एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 स्मार्ट चार्ट

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 स्मार्ट चार्ट के सभी प्रश्न उत्तर सरल रूप में सवाल जवाब हिंदी मीडियम तथा अंग्रेजी में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 5 गणित पाठ 11 के अभ्यास के सभी प्रश्नों को विस्तार से चरण दर चरण स्पष्ट रूप से चित्रों के माध्यम से समझाया गया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12

स्मार्ट चार्ट – यामिनी का प्रोजेक्ट

यामिनी ने जानवरों और पक्षियों पर काम करने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया। उसने अपनी कक्षा के सभी बच्चों से उनके सबसे प्यारे पालतू जानवरों के बारे में पूछा। प्रत्येक उत्तर को उसने टैली चिन्ह के रूप में लिखा। तालिका में उसने कुछ जानवरों के नाम लिखे और टैली चिन्ह लगा कर उसने यह भी बताया की कितने बच्चों ने उन्हें पसंद किया है।

बिल्ली को टैली चिन्ह के अनुसार 24 बच्चों ने पसंद किया।
कुत्ते को टैली चिन्ह के अनुसार 32 बच्चों ने पसंद किया।
ख़रगोश को टैली चिन्ह के अनुसार 10 बच्चों ने पसंद किया।
गाय को टैली चिन्ह के अनुसार 22 बच्चों ने पसंद किया।
तोते को टैली चिन्ह के अनुसार 8 बच्चों ने पसंद किया।
बकरी को टैली चिन्ह के अनुसार 20 बच्चों ने पसंद किया।
गिलहरी को टैली चिन्ह के अनुसार 15 बच्चों ने पसंद किया।

सड़क पर वाहनों की गणना

सुमिता ने आधे घंटे सड़क के किनारे खड़ी होकर वहाँ से गुजरती हुई गाड़ियों को गिना। उसने हर गाड़ी के लिए टैली चिन्ह का उपयोग किया। इससे उसे हर गाड़ी को जल्दी से गिनने में भी मदद मिली थी। उसने अपनी इस तालिका में साइकिल, कार, आँटो रिक्शा, बस, साइकिल रिक्शा और ट्रक आदि को शामिल किया था।

सड़क पर वाहनों के लिए टैली चिन्ह

टैली चिन्ह से सुमिता ने 29 साइकिलों को गिना।
टैली चिन्ह से सुमिता ने 12 कारों को गिना।
टैली चिन्ह से सुमिता ने 18 आँटोरिक्शा को गिना।
टैली चिन्ह से सुमिता ने 24 साइकिल रिक्शा को गिना।
टैली चिन्ह से सुमिता ने 5 ट्रकों को गिना।
आधे घंटे मे सुमिता ने सड़क पर कुल 88 गाड़ियों को गिना था।

मदद करने वाले हाथ

स्कूल मे अध्यापक ने बच्चों से पूछा कि क्या वे अपने माता-पिता की घर के कामों मे मदद करते हैं तो अध्यापक को बच्चों से अलग-अलग उत्तर मिले। बच्चों ने उन कामों को बताया जिसमें वे अपने माता पिता की मदद करते हैं। अध्यापक ने सभी उत्तरों को इकट्ठा करके एक तालिका मे लिख दिया।

काम बच्चों की संख्या
बाज़ार जाना47
बर्तन धोना15
कपड़े धोना3
खाना बनाना व परोसना10
घर की साफ-सफ़ाई करना25
माता पिता की मदद करने वाले कुल बच्चों की संख्या100

बाज़ार जाने वाले काम में सबसे अधिक बच्चों ने मदद की है।
कपड़े धोने वाले काम में सबसे कम बच्चों ने मदद की है।

कक्षा 5 गणित अध्याय 12 स्मार्ट चार्ट
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 हिंदी में हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 गणित अध्याय 12 के सवाल हिंदी में
कक्षा 5 गणित अध्याय 12
कक्षा 5 गणित पाठ 12 के सवाल जवाब
कक्षा 5 गणित पाठ 12 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 5 गणित पाठ 12 के हल हिंदी में
कक्षा 5 गणित पाठ 12 के हल हिंदी में सवाल जवाब