कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 विशेषण

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 9 विशेषण तथा इसके भेद उदाहरण सहित अभ्यास यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 4 के लिए हिंदी ग्रामर के सभी अध्याय सरल रूप में सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित किए गए हैं। विद्यार्थी यहाँ दिए गए उदाहरणों की मदद से इस पूरे अध्याय को आसानी से सीख सकते हैं।अभ्यास में दिए गए प्रश्नों की मदद से इसे आसानी से दोहराया भी जा सकता है।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 9 विशेषण

एनसीईआरटी समाधान ऐप

iconicon

विशेषण

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता सूचित करते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं।
1. मेहनती छात्र ने अधिक अंक प्राप्त किए।
2. भोली शबरी ने मीठे बेर राम को दिए।
3. गार्ड ने हरी झंडी दिखाई।
4. इस कलम का मूल्य पांच रूपए है।
5. वह बंदर रोटी उठाकर ले गया।

ऊपर के वाक्यों को ध्यान से पढ़ने पर ज्ञात होता है कि कुछ शब्द ऐसे हैं, जो दूसरे शब्दों की विशेषता बताते हैं। जैसे:
कैसा छात्र? मेहनती
कितने अंक? अधिक
कैसी शबरी? भोली
कैसे बेर? मीठे
कैसी झंडी? हरी
कौन-सी कलम? इस
कितने रूपए? पांच
कौन-सा बंदर? वह

यहाँ पर सर्वनाम शब्द अपने बाद आई संज्ञा की विशेषता प्रकट कर रहा है। ‘इस’,‘वह’ शब्द सर्वनाम होते हुए भी क्रमश: कलम के पहले लगकर उनकी विशेषता बता रहे हैं। ये शब्द विशेषण कहलाते हैं।
1. तुम खुश हो।
2. वह स्वतंत्र है।

ऊपर के वाक्यों में खुश और स्वतंत्र शब्द विशेषता बता रहे हैं।

विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है, उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे: मनोज अच्छा लड़का है। इस वाक्य में अच्छा विशेषण है और मनोज विशेष्य है।

विशेषण के भेद

विशेषण के भेद निम्नलिखित है:
1. गुणवाचक विशेषण
2. संख्यावाचक विशेषण
3. परिमाणवाचक विशेषण
4. सार्वनामिक विशेषण

गुणवाचक विशेषण

जिन विशेषण से संज्ञा के गुण-दोष, रंग, आकार, स्थिति आदि का पता चले, गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे:
1. महाराण प्रताप वीर पुरूष थे।
2. दवाई कड़वी थी।
3. पर्वतों के ऊंचे शिखरों पर बर्फ जमी रहती है।
4. सफ़ेद वस्त्र शीघ्र ही गंदे हो जाते हैं।

यहाँ वीर, कड़वी, ऊँचे, सफेद शब्दों से गुण-दोष, रंग, आकार का पता चल रहा है।

जिन विशेषण से संज्ञा के नाप या तौल का पता चले, परिणाम वाचक विशेषण कहलाते है। जैसे:
1. मुझे कमीज के लिए ढाई मीटर थोड़ा कपड़ा चाहिए।
2. रोगी को सारा पानी पिलाइए।
3. सारा अनाज वर्षा के कारण नष्ट हो गया।
4. बाज़ार से एक किलो टमाटर ले आओ।

यहाँ ढाई मीटर, थोड़ा, सारा, एक किला तौल का पता चल रहा है।

सार्वनामिक विशेषण

वे सर्वनाम जो संज्ञा शब्दों से पहले आकर उनकी विशेषता बताते हैं, वे कहलाते है।
1. यह घड़ी सही समय बताती है।
2. वह आदमी चोर नहीं है।
3. इस कक्षा के सब बच्चे होशियार हैं।
4. उस लड़के को बुलाओ।

यह, वह, इस, उस सर्वनाम शब्द विशेषण के रूप में क्रमश: घोड़ा, आदमी, कक्षा, लड़के संज्ञाओं की विशेषता बता रहे हैं। अत: ये सर्वनामिक विशेषण हैं।

नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण और विशेष्य छाँटकर लिखिए:

1. राघव चौथी कक्षा का छात्र है।
2. घर का सारा काम लता करती है।
3. कुछ मिठाई बच्चों में बाँट दो।
4. साधु की जटाएँ लंबी थीं।
5. कुत्ता समझदार जानवर है।
6. कोयल की बोली मीठी है।

उत्तर:
विशेषणविशेष्य
छात्रराघव
कुछमिठाई
लम्बीसाधु
समझदारकुता
मीठीकोयल

नीचे दिए गए वाक्यों में से गुणवाचक विशेषण छाँटिए:

1. ललित घंमडी लड़का है।
2. काली बिल्ली रास्ता काट गई।
3. मोर के पंख रंग-बिरंगे होते हैं।
4. हीरा कीमती पत्थर है।
5. यह बूढ़ी माई का बेटा है।
6. सुबह जल्दी उठना अच्छी आदत है।
7. कमीज़ बहुत पुरानी है।

उत्तर:
1. घमंडी
2. काली
3. रंग-बिरंगे
4. कीमती
5. बूढ़ी
6. अच्छी
7. पुरानी

नीचे दिए गए वाक्यों में से संख्यावाचक विशेषण छाँटिए:

1. कुछ लोग वहाँ खड़े थे।
2. आकाश में अनेक तारे हैं।
3. फिल्म की अवधि मात्र डेढ़ घंटा है।
4. आज छब्बीस जनवरी है।
5. बस का किराया सौ रूपए है।
6. परीक्षा का परिणाम तीन घंटे बाद निकेलेगा।
7. अजय छठी कक्षा में पढ़ता है।

उत्तर:
1. कुछ
2. अनेक
3. डेढ़
4. छब्बीस
5. सौ
6. तीन
7. छठी

नीचे दिए गए वाक्यों में परिणामवाचक शब्द छाँटकर लिखिए:

1. बाज़ार यहाँ से चार किलोमीटर दूर है।
2. परदों के लिए पाँच मीटर कपड़ा और चाहिए।
3. सारा दूध गिर गया।
4. पिताजी ने गाँव से चार क्वींटल गेहूँ मँगवाया।
5. पनीर के लिए पाँच लीटर दूध चाहिए।
6. गिलास में थोड़ा पानी है।

उत्तर:
1. चार किलोमीटर
2. पांच मीटर
3. सारा
4. चार क्वींटल
5. पांच लीटर
6. थोड़ा

एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 9 विशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 9 विशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण विशेषण
4 हिंदी व्याकरण विशेषण
विशेषण
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 9
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 व्याकरण विशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 9 विशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में विशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में विशेषण के प्रकार
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में विशेषण के उदाहरण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में विशेषण के लिए अभ्यास