एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी अध्याय 2 जैसा सवाल वैसा जवाब

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी रिमझिम अध्याय 2 जैसा सवाल वैसा जवाब के प्रश्न उत्तर अभ्यास के प्रश्न, रिक्त स्थान तथा अन्य उत्तर विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। यह अकबर के दरबार में बीरबल और उनके सहज तथा सरलता स्वाभाव के बारे में एक कहानी है। यह विशेष रूप से उस घटना के बारे में बताता है जहाँ बीरबल की ख्वाजा के साथ बहस हुई थी। कहानी के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किताब से अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर भी यहाँ दिए गए हैं जो विद्यार्थियों के लिए मददगार सिद्ध होंगे।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी रिमझिम अध्याय 2

कक्षा 4 के लिए हिंदी ऐप

iconicon

कक्षा 4 हिंदी अध्याय 2: कहानी का सारांश

इस कहानी में बीरबल के बुद्धि चातुर्य के बारे में बताया गया है। बीरबल, अकबर के नवरत्नों में से एक था और उसके हाजिर जवाबी के सभी कायल थे। बहुत सारे लोग बीरबल से जलते भी थे। अकबर के एक ख़ास दरबारी ख्वाजा सरा थे जो अपने को बीरबल से अपने को ज्यादा बुद्धिमान समझते थे। ख्वाजा बीरबल से इतनी ईर्ष्या करता था कि अगर उसका बस चलता तो बीरबल को हिन्दुस्तान से बाहर निकलवा देते। एक दिन ख्वाजा ने बीरबल को नीचा दिखाने के लिए अकबर के सामने तीन प्रश्न रखे और उनके उत्तर बीरबल से पाना चाहता था। बीरबल को बुलाया गया ख्वाजा के तीन प्रश्न अकबर ने बीरबल के सामने रखे। जैसे ख्वाजा के प्रश्न गोलमोल थे वैसे ही बीरबल ने गोलमोल जवाब दिए लेकिन ख्वाजा के पास उन्हें मान लेने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि न तो प्रश्नों की कोई प्रमाणिकता थी और न ही उत्तर की।

(क) ख्वाजा सरा के तीनों सवालों का क्या कोई और जवाब हो सकता है? अपने मन से सोचकर लिखो।

उत्तर:
ख्वाजा सरा के तीनों सवालों का कोई प्रामाणिक उत्तर नहीं हो सकता इसलिए बीरबल ने जो उत्तर दिए वे एकदम सटीक थे।

अगर तुम ख्वाजा सरा की जगह पर होते तो बीरबल को हराने के लिए कौन-से सवाल पूछते?

उत्तर:
मैं बीरबल से पूछता कि पृथ्वी घूम रही है पर हमें घुमती हुई दिखाई क्यों नहीं देती?

(ग) ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को हिंदुस्तान से निकाल देते। अगर तुम्हारा बस चले तो तुम कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहोगे?

उत्तर:
अगर मेरा बस चले तो अन्तरिक्ष यान में बैठकर चाँद आयर तारों की यात्रा करना चाहता हूँ।

बीरबल का वास्तविक नाम क्या था

उत्तर:
बीरबल का वास्तविक नाम महेश दास था।

क्या कक्षा 4 हिन्दी अध्याय 2 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

अध्याय की विषय वस्तु अच्छी है इसको अच्छी तरह से तैयार करने के लिए कहानी को ध्यान से पढ़ने की जरुरत है। छात्र पाठ के सारांश को समझते हुए आसानी से प्रश्नोत्तर तैयार कर सकते हैं।

क्या हिन्दी कक्षा 4 के अध्याय 2 छात्रों के लिए रुचिकर है?

अध्याय 2 रुचिकर है वैसे भी अकबर और बीरबल के किस्से प्रसिद्द हैं बीरबल से जैसे कोई प्रश्न करेगा वैसे ही उत्तर मिलेगा कोई गोलमोल प्रश्न करेगा तो जवाब भी गोलमोल ही मिलेगा।

हिन्दी कक्षा 4 के अध्याय 2 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए है?

पाठ को अच्छी तरह से समझने के लिए पाठ में प्रयुक्त कठिन शव्दों को अर्थ सहित लिख करके समझ लेना चाहिए जिससे कि उत्तर को आसन भाषा में लिखा जा सके।