एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 5.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 5.3 वर्ग और वर्गमूल के अभ्यास के सवाल जवाब सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए छात्र यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 8 गणित 5.3 के हल विस्तार से समझकर यहाँ दिए गए हैं ताकि छात्रों को कोई दिक्कत न हो।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 5.3

वर्गमूल

निम्न स्थितियों का अध्ययन कीजिए:
(a) वर्ग का क्षेत्रफल 144 cm² है। वर्ग की भुजा क्या होगी? हम जानते हैं कि वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा² होता है।
यदि हम भुजा की लंबाई का मान श्ंश् लेते हैं, तब 144 = a²
भुजा की लंबाई ज्ञात करने के लिए आवश्यक है कि एक ऐसी संख्या ज्ञात करें जिसका वर्ग 144 है।
(b) एक वर्ग जिसकी भुजा 8 cm है, उसके विकर्ण की लंबाई क्या होगी?
इसको हल करने के लिए क्या हम पाइथागोरस प्रमेय का उपयोग कर सकते हैं?
हम जानते हैं कि AB² + BC² = AC²
अर्थात 8² + 8² = AC²
या 64 + 64 = AC²
या 128 = AC²
पुनः AC प्राप्त करने के लिए हमें एक ऐसी संख्या सोचनी है जिसका वर्ग 128 हो।

अभ्यास 5.3 के लिए प्रश्न

एक समकोण त्रिभुज में कर्ण और एक भुजा क्रमशः 5 cm और 3 cm हैं। क्या आप तीसरी भुजा प्राप्त कर सकते हैं?
माना कि तीसरी भुजा की लंबाई x cm है। पाइथागोरस प्रमेय के उपयोग से
5² = x² + 3²
25 – 9 = x²
16 = x²
इसलिए, x = 4 cm

वर्गमूल ज्ञात करना

योग की प्रतिलोम (विपरीत) संक्रिया घटाना है और गुणा की प्रतिलोम संक्रिया भाग है। इसी तरह वर्गमूल प्राप्त करना भी वर्ग की प्रतिलोम संक्रिया है।
हमें ज्ञात है 1² = 1, अतः 1 का वर्गमूल 1 है।
2² = 4, अतः 4 का वर्गमूल 2 है।
3² = 9, अतः 9 का वर्गमूल 3 है।

घटाने की संक्रिया के द्वारा वर्गमूल ज्ञात करना

हमें ज्ञात है कि प्रथम n विषम प्राकृत संख्याओं का योग n² है। अतः प्रत्येक वर्ग संख्या को 1 से प्रारंभ कर क्रमागत प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में व्यक्त किया जा सकता है। √81 को लीजिए:
(i) 81 – 1 = 80
(ii) 80 – 3 = 77
(iii) 77 – 5 = 72
(iv) 72 – 7 = 65
(v) 65 – 9 = 56
(vi) 56 – 11 = 45
(vii) 45 – 13 = 32
(viii) 32 – 15 = 17
(ix) 17 – 17 = 0
संख्या 1 से क्रमागत विषम संख्याओं को 81 में रूप घटाने पर 9वाँ पद 0 प्राप्त होता है।
अतः √81 = 9 है।

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

6400 का वर्गमूल ज्ञात कीजिए?
हल:
लिखिए 6400 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 5 × 5
युग्म लेने पर
अतः √6400 = 2 × 2 × 2 × 2 × 5 = 80

क्या 90 एक पूर्ण वर्ग है?
हल:
हम 90 = 2 × 3 × 3 × 5 रखते हैं।
अभाज्य गुणनखंड में 2 और 5 युग्म में नहीं हैं।
अतः 90 एक पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है। जिसे यथार्थ रूप में हम इस प्रकार भी देख सकते हैं क्योंकि इसमें केवल 1 शून्य है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 5.3 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 5.3 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 5.3 हिंदी में हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित व्यायाम 5.3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अभ्यास 5.3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित एक्सरसाइज 5.3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित 5.3