कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 विशेषण

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 विशेषण तथा विशेषण के प्रकार सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते है। कक्षा 3 हिंदी व्याकरण के पाठ 6 में हम संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों के बारे में पढ़ते हैं। जब हम विशेषण के बारे में पढ़ते हैं तो हमें विशेष्य का ज्ञान होना भी आवश्यक है। विशेषण के बारें में परिभाषाओं के साथ साथ विभिन्न उदहारण भी दिए गए हैं।

कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 6 विशेषण

सीबीएसई कक्षा 3 के लिए ऐप

iconicon

विशेषण

संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है, उसे विशेष्य कहते हैं।

उदाहरण

1. यह लाल गुलाब है।
2. यह आम मीठा है।
3. इमली खट्टी होती है।
4. कौआ काला है।
5. यह पेड़ बड़ा है।
6. यह लड़की बहुत मोटी है।

ऊपर के वाक्यों में शब्द ‘लाल, मीठा, खट्टी, काला, बड़ा’ अपने साथ आए संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहें हैं

विशेषणसंज्ञा
लालगुलाब
मीठाआम
खट्टीईमली
कालाकौआ
बड़ापेड़

विशेषण के अन्य उदाहरण:

1. वह सुंदर है।
2. तुम मूर्ख हो।
3. वे ईमानदार है।
4. हम परिश्रमी हैं।

सुंदर- सर्वनाम शब्द ‘वह’ की विशेषता बताता है।
मूर्ख- सर्वनाम शब्द ‘तुम’ की विशेषता बताता है।
ईमानदार- सर्वनाम शब्द ‘वे’ की विशेषता बताता है।
परिश्रमी- सर्वनाम शब्द ‘हम’ की विशेषता बताता है।
ये सभी शब्द सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं इसलिए ये सभी शब्द विशेषण हैं।

विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषताओं का बोध कराते हैं।

गुण- अच्छा, सुंदर, पश्चिमी आदि।
दोष- आलसी, गंदा, बुरा आदि।
आकार- गोल, चौकोर, चौड़ा आदि।
स्वाद- मीठा, खट्टा, नमकीन आदि।
दशा/अवस्था- बूढ़ा, जवान, स्वस्थ, कमज़ोर आदि।
संख्या- दो, चार, कुछ आदि।
मात्रा/नाप-तोल- दो किलो, चार ली०, तीन मीटर आदि। स्पर्श- कोमल, कठोर, खुरदरा आदि।
स्थान / देश- भारतीय, जापानी आदि।
काल- नया, पुराना, प्राचीन आदि।

स्मरणीय तथ्य

विशेषण किसी संज्ञा से पहले भी आ सकता है और संज्ञा के बाद भी जैसे:

संज्ञा के बादसंज्ञा से पहले
शरराती बच्चे शोर कर रहे है।बच्चे शरारती हैं।
लंबे वृक्षों पर पक्षी बैठे हैं।

विशेषण कितने प्रकार के होते हैं?

विशेषण पाँच प्रकार के होते हैं:
1 गुणवाचक विशेषण
2 परिमाणवाचक विशेषण
3 संख्यावाचक विशेषण
4 सार्वनामिक विशेषण
5 व्यक्तिवाचक विशेषण

प्रविशेषण किसे कहते हैं?

हिंदी में कुछ विशेषणों के भी विशेषण होते हैं, उन्हें ‘प्रविशेषण’ कहा जाता है।
जैसे: पहाड़ी बड़े साहसी होते हैं। इस उदाहरण में ‘साहसी’ विशेषण है और उसका भी विशेषण है ‘बड़े’।

सही उत्तर छांटकर लिखिए:

Q1

विशेषण के भेद होते हैं

[A]. तीन
[B]. चार
[C]. पाँच
[D]. छह
Q2

विशेषण कहते हैं:

[A]. जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द।
[B]. विशेषण जिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं।
Q3

बुद्धि का विशेषण है।

[A]. बौदधीय
[B]. बौद्धिक
[C]. बुद्धिमान
[D]. बुद्धिमती

विशेषण की परिभाषा को उदाहरण सहित लिखिए।

जो शब्द संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें विशेषण कहते हैं। जैसे: राजू हॉकी का अच्छा खिलाड़ी है।

विशेष्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

जिसकी विशेषता बतायी जाती है उसे विशेष्य कहते हैं।

चित्र के नीचे उपयुक्त विशेषण शब्द लिखिए: (लाल, सुंदर, अच्छा, गर्म, सफेद, भूरा)

1. ______ बच्चा
2. ______ फूल
3. ______ घोड़ा
4. ______ सेब
5. _____ चाय
6. _____ खरगोश

उत्तर:
1. अच्छा
2. सुन्दर
3. भूरा
4. लाल
5. गर्म
6. सफ़ेद

नीचे लिखे शब्दों में से विशेषण और विशेष्य चुनकर लिखिए:

(चचेरा, भाई, छोटी, बहन, भयानक, सपना, संगति, बुरी, मुकदमा, झूठों)
उत्तर:

विशेषणविशेष्य
चचेराभाई
छोटीबहन
भयानकसपना
बुरीसंगति
झूठामुक़दमा
नीचे विशेषण और विशेष्य शब्दों के जोड़े दिए जा रहे है, उनमें से विशेषण और विशेष्य को अलग-अलग करके लिखिए:

(क) खट्टा संतरा
(ख) स्वामी भक्त जानवर
(ग) गर्म चाय
उत्तर:

जोड़ाविशेषणविशेष्य
(क) खट्टा संतराखट्टासंतरा
(ख) स्वामीभक्त जानवरस्वामीभक्तजानवर
(ग) गर्म चायगर्मचाय
विशेषण-विशेष्य का सही मिलान कीजिए:
विशेषणविशेष्य
परपललौकी
हरीसेब
पीला आसमान
नीलाहंस
लालबैगन
सफेदपपीता

उत्तर:

विशेषणविशेष्य
परपलबैगन
हरीलौकी
पीलापपीता
नीलाआसमान
लालसेब
सफेदहंस
कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 6 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

इस अध्याय को छात्र एक दिन में तैयार कर सकते हैं क्योंकि इस अध्याय के बारे में पूर्व की कक्षाओं में भी पढ़ाया जा चूका है।

क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 6 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

कुछ वस्तुओं के विशेषण निश्चित हैं उनको आसानी से याद किया जा सकता है कुछ अलग से प्रयोग किये जाने वाले विशेषण को ध्यान दिए की जरुरत पड़ती है।

क्या हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 6 छात्रों के लिए रुचिकर है?

इस अध्याय की विषय वस्तु रुचिकर है संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के साथ कौन सा विशेषण प्रयुक्त होगा। वाक्यों में विशेषण का प्रयोग करना एक रुचिकर कार्य होगा।

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 विशेषण
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 विशेषण
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण विशेषण
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 6
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ विशेषण
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 6 विशेषण
कक्षा 3 व्याकरण पाठ 6 विशेषण
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण में विशेषण
कक्षा 3 व्याकरण में विशेषण