शिष्य नृत्य सीख रहे हैं।
चॉक उधर रखा था। चॉक उधर रखे थे।

इन वाक्यों में अधयापक, शिष्य और चॉक संज्ञा शब्द हैं। ये शब्द सभी वाक्यों में एक ही रूप में हैं। इन शब्दों से एकवचन या बहुवचन का पता नहीं चला।
इन वाक्यों की क्रियाओं रहा है, रखा था, रखे थे आदि से एकवचन और बहुवचन का पता चलता है। ये क्रिया शब्द हैं। इनसे वचन का पता चलता है। इन वाक्यों में संज्ञा शब्दों अधयापक, शिष्य और चॉक से वचन का पता नहीं चलता।

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन एक वचन बहुवचन
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन के प्रयोग
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन के लिए अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वचन
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 7 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वचन के लिए अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वचन
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण एकवचन
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण एकवचन से बहुवचन
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण बहुवचन से एकवचन