कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ तथा उनका अर्थ और विभिन्न वाक्यों में प्रयोग सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। सीबीएसई के साथ-साथ राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए भी यहाँ दिए गए आठवीं के हिंदी ग्रामर की विडियो और अध्ययन सामग्री बहुत उपयोगी हैं।

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

भावों एवं विचारों की अभिव्यक्ति को अधिक सशक्त, प्रभावपूर्ण, आकर्षक, एवं साहित्यिक बनाने के लिए भाषा के प्रयोग में मुहावरे एवं लोकोक्तियों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इनके प्रयोग से कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक भावों को गहराई के साथ व्यक्त किया जा सकता है।

मुहावरे

अपने सामान्य (शाब्दिक) अर्थ की अपेक्षा विशेष अर्थ प्रकट करने वाला वाक्यांश मुहावरा कहलाता है।
मुहावरों की ध्यान देने योग्य बातें
(क) ये वाक्यांश (वाक्य के अंश/भाग) के रूप में होते हैं।
(ख) इनका प्रयोग लोकोक्तियों की भाँति स्वतंत्र रूप से या वाक्य के रूप में नहीं किया जा सकता है।
(ग) ये साधारण (शाब्दिक) अर्थ की अपेक्षा विशेष (सांकेतिक) अर्थ को प्रकट करते हैं।
(घ) इनके प्रयोग से भाषा में रोचकता, सजीवता और विलक्षणता आती है।

मुहावरों का वाक्य प्रयोग

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
अंधे की लकड़ीअसहय व्यक्ति का एकमात्र सहारा।संतान बूढ़े माँ-बाप के लिए अंधे की लकड़ी होती है।
अपना उल्लू सीधा करनाअपना मतलब निकालना।स्वार्थी समाज में सब अपना उल्लू सीधा करते हैं।
अक्ल का दुश्मनमूर्खरवि को समझाने का कोई लाभ नहीं क्योंकि वह पूरा अक्ल का दुश्मन है।
अक्ल पर पत्थर पड़नामति मारी जाना।विनाश काल के समय अक्ल पर पत्थर पड़ जाते हैं।
आँखें खुलनाहोश में आना।मित्रों के स्वार्थपूर्ण व्यवहार को देखकर मेरी आँखें खुल गईं।
आँखें दिखानाक्रोध करना।गलत व्यवहार करने पर पिताजी ने मुझे आँखें दिखाईं।
लोकोक्तियाँ

लोक + उक्ति = लोकोक्ति। अर्थात् जन-साधारण में प्रचलित कहावतें लोकोक्तियाँ कही जाती हैं। लोकोक्तियाँ पूर्ण वाक्य होती हैं और अपना स्वतंत्र अर्थ रखती हैं। इन्हें कहावतें भी कहते हैं। ये लोकजीवन की सिद्ध अनुभूतियों की अभिव्यक्ति हैं। इनमें लाक्ष्यार्थ की प्रधानता रहती है। इनका अर्थ ‘लक्षणा’ शब्द शक्ति से जाना जाता है।

कुछ प्रमुख लोकोक्तियाँ
लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
अंत भले का भलासच्चे का हमेशा कल्याण होता है।सचिन ने बहुत कष्ट सहे, परंतु आखिर में अफसर बन गया चलो अंत भले का भला।
अंधा गावै बहरा बजावैएक दूसरे को न समझना।भारत-पाकिस्तान सदैव अपनी बातें थोपते रहते हैं सच है – अंधा गावै बहरा बजावै।
अंधों में काना राजामूर्खों में कम पढ़-लिखा भी विद्वान होता है।सारे बच्चे फेल हो गए, परंतु सुरेश की कंपार्टमेंट आई चलो – सुरेश सिद्ध हुआ अंधों में काना राजा।
अधजल गगरी छलकत जाएओछा व्यक्ति अधिक इतराता है।सुमित ने दसवीं क्या पास कर ली, सब जगह इतराता फिरता है।
अंधेर नगरी चौपट राजाअन्याय का बोलबाला होना।तानाशाह के राज में अंधेर नगरी चौपट राजा का सिद्धांत सत्य साबित होता है।
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकताअकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता।मोहल्ले की सफाई के लिए सबको कार्य करना होगा कोई अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 मुहावरे
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 मुहावरे के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अर्थ सहित लोकोक्तियाँ
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 व्याकरण मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ अभ्यास
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में मुहावरे के अर्थ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में मुहावरे का वाक्य प्रयोग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में मुहावरे अभ्यास
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में अर्थ सहित लोकोक्तियाँ
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में लोकोक्तियाँ वाक्य प्रयोग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ अभ्यास प्रश्न
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ नोट्स