एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.1

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.1 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ एक अभ्यास के प्रश्नों के हल सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 गणित अध्याय 4.1 के सभी सवाल जवाब सरल भाषा में यहाँ पीडीएफ तथा विडियो के माध्यम से दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.1

बिंदु किसे कहते हैं?

यह समतल में एक स्थिति को बताने के लिए एक सूक्ष्म चिन्ह है। इसमें न लम्बाई होती है और न ही चैड़ाई। बिंदु: बिना आकृति व आकार वाले गणित सांकेतिक चिन्ह को बिंदु कहते है। इन्हें A, B, C, … या क, ख, ग, … आदि से निरुपित किया जाता है।

रेखाखंड

दो बिन्दुओं के मध्य रेखा का वह निश्चित भाग जिसका मापन किया जा सके, रेखाखंड कहलाता है। दूसरे शब्दों में, यदि एक सरल रेखा पर दो बिन्दु A व B हैं, तब इस रेखा के भाग AB को रेखाखण्ड कहते है तथा AB या BA द्वारा निरूपित करते हैं। A व B के बीच की दूरी को रेखाखण्ड AB की लम्बाई कहते हैं।

एक रेखा
बिंदुओं का एक ऐसा समूह जो दो बिंदुओं को जोड़ने का कार्य करता है, उसे हम रेखा कहते हैं।

प्रतिच्छेदी रेखाएँ

रेखाएँ l₁ और l₂ बिंदु P पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि दो रेखाओं में एक उभयनिष्ठ बिंदु हो, तो वे प्रतिच्छेदी रेखाएँ कहलाती हैं।

    • (a) क्या दो रेखाएँ एक से अधिक बिंदुओं पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं? नहीं, दो रेखाएं केवल एक बिंदु पर प्रतिच्छेद करती हैं।
    • (b) क्या दो से अधिक रेखाएँ एक ही बिंदु पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं? हाँ, एक बिंदु पर दो से अधिक रेखाएं प्रतिच्छेद कर सकती हैं।
समांतर रेखाएँ

ज्यामिति में समांतर या समानांतर रेखाएँ किसी समतल में बनी ऐसी रेखाएँ होती हैं जो कभी नहीं मिलती। यह तभी सम्भव है जब इन रेखाओं की आपस की दूरी (अंतर) एक ही रहती है, यानि कभी नहीं बदलती।
यदि दो रेखाएँ l₁ और l₂ समांतर हैं, तो हम l₁ ∥ l₂ लिखते हैं।

किरण
किरण रेखा का एक भाग होता है। यह एक बिंदु से प्रारंभ होती है (जिसे प्रारंभिक बिंदु कहते हैं) और एक दिशा में बिना किसी अंत के विस्तृत होती है। हम इसे PQ या QP से व्यक्त करते हैं।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.1 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 4.1