एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 गिनो मगर समूह में

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 गिनो मगर समूह में के हल अंग्रेजी और हिंदी मीडियम में सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कक्षा 2 गणित पाठ 2 के सभी सवाल जवाब सरल भाषा में यहाँ हल करके दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2

गिनो मगर समूह में

बच्चों द्वारा कप और कितने जोड़ी जूते गिनने का अंदाज़ा लगाने को कहा गया है। बच्चों ने सही अंदाज़ा लगाया। 3 कप और 3 कप मिलकर 6 कप हुए। नीचे के 4 कप को भी भी गिना। कुल 10 कप हो गए। इसी प्रकार जूतों की जोड़ी को भी गिना है। ऊपर 3 जोड़ी उसके नीचे 3 जोड़ी मिलकर 6 जोड़ी हुए। इन्हीं में 3 और जोड़ी को मिलाने पर गिनती 9 हुई। इसका मतलब 9 जोड़ी जूते रखे हुए हैं।

जोड़े तथा समूह में वस्तुएँ

कुछ चीज़ों को हम समूह या जोड़ों में रखते हैं। जैसे कान की बालियाँ, झुमके, चूड़ियाँ और जूते आदि। कुछ चीज़ों को समूह के अनुसार खरीदा और बेचा जाता है, जैसे केले, जूते, चप्पलें आदि। 12 केलों के समूह को एक दर्ज़न भी कहा जाता है। उसी तरह 6 केलों को आधा दर्ज़न कहते हैं। किसी भी वस्तुओं को समूह में गिनना आसान होता है। 12 चम्मच को 4 के समूह में रखे तो 3 समूह बनते हैं। लेकिन यदि 8 चम्मच के 3 समूह बनाए गए हैं तो कुल मिलाकर 24 चम्मच हुए।

कम और ज़्यादा का अंदाज़ा

कम या ज़्यादा का अंदाज़ा हम उस चीज़ की कुछ जानकारी होने के बाद ही लगा सकते हैं। जैसे:

    1. एक मनुष्य के दाँतों की संख्या 32 होती है। इसका मतलब 40 से कम है।
    2. एक संतरे में बीजों की संख्या 50 से कम होती है।
    3. माचिस की डिबिया में तीलियों की संख्या 30 से कम होती है।
    4. कक्षा में पेंसिलों की संख्या 45 से अधिक है, क्योकिं बच्चों की संख्या 50 है।
    5. साईकिल के पहिए में तीलियों की संख्या 20 से अधिक होती है। एक टायर में लगभग 35 तीलिया होती हैं।
दाएँ तथा बाएँ में अंतर

हम सभी जानते है दाएँ पैर की ताकत बाएँ पैर से अधिक है। इसलिए हम दाएँ पैर पर अधिक कूद लगा सकते हैं। शरारती भुरु ने पुस्तक के जो पन्नों को फाड़ा हैं, उन पन्नों के किनारे पर पन्नों की संख्या अवश्य लिखी है। इन्हीं के क्रम अनुसार उन्हें जोड़ लिया जाएगा। किताब के पन्नों का सही क्रम 47, 48, 49, 50, 51, 52 और 53 है।

कक्षा 2 गणित अध्याय 2 गिनो मगर समूह में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 प्रश्न उत्तर हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 हिंदी में हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 2 गाइड
कक्षा 2 गणित अध्याय 2