कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग में विद्यार्थी उदाहरण और अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर जिसमें स्त्रीलिंग से पुल्लिंग और पुल्लिंग से स्त्रीलिंग में बदलना आदि शामिल है, सीख सकते हैं। हिंदी ग्रामर के पाठ सीबीएसई के साथ-साथ राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए भी सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित किए गए हैं।

लिंग

शब्द के जिस रूप से यह पता चले कि वह पुरुष जाति का है अथवा स्त्री जाति का, उसे लिंग कहते हैं।
उदाहरण:
(क) गाय चर रही है।
(ख) बैल घास खा रहा है।
(ग) बालक लिख रहा है।
(घ) बालिका लिख रही है।
उपर्युक्त वाक्यों से स्पष्ट है कि गाय तथा बालिका स्त्री जाति के हैं जबकि बालक तथा बैल पुरुष जाति के।

लिंग के भेद

हिंदी में लिंग के दो भेद हैं:
1. पुल्लिंग
2. स्त्रीलिंग
पुल्लिंग
जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध हो, उन्हें पुल्लिंग कहते हैं। जैसे- भैया, दादा, पिता, बालक आदि।
सदा पुल्लिंग रहने वाले शब्द- बाज, कछुआ, खरगोश, गरुड़, मच्छर, उल्लू, बिच्छू, कीड़ा, कौवा, मगरमच्छ आदि।

पुल्लिंग की पहचान

(क) मनुष्य व बड़े पशुओं में नर पुल्लिंग होते हैं। जैसे- लड़का, युवक, हाथी आदि।
(ख) अकारांत तत्सम संज्ञाएँ पुल्लिंग होती हैं। जैसे- अधयाय, अभिप्राय, उपवन आदि।
(ग) द्वंद्व समास के प्राणिवाचक शब्द पुल्लिंग होते हैं। जैसे- माँ-बाप, भाई-बहन आदि।
(घ) आ, आव, पा, पन, न, क, त्व, आवा और औड़ा से अंत होने वाली संज्ञाएँ पुल्लिंग होती हैं। जैसे- लोटा, बहाव, बुढ़ापा, बचपन, यौवन, पाठक, देवत्व, पहनावा, पकौड़ा आदि।
(ङ) पर्वतों, वारों, ग्रहों, समुद्रों, पेड़ों, महीनों, अनाजों, रत्नों, देशों आदि के नाम प्रायः पुल्लिंग होते हैं जैसे- हिमालय, सोमवार, मंगल, अरब सागर, पीपल, भारत, जनवरी, चावल, हीरा आदि।

स्त्रीलिंग

जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध हो, उन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं- माँ, दादी, गाय, बहन आदि। सदा स्त्रीलिंग रहने वाले कुछ शब्द हैं- गिलहरी, मैना, मछली, संतान, सवारी आदि।
स्त्रीलिंग की पहचान
(क) संस्कृत के अकारांत शब्द स्त्रीलिंग होते हैं। जैसे- दया, कृपा।
(ख) भाषा के नाम स्त्रीलिंग होते हैं। जैसे- हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी।
(ग) उकारांत व ईकारांत संज्ञाएँ प्रायः स्त्रीलिंग होती है। जैसे- आयु, वस्तु, नौकरी, दूरी, गरमी आदि।
(घ) हिन्दी की वे संज्ञाएँ जिनके अंत में ई, इया, ऊ, ख, त या स हो। जैसे- टोपी, खटिया, गेरू, भूख, लात, प्यास आदि।
(ङ) ट, आवट, आहट वाली संज्ञाएँ स्त्रीलिंग होती हैं। जैसे- झंझट, बनावट, चिकनाहट आदि।

पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाने के नियम

अकारांत शब्दों के अ को आ करके

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
नायकनायिका
सहायकसहायिका
धावकधाविका
शिष्यशिष्या
आचार्यआचार्या
बालबाला
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग भेद
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में लिंग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में लिंग के भेद
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 6 लिंग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग के लिए अभ्यास
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग विकार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण लिंग
कक्षा 8 व्याकरण में लिंग के भेद
हिंदी व्याकरण में लिंग