एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन अध्याय 10 जैव अणु

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 जैव-अणु के प्रश्न उत्तर हिंदी माध्यम तथा अंग्रेजी में सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के अनुसार संशोधित रूप में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ उपलब्ध हैं। कक्षा 12 रसायन शास्त्र पाठ 10 के अभ्यास तथा पाठ्यनिहित प्रश्नों के उत्तर सरल तरीके से हल करके छात्रों के लिए दिए गए हैं ताकि छात्र हिंदी तथा अंग्रेजी किसी भी माध्यम से अपनी तैयारी कर सकें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10

जैव रसायन

एक जैव-तंत्र स्वयं वृद्धि करता है, कायम रहता है तथा स्वयं का पुनर्जनन करता है। जैव-तंत्र की सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यह अजैविक परमाणुओं तथा अणुओं से मिलकर बनता है। जीवित तंत्र में रसायनतः क्या होता है? इसके ज्ञान का अनुसरण जैव रसायन के क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जैव-तंत्र अनेक जटिल जैव अणु जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, न्यूक्लीक अम्ल, लिपिड आदि से मिलकर बनते हैं। प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट हमारे भोजन के आवश्यक अवयव हैं। ये जैव अणु आपस में अन्योन्यक्रिया करते हैं तथा जैव-प्रणाली का आण्विक आधार बनाते हैं।

कक्षा 12 रसायन शास्त्र अध्याय 10 एमसीक्यू

Q1

निम्नलिखित में से कौन-सा बहुलक प्राणियों के यकृत में संग्रहित होता है?

[A]. ऐमिलोस
[B]. सेलुलोस
[C]. एमिलोपेक्टिन
[D]. ग्लाइकोजन
Q2

सूक्रोस (इक्षु शर्करा) एक डाइसैकेराइड है जिसका एक अणु जलअपघटन से _________ देता है।

[A]. ग्लूकोस के दो अणु
[B]. ग्लूकोस के 2 अणु + लैक्टोस का एक अणु
[C]. ग्लूकोस का एक अणु + फ्रक्टोज का एक अणु
[D]. फ्रक्टोज के दो अणु
Q3

निम्नलिखित अम्लों में से कौन-सा अम्ल एक विटामिन है?

[A]. ऐस्पार्टिक अम्ल
[B]. ऐस्कॉर्बिक अम्ल
[C]. एडिपिक अम्ल
[D]. सैकैरिक अम्ल
Q4

न्यूक्लिक अम्ल किसके बहुलक होते हैं?

[A]. न्यूक्लिओसाइडों के
[B]. न्यूक्लिओटाइडों के
[C]. क्षारों के
[D]. शर्कराओं के

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट मुख्यतया पौधों द्वारा उत्पन्न किए जाते हैं तथा प्राकृतिक कार्बनिक यौगिकों का वृहत समूह बनाते हैं। कार्बोहाइड्रेट के कुछ सामान्य उदाहरण इक्षु-शर्करा, ग्लूकोस तथा स्टार्च (मंड) आदि हैं। इनमें से अधिकांश का सामान्य सूत्र Cₓ(H₂O)ᵧ, होता है तथा पहले इन्हें कार्बन के हाइड्रेट माना जाता था जिसके कारण इनका नाम कार्बोहाइड्रेट व्युत्पन्न हुआ।

रासायनिक रूप से, कार्बोहाइड्रेटों को ध्रुवण घूर्णक पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड अथवा कीटोन अथवा उन यौगिकों की तरह परिभाषित किया जा सकता है जो जलअपघटन के उपरांत इस प्रकार की इकाइयाँ देते हैं। कुछ कार्बोहाइड्रेटों को जो स्वाद में मीठे होते हैं, शर्करा कहते हैं। घरेलू उपयोग में आने वाली सामान्य शर्करा को सूक्रोस कहते हैं। जबकि दुग्ध में पाए जाने वाली शर्करा को दुग्ध-शर्करा या लैक्टोस कहते हैं। कार्बोहाइड्रेटों को सैकैराइड भी कहते है।

कक्षा 12 रसायन शास्त्र अध्याय 10 बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

Q5

ग्लूकोस के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

[A]. यह एक ऐल्डोहैक्सोस है।
[B]. HI के साथ गरम करने पर यह n-हेक्सेन देता है।
[C]. यह फ्रयूरेनोस रूप में उपस्थित रहता है।
[D]. इसका 2, 4-DNP परीक्षण सकारात्मक नहीं होता।
Q6

प्रोटीनों के प्रत्येक पॉलिपेप्टाइड में ऐमीनों अम्ल एक निर्धारित क्रम में जुड़े रहते हैं। ऐमीनों अम्लों के इस क्रम को क्या कहते हैं?

