एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 समय समय की बात

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 समय समय की बात के प्रश्नों के हल सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 गणित पाठ 7 के सवाल जवाब में समय से संबंधित प्रश्नों पर आधारित हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7

सभी कार्यों का समय

प्रस्तुत पाठ में समय और उसे जुड़े कामों में उपयोग मिनट, सेकेंड, पल, घंटों, दिन, सप्ताह, महीना, साल और दशक के संबंधों के बारे में बताया गया है। किसी भी कार्य का सीधा संबंध उसके शुरू और समाप्त होने वाले समय से जुड़ा होता है। सूरज का निकलना या छिपना, फलों का पकना, फसलों की उगाई और कटाई समय के अनुसार होती है।

समय का तालमेल

बहुत से कामों को उनके समय के कारण जाना जाता है। जिन्हें हम मिनटों में होने वाले काम के नाम से भी जानते हैं। कुछ कामों को घंटों और कुछ कामों को दिनों के नाम से जानते हैं। बहुत से कामों का एक निश्चित समय तय होता है। वह कार्य उस समय से पहले पूरा नहीं किया जा सकता है। इन्हीं सब को हम समय का गोलमाल भी कह सकते हैं।

निश्चित समय के कार्य
कुछ कार्य एसे भी होते हैं, जिन्हें मनुष्य निश्चित अवधि में पूरा नहीं कर सकता। जैसे स्वेटर का बुनना, घर निर्माण, पढ़ाई आदि। इसी प्रकार कुछ कार्य एक निश्चित अवधि में हो जाते हैं, जैसे- बच्चे का माँ के पेट में रहना, फल का पकना, सूर्योदय, गर्मी से सर्दी का मौसम आना और सूर्यास्त का होना।

पल भर के कार्य

कुछ कार्य पल भर में हो जाते हैं। जिन्हें हम सेकिंडों के नाम से जानते हैं, जैसे- पलक झपकाना, चुटकी बजाना, फल का पेड़ से गिरना, बटन दबाते ही बल्ब से उजाले का होना आदि कार्य हैं। इसी तरह कुछ कामों को मिनटों के अंदर वाले काम कहते हैं, जैसे- दूध का उबलना, पानी का पीना, नास्ता करना, कपड़े पहना, बाल बनाना आदि हैं।

कितनी तालियाँ – लपकने से पहले

किसी गेंद को उछाल कर ताली बजाना और फिर उस गेंद को लपकना भी समय को ध्यान में रख कर ही किया जाता है। जब गेंद हवा में होती है, तब हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ता है, कि गेंद को नीचे आने में कितने सेकंड का समय लगेगा और हम एक ताली बजाने में कितने सेकेंड ले रहे हैं। इसी समय को ध्यान में रखकर तालियों की गिनती बढाई जा सकती है।

आयु का कालचक्र

यदि हम अपनी नानी, अपनी माँ और अपनी उम्र का पता लगाए तो हमें एक पूरा कालचक्र बनाना पड़ेगा। जब मेरी माँ पैदा हुई तब नानी की उम्र 25 वर्ष थी। मेरी माँ भी मुझ से 25 वर्ष बड़ी है। यदि आज मेरी आयु 10 वर्ष है, तो माँ की आयु 35वर्ष और नानी की आयु 60 वर्ष है।

इरफ़ान की माँ उससे दुगनी उम्र की है। वह उससे 20 साल बड़ी भी है। यदि आज इरफ़ान 20 साल का है तो उसकी माँ 40 साल की होंगी। जो इरफ़ान की उम्र से दो गुना है।
इरफ़ान की उम्र 20 वर्ष।
20 गुणा में 2 = 40 वर्ष।
आज इरफ़ान की माँ की उम्र 40 वर्ष है और इरफ़ान 20 वर्ष का है।

कुसुम की दिनचर्या

कुसुम चित्र में घड़ी के अनुसार सुबह 6 बजे उठ जाती है।
वह सुबह साढ़े छ: बजे कुँए से पानी लाती है।
वह सुबह साढ़े सात बजे घर साफ़ करती है।
कुसुम सुबह आठ बजे स्कूल जाती है।
वह स्कूल में दस बजे गणित का जादू की किताब पढ़ती है।
कुसुम दोपहर एक बजे स्कूल से घर वापिस आती है।
वह अपने भाई और दादी के साथ दो बजे खाना खाती है।
कुसुम शाम को साढ़े पाँच बजे अपने दोस्तों के साथ खेलती है।
वह रात को 9 बजे सोने से पहले अपनी दादी से एक कहानी सुनती है।

कक्षा 3 गणित अध्याय 7 समय समय की बात
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 हिंदी मीडियम
कक्षा 3 गणित अध्याय 7 के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 7 के सवाल जवाब
कक्षा 3 गणित अध्याय 7 हिंदी मीडियम हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 7 के सभी प्रश्नों के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 7 प्रश्न उत्तर गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 के लिए सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 मुफ्त
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 7 के हल हिंदी में
कक्षा 3 गणित अध्याय 7