एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9 बादल आए, बारिश लाए (कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 9) के उत्तर हिंदी मीडियम में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से मुफ्त प्राप्त करें। पीडीएफ और विडियो के माध्यम से कक्षा 3 के लिए पर्यावरण अध्ययन के पाठ 9 के सभी प्रश्नों और कठिन शब्दों को समझाया गया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9

अप्पू हाथी और केले का पेड़

प्रस्तुत पाठ में अप्पू हाथी के बारे में बताया गया है। अप्पू को केले बहुत पसंद हैं। वह रोज केले के पेड़ों से केले तोड़कर खाता है। एक दिन उसने देखा कि केले के पेड़ मुरझा रहे हैं। क्योंकि बहुत दिनों से बारिश नहीं हुई थी। अप्पू नदी पर नहाने गया और आते हुए अपनी सूँड में पानी भर कर लाया। फिर उसने सूँड से केले के पेड़ों को भी नहला दिया। पानी मिलते ही केले के पेड़ खिल उठे। अप्पू ने कहा जब तक बारिस नहीं होती मैं रोज़ाना तुम्हारे लिए पानी भर कर लाया करूँगा। बदले तुम मुझे मीठे केले खिलाया करना।

बादलों के अनेक रूप

बरसात में आए काले-गोरे बादलों के जादू को बताया गया है। कैसे वे अपना रंग बदलते रहते हैं। बादलों में कुत्ता, गाय, हाथी, घोड़ा और कभी हंसों की छवि के चित्र बनते हुए दिखाई देते हैं। बादलों में बने जानवरों के चित्र अपना रूप बदलते रहते हैं। मानो दौड़ कर रहे हों।

बादलों की आँख मिचौनी

बादल पल में आते और पल में जाते दिखाई देते हैं। कभी तो ये आकाश में जम जाते हैं और कभी महीनों तक नजर नहीं आते हैं। कभी गरजते कभी बरसते कभी इंद्रधनुष के रंग बरसाने लगते हैं। कभी बादल ओले बरसाकर लोगों के घरों के शीशे और बच्चों के प्याले तोड़ देते हैं।

कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9 के मुख्य प्रश्न उत्तर

अप्पू को कैसे पता लगा कि केले के पेड़ों को पानी चाहिए?

अप्पू ने केले के पेड़ को मुरझाया हुआ देखा तो उसे लगा कि काले के पेड़ को पानी चाहिए।

जिन जानवरों को कोई पानी नहीं पिलाता, वे पानी कहाँ से पीते हैं?

जिन जानवरों को कोई पानी नहीं पिलाता, वे नदी, तालाब या किसी भी प्राकृतिक स्रोत से पानी पीते हैं।

क्या तुमने कभी इंद्रधनुष देखा है? इंद्रधनुष कब दिखाई देता है?

हाँ, मैनें कई बार इन्द्रधनुष देखा है। जब बरसात ख़त्म होने के तुरंत बाद सूरज निकल आता है तो इन्द्रधनुष दिखाई देता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9
कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9 बादल आए, बारिश लाए
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 9 हिंदी में