[A]. प्रोटीनों की प्राथमिक संरचना।
[B]. प्रोटीनों की द्वितीयक संरचना।
[C]. प्रोटीनों की तृतीयक संरचना।
[D]. प्रोटीनों की चतुष्क संरचना।
Q7

DNA और RNA में चार क्षार होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा क्षार RNA में उपस्थित नहीं होता?

[A]. ऐडेनीन
[B]. यूरेसिल
[C]. थायमीन
[D]. साइटोसीन
Q8

निम्नलिखित में से ग्लूकोस की कौन-सी अभिक्रिया केवल इसकी चक्रीय संरचना के आधार पर स्पष्ट की जा सकती है?

[A]. ग्लूकोस पेन्टाऐसीटेट बनाता है।
[B]. ग्लूकोस, हाइड्रॉक्सिलऐमीन के साथ अभिक्रिया में ऑक्सिम देता है।
[C]. ग्लूकोस का पेन्टाऐसीटेट हाइड्रॉक्सिल ऐमीन से अभिक्रिया नहीं करता।
[D]. ग्लूकोस नाइट्रिक अम्ल द्वारा ग्लूकोनिक अम्ल में ऑक्सीकृत हो जाता है।
कार्बोहाइड्रेट का वर्गीकरण

कार्बोहाइड्रेटों को जलअपघटन में उनके व्यवहार के आधार पर मुख्यतः निम्नलिखित तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।

    • मोनोसैकैराइड: ग्लूकोस, फ्रक्टोज, राइबोस आदि।
    • ओलिगोसैकैराइड: सूक्रोस, माल्टोस, लैक्टोसआदि।
    • पॉलिसैकैराइड: स्टार्च, सेलुलोस, ग्लाइकोजन तथा गोंद आदि।

कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

दूध में उपस्थित शर्करा का नाम लिखिए। इसमें कितनी मोनोसैकैराइड इकाइयाँ होती हैं? ऐसे ओलिगोसैकैराइडों को क्या कहते हैं?

लैक्टोस, दो मोनोसैकैराइड इकाइयाँ उपस्थित हैं। ऐसे ओलिगोसैकैराइड डाइसैकैराइड कहलाते हैं।

सूक्रोस दक्षिण ध्रुवण घूर्णक है परन्तु जलअपघटन के पश्चात प्राप्त मिश्रण वामु ध्रुवण घूर्णक बन जाता है। स्पष्ट कीजिए।

सूक्रोस (दक्षिण ध्रुवण घूर्णक), जल अपघटन से ग्लूकोस (दक्षिण ध्रुवण घूर्णक, + 52.5°) और फ़्रक्टोज (वामु ध्रुवण घूर्णक, –92.4°) देता है। फ़्रक्टोज का वामु ध्रुवण घूर्णन ग्लूकोस के दक्षिण ध्रुवण घूर्णन से अधिक है। अतः, मिश्रण वामु ध्रुवण घूर्णक होता है।

वे प्रोटीन जो जैविक प्रक्रम में विशेष त्रिविमीय संरचना में उपस्थित होते हैं और जैविक क्रियाशीलता प्रदर्शित करते हैं, प्राकृत प्रोटीन कहलाते हैं। जब प्रोटीन की प्राकृत अवस्था में इस पर तापमान जैसे भौतिक परिवर्तन अथवा रासायनिक परिवर्तन, उदाहरणार्थ pH परिवर्तन, इत्यादि किए जाते हैं तो इसका विकृतिकरण हो जाता है। कारण स्पष्ट कीजिए।

भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के कारण प्रोटीनों के हाइड्रोजन बंध विचलित हो जाते हैं, गोलिकाएँ खुल जाती हैं और हेलिक्स अकुंडलित हो जाते हैं जिससे प्रोटीन अपनी जैविक सक्रियता खो देता है, इसे प्रोटीनों का विकृतिकरण कहते हैं।

