एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर के अभ्यास के प्रश्न उत्तर तथा परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त प्रश्नों के हल सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 15 फ़र्श पर कविता में कवि की कल्पना अनोखी है। एक फ़र्श पर कोई तिनका बिखेरता तो कोई धूल-मिट्टी लेकिन एक झाड़ू पोंछा करने वाली अपने ही तरह से सफाई करती है। उसके सफाई करने से ऐसा लगता है जैसे वह फ़र्श पर कुछ लिख रही है।

कविता में फ़र्श पर कौन-कौन और क्या-क्या करते हैं?

कविता में सूरज धूप बिखेर देता है, चिड़िया तिनके बिखेर देती है मुन्ना दूध की कटोरी उलट देता है, हवा धूल बिखेर देती है, माँ दाल चावल के दाने बिखेर देती है पापा जूते बिखेर देते हैं।

बच्चे और फ़र्श
बच्चे – फ़र्श पर अपनी मर्जी से जो उन्हें अच्छा काम लगता है वो काम करते हैं। उसमें कभी-कभी – फ़र्श को तो कभी-कभी बच्चों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। पता करो-
(क) बच्चों द्वारा – फ़र्श पर क्या-क्या करने से उन्हें नुकसान होता है? उसकी सूची बनाओ।
(ख) बच्चों के किन-किन कामों से – फ़र्श को नुकसान होता है?
उत्तर:
(क) बच्चों द्वारा – फ़र्श पर कई बार खेलने के लिए पत्थर से कठोर चीज से लाईनें खींच देते हैं जिससे फ़र्श पर निशान पड़ जाते हैं। कभी बच्चे बात-बॉल खेलने लगाते हैं जिससे फ़र्श के टूटने का डर बना रहता है।
(ख) अक्सर बच्चे खेलने चक्कर में फ़र्श पर स्थाई निशान बना देते हैं या फ़र्श पर भारी वस्तु गिराते हैं तो फ़र्श टूट भी सकता है।

फ़र्श पर सभी के द्वारा कुछ न कुछ काम करने की बात कविता में हुई है, मगर महरी के काम को ही कविता लिखना क्यों कहा गया है?

महरी फर्श पर झाड़ू-पोंछा लगाती है वह पूरे घर को साफ करती है। उसके द्वारा फर्श पर पोंछा लगाते समय कुछ लाइनें छूट जाती है जिन्हें देख कर कवि कल्पना करता है मानो महरी फर्श पर कविता लिख रही हो।

फ़र्श पर कविता
“और इस तरह लिखती है हर रोज
एक कविता -फ़र्श पर।“
कविता में – फ़र्श पर काम करने को भी कविता लिखना बताया गया है। – फ़र्श के अतिरिक्त अन्यत्र भी तुम कुछ लोगों को काम करते हुए पा सकते हैं। उनमें से तुम जिन कामों को कविता लिखना बता सकते हो, बताओ और उसके कारण भी बताओ।
उत्तर:
एक पेंट और पुताई वाले को देखते हैं तो दीवार पर चित्रकारी और कविता की रचना को लिखते हुए मान सकते हैं।

तुम अगर मुन्ना की जगह रहो तो क्या करोगे और क्यों?

कविता में मुन्ना एक छोटा सा बच्चा है वह बाल सुलभ शरारतें करता है । हम भी अगर उसकी जगह होंगे तो हम भी वैसे ही व्हवहार करेंगे।

मम्मी और महरी के काम में तुम्हें जो कुछ समानता और असमानता नजर आती है, उसे अपने ढंग से बताओ।

मम्मी चावल साफ कर रही हैं मगर उससे चावल तो साफ हो रहे हैं लेकिन उससे फर्श गन्दा हो रहा है। मगर महरी फर्श को साफ करके उस गंदगी को भी साफ कर रही है दोनों ही अपने -अपने तरीके से सफाई कर रहे हैं।

तुम कविता में सभी को कुछ न कुछ करते हुए पाते हो। उसमें से तुम्हें किसका काम सबसे ज्यादा पसंद है और क्यों?

कविता में सभी कुछ न कुछ कार्य कर रहे हैं मगर उनके कार्यों से घर फैल रहा है लेकिन महरी उन सभी की गंदगी को साफ करके घर को साफ कर रही है इसलिए महरी का काम सबसे ज्यादा पसंद है।

काम के शब्द
कविता में बहुत से कामों का जिक्र किया गया है जैसे-बीनना, बिखेरना, सजाना, उतारना, समेटना आदि। इन्हें क्रियाएँ कहते हैं। नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें उचित क्रिया के साथ लिखो-
पानी, टोकरी, बस्ता, चावल, हथेली, रंग, जूते
———– बीनना ———– बिखेरना ———– सजाना
———– उतारना ———– समेटना
उत्तर:
पानी – बिखेरना
टोकरी – सजाना
बस्ता – उतारना
चावल – बिखेरना
हथेली – सजाना
रंग – सजाना
जूते – समेटना

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 के प्रश्न उत्तर