कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषण

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषता बताने वाले शब्द अर्थात विशेषण शब्दों के बारे में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से मुफ़्त में पढ़ें। कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में विशेषण को अच्छी तरह से समझाने के लिए कई उदाहरणों के माध्यम से यहाँ बताया गया है। कई प्रश्नों को चित्रों के माध्यम से समझाया गया है ताकि बच्चों को अच्छी तरह से हिंदी व्याकरण सीख सकें।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषण

एनसीईआरटी समाधान ऐप वर्ग 1

iconicon

विशेषण

विशेषता बताने शब्द विशेषण कहलाते हैं।
उदाहरण:
1. लाल गुलाब: यहाँ पर लाल रंग गुलाब की विशेषता बता रहा है अतः लाल विशेषण है।
2. मोटा आदमी: यहाँ पर मोटा शब्द आदमी की विशेषता बता रहा है इसलिए मोटा विशेषण है।
3. साफ़ पेंट: पेंट कैसी है साफ़ है। साफ़ शब्द पेंट की विशेषता बता रहा है।
4. मीठा आम: आम की विशेषता क्या है? मीठा है। इसलिए कह सकते हैं कि मीठा शब्द विशेषण है।
5. अच्छा लड़का: लड़का कैसा है? लड़का अच्छा है। अच्छा शब्द लड़के की विशेता बता रहा है।
6. ठंडी आइसक्रीम: आइसक्रीम ठंडी है। ठंडा शब्द आइसक्रीम की विशेषता बता रहा है।
7. लम्बी रेलगाड़ी: रेलगाड़ी लम्बी है। लम्बा शब्द रेलगाड़ी की विशेषता बता रहा है।
8. गरम चाय: गरम शब्द चाय की विशेषता बता रहा है अतः गरम शब्द विशेषण है।

दिए गए विशेषण शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे कीजिये: (पीला, साफ़, मोटा, लम्बी, लाल)

1. हमेशा ________ कपडे पहनने चाहिए।
2. मैनें एक ________ आदमी देखा।
3. साधू की दाढ़ी ________ है।
4. मेरे पास एक ________ गुब्बारा है।
5. मैंने बागीचे में _______ फूल देखा।

उत्तर:
1. साफ़
2. मोटा
3. लम्बी
4. पीला
5. लाल

चित्र देखकर दिए गए शब्दों में से एक शब्द में प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

1. पेड़ पर कितना पक्षी बैठे है? _________ (एक / चार)
2. बतख किस रंग का है? ___________ (लाल / सफ़ेद)
3. पहाड़ कैसे हैं? ___________ (ऊंचे / नीचे)
4. पेड़ के पत्तों का रंग कैसा है? ________ (हरा / नीला)
5. तालाब के पानी का रंग कैसा है? ________ काला / नीला)

उत्तर:
1. एक
2. सफ़ेद
3. ऊंचे
4. हरा
5. नीला

हिन्दी व्याकरण अध्याय 4 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

विशेषण शब्दों का ज्ञान होना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रायः ज्यादातर वाक्यों में विशेषण शब्द प्रयुक्त होते हैं।
प्रश्न:

NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 4 में वर्णमाला को सीखने का आसान तरीका क्या है?

विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों की विशेषता बताते हैं। अतः संज्ञा शब्दों की पहचान कर विशेषण शब्दों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 4 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय से छात्र विशेषण शब्दों का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं जिससे वाक्य निर्माण में सहायता मिलेगी।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषण
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषण
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण विशेषण
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषण
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण में विशेषण