कक्षा 12 गणित अध्याय 13 एनसीईआरटी समाधान – प्रायिकता

कक्षा 12 गणित अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान पाठ 13 प्रायिकता अभ्यास के लिए प्रश्नावली व्यायाम एक्सरसाइज 13.1, 13.2, 13.3 तथा विविध प्रश्नावली 13 के प्रश्नों के विस्तार से हल यहाँ से प्राप्त करें। विद्यार्थी सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए 12वीं गणित के समाधान यहाँ से पीडीएफ तथा विडियो के रूप में निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 12 गणित की सभी प्रश्नावली के हल बारहवीं गणित ऐप से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

कक्षा 12 गणित अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 13.1 के हल

12वीं कक्षा गणित की प्रश्नावली 13.1 सप्रतिबंध प्रायिकता तथा उसके गुणधर्मों पर आधारित है। प्रश्नावली 13.1 में कुल 17 प्रश्न हैं जिसमें से दो प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (एमसीक्यु) हैं। प्रश्न संख्या 13 और 15 परीक्षा में अक्सर पूंछे जाते हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 13.2 के हल

12वीं कक्षा गणित की प्रश्नावली 13.2 प्रायिकता के गुणन नियम पर आधारित हैं। इस प्रश्नावली में कुल 18 प्रश्न हैं जो प्रायिकता के गुणन के नियम का प्रयोग करके आसानी से हल हो जाते हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 13.3 के हल

प्रश्नावली 13.3 बेज़ प्रमेय पर आधारित सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास है। इस प्रश्नावली में कुल 14 प्रश्न हैं और लगभग सभी महत्वपूर्ण हैं। न केवल प्रश्नावली 13.3 के प्रश्न बल्कि इसपर आधारित उदाहरण भी परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हैं।

कक्षा 12 गणित विविध प्रश्नावली 13 के हल

कक्षा 12 गणित के अध्याय 13 के लिए विविध प्रश्नावली में कुल 19 प्रश्न हैं जिसमें 3 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। इस प्रश्नावली के सभी प्रश्नों की परीक्षा में आने की संभावना बनी रहती है। इसलिए विविध प्रश्नावली के सभी प्रश्नों को उदाहरण सहित करना अति आवश्यक है।

कक्षा 12 गणित अध्याय 13 का अध्ययन

कक्षा 12 गणित के अध्याय 13 में हम प्रायिकता के अभिगृहितीय दृष्टिकोण तथा क्लासिकल सिद्धांत के बारे में पढेंगे। यहाँ हम प्रायिकता के विभिन्न तथ्यों के बारे में जैसे सप्रतिबंध प्रायिकता, बेज प्रमेय, प्रायिकता के योग तथा गुणन नियम आदि पर आधारित प्रश्नों को हल करेंगे। चौथी प्रश्नावली में विद्यार्थी प्रायिकता बंटन के प्रसरण तथा माध्य का परिकलन करना सीखेंगे।