कार्बोहाइड्रेटों का महत्व

कार्बोहाइड्रेट पौधों तथा प्राणियों में जीवन के लिए आवश्यक होते हैं। ये हमारे भोजन का प्रमुख भाग होते हैं। चिकित्सा की आयुर्वेद प्रणाली में ऊर्जा में तात्कालिक श्रोत के रूप में वैद्यों द्वारा शहद का उपयोग किया जाता रहा है। कार्बोहाइडेट अणु वनस्पतियों में स्टार्च के रूप में एवं जंतुओं में ग्लाइकोजन के रूप में संचित होते हैं। जीवाणुओं एवं पौधों की कोशिका भित्ति सेलुलोस की बनी होती है। लकड़ी के रूप में प्राप्त सेलुलोस से हम फ़र्नीचर आदि बनाते हैं तथा सूती रेशों के रूप में प्राप्त सेलुलोस से हमारे वस्त्र बनते हैं। अनेक प्रमुख उद्योगों जैसे वस्त्र, कागज, प्रलाक्ष (लैकर), निसवन (मद्यनिर्माण) उद्योग इत्यादि के लिए इनसे कच्चा माल उपलब्ध होता है।

प्रोटीन, एंजाइम, विटामिन तथा हार्मोन

प्रोटीन
प्रोटीन जीव जगत में सर्वाधिक पाए जाने वाले जैव अणु हैं। प्रोटीन के प्रमुख श्रोत दूध, पनीर, दालें, मूँगफली, मछली तथा मांस आदि हैं। यह शरीर के प्रत्येक भाग में उपस्थित होते हैं तथा जीवन का मूलभूत संरचनात्मक एवं क्रियात्मक आधार बनाते हैं। यह शरीर की वृद्धि, एवं अनुरक्षण के लिए भी आवश्यक होते हैं। प्रोटीन शब्द की व्युत्पत्ति ग्रीक शब्द ‘प्रोटियोस’ से हुई है जिसका अर्थ प्राथमिक अथवा अतिमहत्वपूर्ण होता है। सभी प्रोटीन α−ऐमीनो अम्लों के बहुलक होते हैं।

एन्जाइम
जीवधारियों में होने वाली विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं में समन्वयन के कारण ही जीवन संभव है। इसका एक उदाहरणार्थ है भोजन का पाचन, उपयुक्त अणुओं का अवशोषण तथा अंततः ऊर्जा का उत्पादन। इस प्रक्रम में अभिक्रियाएं एक अनुक्रम होती हैं तथा ये सभी अभिक्रियाएं शरीर में मध्यम परिस्थितियों में सम्पन्न होती हैं। यह कुछ जैव उत्प्रेरकों की सहायता से होता है जिन्हें एन्जाइम कहते हैं। लगभग सभी एन्जाइम गोलिकाकार प्रोटीन होते हैं। एन्जाइम किसी विशेष अभिक्रिया अथवा विशेष क्रियाधार के लिए विशिष्ट होते हैं। इनका नामकरण सामान्यतया उस यौगिक अथवा यौगिकों के वर्ग पर आधारित होता है जिस पर ये कार्य करते हैं। उदाहरणार्थ, उस एन्जाइम का नाम माल्टेस है जो माल्टोस के ग्लूकोस में जलअपघटन को उत्प्रेरित करता है।

विटामिन
ये विशिष्ट जैविक क्रियाओं के संपन्न होने के लिए हमारे आहार में आवश्यक वे कार्बनिक पदार्थ हैं जिनसे जीव की इष्टतम वृद्धि एवं स्वास्थ्य का सामान्य रखरखाव होता है। विटामिनों को A, B, C, D, E आदि अक्षरों के द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है।

