कक्षा 7 भूगोल अध्याय 3 एनसीईआरटी समाधान – हमारी बदलती पृथ्वी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 भूगोल अध्याय 3 हमारी बदलती पृथ्वी के सभी प्रश्न उत्तर सीबीएसई और राजकीय बोर्ड के लिए दोनों के लिए उपयोगी हैं। सामाजिक विज्ञान में भूगोल के समाधान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में तैयार किए गए हैं तथा नए पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। तिवारी अकादमी पर उपलब्ध पीडीएफ तथा विडियो समाधान के उपयोग निशुल्क हैं और किसी लॉग इन की भी आवश्यकता भी नहीं पढ़ती है।

कक्षा 7 भूगोल अध्याय 3 के लिए एनसीईआरटी समाधान

एनसीईआरटी समाधान ऐप

iconicon

अंतर्जनित बल

प्लेट की इस गति के कारण पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन होता है। पृथ्वी की गति को उन बलों के आधार पर विभाजित किया गया है जिनके कारण ये गतियाँ उत्पन्न होती हैं। जो बल पृथ्वी के आंतरिक भाग में घटित होते हैं उन्हें अंतर्जनित बल (एंडोजेनिक फोर्स) कहते हैं।

बहिर्जनिक बल

जो बल पृथ्वी की सतह पर उत्पन्न होते हैं उन्हें बहिर्जनिक बल (एक्सोजेनिक फोर्स) कहते हैं।

भूकंप किस बल के कारण आता है?

अंतर्जनित बल कभी आकस्मिक गति उत्पन्न करते हैं, तो कभी धीमी गति। भूकंप एवं ज्वालामुखी जैसी आकस्मिक गति के कारण पृथ्वी की सतह पर अत्यधिक हानि होती है।

भूकंप का उदगम केंद्र और अभिकेन्द्र क्या होता है?

इसी प्रकार, स्थलमंडलीय प्लेटों के गति करने पर पृथ्वी की सतह पर कंपन होता है। यह कंपन पृथ्वी के चारों ओर गति कर सकता है। इस कंपन को भूकंप कहते ह भू-पर्पटी के नीचे वह स्थान जहाँ कंपन आरंभ होता है, उद्‌गम केंद्र कहलाता है। उद्‌गम केंद्र के भूसतह पर उसके निकटतम स्थान को अधिकेंद्र कहते हैं। अधिकेंद्र से कंपन बाहर की ओर तरंगों के रूप में गमन करती हैं। अधिकेंद्र के निकटतम भाग में सर्वाधिक हानि होती है एवं अधिकेंद्र से दूरी बढ़ने के साथ भूकंप की तीव्रता धीरे-धीरे कम होती जाती है।

भूकंपीय तरंगे कितने प्रकार की होती है?

भूकंपीय तरंगे तीन प्रकार की होती हैं:
1. पी तरंगें अथवा अनुदैर्ध्य तरंगें
2. एस तरंगें अथवा अनुप्रस्थ तरंगें
3. एल तरंगें अथवा पृष्ठीय तरंगें

भूकंप का मापन कैसे किया जाता है?

भूकंप का मापन एक यंत्र से किया जाता है, जिसे भूकंपलेखी कहते हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है। जिस भूकंप की तीव्रता 2.0 अथवा उससे कम होती है, उसका प्रभाव नहीं के बराबर होता है। जिस भूकंप की तीव्रता 5.0 होती है, वह वस्तुओं के गिरने से क्षति पहुँचा सकता है। जिस भूकंप की तीव्रता 6.0 अथवा उससे अधिक होती है, वह बहुत शक्तिशाली और जिसकी तीव्रता 7.0 अथवा अधिक होती है, वह सर्वाधिक शक्तिशाली समझा जाता है।

भूकंप से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

भूकंप कब आएगा इस बारे में अभी तक कोई भी पहले से बता पाने में सक्षम नहीं है और न अभी तक कोई यंत्र इसके लिए विकसित हुआ है। इसलिए बचाव के तरीकों पर ही विचार किया जाता है। भूकंप के दौरान कहाँ आश्रय लें: सुरिक्षत स्थान-रसोई के काउंटर या मेज के नीचे, दीवार के अंदरूनी कोने में। इनसे दूर रहें-आग वाले स्थान, चिमनी के आसपास तथा टूट सकने वाली खिड़कियों, दर्पण एवं तसवीर फ्रेम से। पहले से तैयार रहें-अपने दोस्तों एवं पारिवारिक सदस्यों के बीच जागरूकता पैलाएँ एवं आपदा का सामना विश्वास से करें।

जल प्रपात

जब नदी किसी खडे़ ढाल वाले स्थान से अत्यधिक कठोर शैल या खड़े ढाल वाली घाटी में गिरती है, तो यह जलप्रपात बनाती है विश्व में हज़ारों छोटे-छोटे जलप्रपात हैं। सबसे ऊँचा जलप्रपात दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला का एंजेल जलप्रपात है। अन्य जलप्रपात उत्तरी अमेरिका में कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित नियाग्रा जलप्रपात है और अप़्रीका में जांबिया एवं जिंबाबवे की सीमा पर स्थित विक्टोरिया जलप्रपात हैं।

अपक्षय एवं अपरदन

अपक्षय एवं अपरदन नामक दो प्रक्रमों द्वारा दृश्यभूमि लगातार विघटित होती रहती है। पृथ्वी की सतह पर शैलों के टूटने से अपक्षय की क्रिया होती है। भू-दृश्य पर जल, पवन एवं हिम जैसे विभिन्न घटकों के द्वारा होने वाले क्षय को अपरदन कहते हैं।

कक्षा 7 भूगोल अध्याय 3 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 7 भूगोल अध्याय 3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 भूगोल अध्याय 3