एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 पकाएँ, खाएँ (कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 10) के प्रश्नों के उत्तर हिंदी मीडियम में सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 के लिए पर्यावरण अध्ययन के पाठ 10 के सभी प्रश्नों तथा कठिन शब्दों के अर्थ विडियो तथा पीडीएफ के माध्यम से यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10

रसोईघर के बर्तन

प्रस्तुत पाठ में रसोईघर में उपयोग होने वाले बर्तनों के बारे में बताया गया हैं। जो अक्सर हम अपने रसोईघर में देखते है, जैसे कि लोटा, परात, कढ़ाई, तवा, प्रेशर कूकर, पतीली, छलनी और पलटा आदि हैं। ये सभी बर्तन पीतल, सिल्वर, स्टील और तांबे आदि धातुओं से बने होते हैं। अलग-अलग प्रकार खाना बनाने के लिए अलग-अलग बर्तनों का उपयोग किया जाता है।

खाना बनाने के तरीके

किसी भी खाने को जल्दी बनाने के लिए प्रेशर कूकर का उपयोग किया जाता है। पहले मिट्टी के बने बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। खाना बनाने के तरीकें भी अलग-अलग होते हैं। कुछ खाना पकाकर कर खाया जाता है। कुछ तलकर, कुछ को भून कर और कुछ को भाप से पकाकर और उबाल करके तैयार किया जाता है।

खाना बनाने के लिए ईंधन

बर्तनों के साथ रसोईघर में उपयोग होने वाले चूल्हे भी अलग-अलग होते हैं। भूनकर पकाने के लिए अँगीठी और तंदूर का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर खाना गैस, स्टोव, विद्युत चूल्हे और घरेलू लकड़ी के चूल्हे पर बनाते हैं। घरों में लकड़ी और उपले से खाना बनाते समय प्रदुषण होता है, जो पर्यावरण को प्रभावित करता है।

कच्चा खाने वाले खाद्य पदार्थ

कुछ खाद्य पदार्थों को हम कच्चा भी खा सकते हैं, जैसे भिगोएँ हुए मूंग दाल और चने हैं जिनको हम अँकुरित खाना कहते हैं। सभी प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए अलग-अलग समय लगता हैं, उबाल कर खाना जल्दी और आसानी से बन जाता है। जैसे: चावल, अंडे और दाल आदि हैं। भुन कर खाने वाले भोजन में मूंगफली, भुट्टा और मांस होते हैं। तलकर बनाने वाले भोजन में पूरी, ब्रेड और मछली आदि हैं।

कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 के मुख्य प्रश्न उत्तर

बर्तन किन-किन चीजों के बने होते हैं?

बर्तन विभिन्न प्रकार की धातुओं, प्लास्टिक और मिट्टी आदि से भी बनाए जाते हैं।

रोटी कैसे बनती है?

रोटी बनाने के लिए सबसे पहले हमें आटे की आवश्यकता होती है। फिर उसे पानी के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। तैयार आटे से छोटी-छोटी गोलियां बना लेते हैं। इन गोलियों को चकले और बेलन की सहायता से बेलकर गर्म तवे पर पकाते हैं।

कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 पकाएँ, खाएँ
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 पीडीएफ
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10 प्रश्न उत्तर
कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 10