हॉर्मोन
हॉर्मोन वह अणु होते हैं जो कोशिकाओं के मध्य संदेशवाहक का कार्य करते हैं। यह शरीर में अंतः-स्रावी ग्रंथियों में बनते हैं और सीधे ही रक्त धारा में प्रवाहित कर दिए जाते हैं, जो इन्हें कार्य स्थल तक पहुँचा देती है। रासायनिक प्रकृति के अनुसार इनमें से कुछ स्टेरॉयड होते हैं, उदाहरणार्थ, एस्ट्रोजन और ऐन्ड्रोजन इन्सुलिन और एन्डोर्फिन जैसे कुछ हॉर्मोन पॉलिपेप्टाइड होते हैं तथा कुछ अन्य ऐमीनो अम्लों के व्युत्पन्न होते हैं, उदाहरणार्थ एपिनेफरिन एवं नॉरएपिनेफरिन।

कक्षा 12 रसायन विज्ञान के अध्याय 10 से छात्र किस प्रकार के जैव अणु के बारे अध्ययन करते हैं?

बारहवीं कक्षा के रसायन विज्ञान अध्याय 10 में विद्यार्थी मुख्यतः कार्बनिक अणु जो विभिन्न चयापचय प्रक्रियाओं जैसे पाचन, कोशिका की मरम्मत, वृद्धि आदि के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, के बारे में विस्तार से अध्ययन करते हैं। यहाँ छात्र यह भी सीखते हैं कि जैव अणु अपने तरीके से हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक सभी जीवन प्रक्रियाओं का समर्थन किस प्रकार करते हैं। छात्र जैव अणुओं के 4 मुख्य प्रकार – प्रोटीन, लिपिड, कार्बोहाइड्रेट और न्यूक्लिक एसिड के बारे में विस्तार से ज्ञान प्राप्त करेंगे।

रसायन शास्त्र कक्षा 12 में अध्याय 10 की तैयारी कैसे करें?

कक्षा 12 रसायन शास्त्र के अध्याय 10 को पढ़ने के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि इस अध्याय में क्या-क्या मुख्य तथ्य दिए गए हैं। छात्रों को अध्याय 10 पढ़ते समय सभी महत्वपूर्ण परिभाषाओं तथा अभिक्रियाओं को चिह्नित करना चाहिए ताकि वे परीक्षा के समय सुगमता से उन तक पहुँच कर अभ्यास कर सकें। छात्रों को बारहवीं रसायन के पाठ 10 से अभ्यास तथा पाठ्यनिहित पर किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में सक्षम होने के लिए नियमित रूप से विभिन्न समीकरण के नामों, सूत्रों और उनकी कार्यविधि का अभ्यास करना चाहिए। किसी भी प्रश्न में दिक्कत आने पर छात्र यहाँ दिए गए एनसीईआरटी समाधान की मदद ले कर उसे आसानी से हल कर सकते हैं।

कक्षा 12 के एनसीईआरटी रसायन शास्त्र अध्याय 10 में छात्र ग्लूकोज के किन-किन गुणों से अवगत होते हैं?

कक्षा 12 रसायन शास्त्र के पाठ 10 में, जो सभी मुख्य जैव अणुओं का विश्लेषण करता है, छात्र ग्लूकोस के बनने की प्रक्रियाओं के साथ-साथ उसके विभिन्न गुणों के बारे में अध्ययन करते हैं। यहाँ विद्यार्थी इस बाद को जान सकेंगे कि जब ग्लूकोज एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ एसिटिलीकरण से गुजरता है, तो ऐसा क्या होता है, जो ग्लूकोज में हाइड्रॉक्सिल समूह की उपस्थिति की पुष्टि करता है। हाइड्रॉक्सिलऐमीन के साथ अभिक्रिया करके ग्लूकोज, क्या बनता है और सायनोहाइड्रिन बनाने के लिए हाइड्रोजन साइनाइड का एक अणु क्यों जोड़ा जाता है? 12वीं के पाठ 10 में छात्र यह सिद्ध कर सकेंगे कि ग्लूकोज में कार्बोनिल समूह होता है। छात्र ग्लूकोस की सभी मुख्य रासायनिक अभिक्रियाओं के माध्यम से उसके व्यवहार को समझ सकेंगे।

कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 जैव-अणु
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 के उत्तर हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 हिंदी मीडियम में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 हिंदी में उत्तर
कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10
कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 के उत्तर हिंदी में
कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 पाठ्यनिहित प्रश्न उत्तर
कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 पाठ्यनिहित प्रश्नों के हल
कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय 10 पाठ्यनिहित उत्तर