कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन एकवचन बहुवचन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 वचन अर्थात एकवचन तथा बहुवचन और इसपर आधारित विभिन्न उदाहरण सीबीएसई और राजकीय बोर्ड के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। चौथी कक्षा हिंदी ग्रामर के इस अध्याय के अभ्यास के लिए पाठ के अंत में प्रश्न उत्तर, रिक्त स्थान आदि दिए गए हैं जिन्हें दोहराने से आप पाठ पर अपनी पकड़ और अच्छी कर सकते हैं।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 7 वचन एकवचन बहुवचन

सीबीएसई ऐप कक्षा 4 के लिए

iconicon

वचन

वचन का अर्थ होता है ‘संख्या बताने वाला’ शब्द के जिस रुप से उनके एक या एक अधिाक होने का बोधा हो उसे वचन कहते हैं।

वचन के प्रकार

वचन के प्रकार: वचन दो प्रकार के होते हैं:
1. एकवचन
2. बहुवचन

एकवचन

शब्द के जिस रुप द्वारा एक वस्तु का बोध होता है। उसे वचन कहते हैं। जैसे लड़का, अधयापक, पुस्तक, बिल्ली, तोता आदि।

बहुवचन

शब्द के जिस रुप द्‌वारा एक से अधिक वस्तुओं का ज्ञान होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे- सड़कें, पुस्तकें, बिल्लियाँ, तोते आदि।

वचन के प्रयोग

1. बहुवचन शब्द का प्रयोग होने पर क्रिया शब्द भी बहुवचन हो जाता है। जैसे:

एकवचनबहुवचन
लड़का खेल रहा है।लड़के खेल रहे हैं।
लड़की गा रही है।लड़कियां गा रही हैं।

2. कुछ संज्ञा शब्द एक वचन और बहुवचन में एक जैसे रहते हैं। जैसे- भीड़, आदमी, पेड़, पिता, घर, हाथ, साधु, मंदिर, आँसू, पानी, बादल, जनता आदि।
ऐसे शब्द जब वाक्यों में प्रयोग किए जाते हैं। तब क्रिया का रुप बदल जाता है। जैसे:

एकवचनबहुवचन
आदमी सो रहा है।आदमी सो रहे हैं।
पेड़ हिल रहा है।पेड़ हिल रहे हैं।

कई बार वाक्य में प्रयोग करते समय कई संज्ञा शब्दों का भी रुप बदल जाता है। जैसे:

एकवचनबहुवचन
साधु ने भोजन कर लिया।साधुओं ने भोजन कर लिया।

3. आदर देने के लिए एकवचन होने पर भी बहुवचन का प्रयोग किया जाता है। जैसे:
1. कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
2. माता जी खाना पका रही हैं।

यहाँ पर शिक्षक और माताजी एक-एक है फिर भी हैं का प्रयोग किया गया है क्योंकि शिक्षक और माताजी आदरणीय हैं।

4. कुछ शब्द एकवचन होने पर भी बहुवचन के रुप में प्रयोग किए जाते हैं जैसे हस्ताक्षर, दर्शन, प्राण आदि।

5. यदि शब्द के अंत में ‘ई’ या ‘ऊ’ है, तो वचन बदलने पर ‘इ’ तथा ‘उ’ हो जाता है: जैसे नदी – नदियाँ, बहू – बहुएँ आदि।

कुछ संज्ञा शब्दों के एकवचन और बहुवचन

एकवचनबहुवचन
पुस्तकपुस्तकें
टोपीटोपियाँ
लड़कालड़के
वस्तुवस्तुएँ
रानीरानियाँ
गायगाएँ
एकवचनबहुवचन
मोटामोटे
बहुबहुएँ
केलाकेले
भाषाभाषाएँ
पैसापैसे
बातबातें
एकवचनबहुवचन
बेटाबेटे
पत्तापत्ते
कहानीकहानियाँ
दवाईदवाईयाँ
चूहाचूहे
एकवचनबहुवचन
मेलामेले
आँखआँखें
बूँदबूँदें
मालामालाएँ
कुरसीकुरसियाँ

स्मरणीय तथ्य:

1. जिन शब्दों से संख्या का ज्ञान होता है, उसे वचन कहते हैं।
2. वचन दो प्रकार के होते हैं 1. एकवचन 2. बहुवचन।
3. ऐसे शब्द जिनसे एक संख्या का पता चलता है, उन्हें एकवचन कहते हैं।
4. ऐसे शब्द जिनसे से अधिक संख्याओं का पता चलता हैं, उन्हें बहुवचन कहते हैं।
4. वचन के अनुसार संज्ञा और क्रिया दोनों के रुप बदलते हैं।

सही उत्तर छांटकर लिखिए:

Q1

वचन के भेद होते हैं

[A]. दो
[B]. तीन
[C]. चार
[D]. पाँच
Q2

सदा बहुवचन में प्रयोग किए जाने वाले शब्द

[A]. हवा
[B]. आकाश
[C]. प्राण
[D]. वर्षा
सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए

(क) तीनों _____ चला दो। (पंखे/पंखा)
(ख) ____ बिखरी पड़ी हैं। (माला/ मालाएँ)
(ग) कमरे में ____ पढ़ रहा है। (बच्चा/ बच्चे)
(घ) _____ का दरवाजा खोल दो। (कमरे/कमरा)
(ड.) आकाश में _____ उड़ रही है। (पतंगें/ पतंग)

उत्तर:
(क) पंखे
(ख) मालाएँ
(ग) बच्चा
(घ) कमरे
(ड.) पतंग

वचन बदलिए:

(क) पुस्तक
(ख) पंक्तियाँ
(ग) नदी
(घ) कथा
(ड.) वह
(च) दीवारें।
(छ) आँखें

उत्तर:
(क) पुस्तकें
(ख) पंक्ति
(ग) नदियां
(घ) कथायें
(ड.) वे
(च) दीवार
(छ) आँख

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 वचन
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 वचन – एकवचन तथा बहुवचन
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण वचन – एकवचन तथा बहुवचन
एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 वचन – एकवचन तथा बहुवचन
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 वचन
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 वचन – एकवचन तथा बहुवचन
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 7 एकवचन तथा बहुवचन
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में एकवचन तथा बहुवचन
हिंदी व्याकरण में एकवचन तथा बहुवचन
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में एकवचन के उदाहरण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में बहुवचन