एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.3 क्षेत्रमिति के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी मीडियम सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 गणित के विद्यार्थी अध्याय 10.3 के हल के लिए यहाँ दिए गाए पीडीएफ तथा विडियो की मदद ले सकते हैं। सभी प्रश्नों को सरलता से हल करके दिखाया गया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.3

आयत का क्षेत्रफल

एक आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए, उसकी लम्बाई को चौड़ाई से गुणा करें । यदि हम आयत के दो पक्षों को जानते हैं जो अलग-अलग लंबाई के हैं, तो हमारे पास लम्बाई और चौड़ाई दोनों हैं।
उदाहरण:
एक वर्गांकित पेपर की सहायता से, क्या हम बता सकते हैं कि एक आयत का क्षेत्रफल कितना होगा, जिसकी लंबाई 5 सेमी तथा चौड़ाई 3 सेमी है?
ग्राफ पेपर पर एक आयत बनाइए जिस पर 1 सेमी × 1 सेमी के वर्ग हों।
यह आयत 15 वर्गों को पूर्णतया ढक लेता है।
आयत का क्षेत्रफल = 15 वर्ग सेमी है, जिसे हम 5 × 3 वर्ग सेमी (लंबाई × चौड़ाई) के रूप में भी लिख सकते हैं।

इससे हम क्या निष्कर्ष निकालते हैं? हमने देखा कि
आयत का क्षेत्रफल = (लंबाई × चौड़ाई)
बिना ग्राफ पेपर की सहायता से, क्या हम एक आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कर सकते हैं, जिसकी
लंबाई 6 सेमी तथा चौड़ाई 4 सेमी है?
हाँ, यह संभव है।
आयत का क्षेत्रफल
= लंबाई × चौड़ाई
= 6 सेमी × 4 सेमी = 24 वर्ग सेमी

वर्ग का क्षेत्रफल

वर्ग का क्षेत्रफल वर्ग की एक भुजा के वर्ग के बराबर होता है।
उदाहरण:
आइए, अब हम एक वर्ग पर विचार करते हैं जिसकी भुजा की लंबाई 4 सेमी है।
यदि हम इसे सेंटीमीटर ग्राफ पेपर पर रखते हैं, तब हम क्या देखते हैं?
यह 16 वर्गों को पूर्णतया ढक लेता है।
इसलिए, वर्ग का क्षेत्रफल = 16 वर्ग सेमी
= 4 × 4 वर्ग सेमी
कुछ वर्गों की एक भुजा की लंबाई दी गई है:
एक भुजा की लंबाई वर्ग का क्षेत्रफल
3 सेमी 9 वर्ग सेमी
7 सेमी 49 वर्ग सेमी
5 सेमी 25 वर्ग सेमी
इससे हम क्या निष्कर्ष निकालते हैं? हमने देखा कि प्रत्येक स्थिति में,
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

एक आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी लंबाई तथा चौड़ाई क्रमशः 12 सेमी तथा 4 सेमी है।
हल:
आयत की लंबाई = 12 सेमी
आयत की चौड़ाई = 4 सेमी
आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 12 सेमी × 4 सेमी = 48 वर्ग सेमी

उदाहरण:
एक वर्गाकार भूखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी एक भुजा की लंबाई 8 मी है।
हल:
वर्ग की भुजा = 8 मी
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 8 मी × 8 मी = 64 वर्ग मी

अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

1 मी 25 सेमी चौड़ाई तथा 2 मी लंबाई वाले कपड़े के एक टुकडे़ का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में ज्ञात कीजिए।
हल:
कपड़े की लंबाई = 2 मी
कपड़े की चौड़ाई = 1 मी 25 सेमी = 1 मी + 0.25 मी = 1.25 मी
(चूँकि 25 सेमी = 0.25 मी)
कपड़े का क्षेत्रफल = कपड़े की लंबाई × कपड़े की चौड़ाई
= 2 मी × 1.25 मी = 2.50 वर्ग मी

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.3 एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.3
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.3
कक्षा 6 गणित 10.3
6th गणित प्रश्नावली 10.3