कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रिया

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रिया के लिए अभ्यास प्रश्न उत्तर तथा अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 के छात्र-छात्राएँ हिदी व्याकरण में क्रिया तथा इसके भेद के बारे में उदाहरण सहित सीख सकते हैं।

क्रिया

जिन शब्दों से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, उन्हें क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
1. बालक दौड़ रहा है।
2. कमल लिख रहा है।
3. चिडि़या उड़ रही है।
4. शेर दहाड़ रहा है।
5. सलमा ने भोजन परोसा।
इन वाक्यों किसी न किसी काम के होने का बोध हो रहा है। पहले वाक्य में बालक के ‘दौड़ने’ का, दूसरे में कमल के ‘लिखने’ का, तीसरे वाक्य में चिडि़या के ‘उड़ने’ का, चौथे वाक्य में शेर के ‘दहाड़ने’ का तथा पाँचवें वाक्य में सलमा के भोजन ‘परोसने’ की क्रिया का ज्ञान होता है।

सहायक क्रिया

जो शब्द काल आदि का बोध कराने में क्रिया की सहायता करते हैं, उन्हें सहायक क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
(क) मैं लिखता हूँ।
(ख) वह लिख रहा है।
(ग) हम लिख रहे थे।
इन वाक्यों में ‘हूँ’, ‘रहा है’ और ‘रहे थे’ शब्द वाक्य की क्रिया का काल बताने में सहायता कर रहे हैं। अतः ये सहायक क्रिया कहलाते हैं।

धातु

क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। जैसे – पढ़ता, पढ़ते, पढ़ रहा, पढ़ रहे, पढूँगा, पढ़ेंगे आदि में मूल शब्द ‘पढ़’ है। अतः इन शब्दों में ‘पढ़’ धातु है। धातु का अर्थ है क्रिया के सभी रूपों को धारण करने वाला मूल रूप।
क्रिया के भेद
क्रिया दो प्रकार की होती है:
1. कर्म के आधार पर
2. संरचना के आधार पर

कर्म के आधार पर

कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं:
1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया

जब क्रिया का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, तब सकर्मक क्रिया होती है।
उदाहरण:
(क) रमा पत्र लिखती है।
(ख) स्नेहा पुस्तक पढ़ती है।
इन दोनों उदाहरणों में लिखने का फल ‘पत्र’ कर्म पर और पढ़ने का फल ‘पुस्तक’ कर्म पर पड़ रहा है। अतः ये सकर्मक क्रिया के उदाहरण हैं।

अकर्मक क्रिया
जब क्रिया का फल सीधा कर्ता पर ही पड़े, तब अकर्मक क्रिया होती है।
उदाहरण:
(क) गगन नाचता है।
(ख) नीरज हँसता है।
(ग) मैं चलता हूँ।
इन सब क्रियाओं के माध्यम से जितने काम हो रहे हैं, वे कर्ताओं के द्वारा किए जा रहे हैं और उनके द्वारा किए जाने का असर भी कर्ताओं पर ही पड़ रहा है।

अकर्मक एवं सकर्मक में परिवर्तन
जब कार्य अपने लिए न करके दूसरे के लिए किया जाए अथवा दूसरे से कराया जाए तब अकर्मक क्रिया सकर्मक क्रिया बन जाती है और सकर्मक क्रिया द्विकर्मक बन जाती है। इनके उदाहरण इस प्रकार हैं:
सकर्मक/अकर्मक
वह गेंद से खेलता है। वह खेलता है।
नेहा पुस्तक पढ़ती है। नेहा पढ़ती है।
पवन विनय को हँसाता है। पवन हँस रहा है।
उन्होंने अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं। वे लड़ रहे हैं।
रोशन पत्र लिखता है। रोशन लिखता है।

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रिया के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रिया के अनुप्रयोग
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रिया के प्रकार
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण क्रिया
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण क्रिया के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया के लिए अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया के प्रकार
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया और उसके तरीके
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रिया अभ्यास