कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 शब्द भंडार

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 शब्द भंडार तथा विभिन्न प्रकार से इन शब्दों के अनुप्रयोग शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्र यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। हिंदी व्याकरण में पाठ 24 में अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, अनेक के लिए एक शब्द आदि के बारे में अभ्यास पुस्तिका छात्रों के लिए मददगार सिद्ध होगी। इसके माध्यम से पूरे पाठ को आसानी से दोहराया जा सकता है।

समरूपी भिन्नार्थक शब्द

हिंदी में ऐसे बहुत से शब्द हैं जिनका उच्चारण लगभग समान होता है किंतु अर्थ की दृष्टि से उनमें भिन्नता होती है। ऐसे शब्दों को समश्रुति भिन्नार्थक या समरूपी भिन्नार्थक शब्द कहते हैं।
1. भवन – इमारत: मेरे विद्यालय का भवन बहुत सुंदर है।
भुवन – संसार: स्वामी विवेकानंद जी जैसे ज्ञानी सारे भुवन में नहीं हैं।

2.शाम – संधया: शाम के समय सभी अपने आश्रय स्थलों को लौट आते हैं।
श्याम – काला: श्याम वर्ण के कारण मोहन अपने को हीन समझता है।

3. अचार – खाने की वस्तु: नेहा को आम का अचार अच्छा लगता है।
आचार – आचरण: अच्छा आचार सभी को पसंद आता है।

4. उपयुक्त – उचित: विद्यार्थी जीवन के लिए अनुशासन का पालन उपयुक्त है।
उपर्युक्त – ऊपर कहा हुआ: उपर्युक्त बातों को सदैव धयान में रखें।

5. ओर – तरफ़: मेरा विद्यालय उस ओर है।
और – तथा: राम और श्याम घनिष्ट मित्र हैं।

6. कर्म – कार्य: हमें अच्छे कर्म करने चाहिए।
क्रम – सिलसिला: प्रार्थना-सभा में सभी विद्यार्थी क्रम में खड़े थे।

अनेकार्थक शब्द

अनेकार्थक शब्द उन्हें कहते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ हों।

शब्दअनेक अर्थ
तीरकिनारा, बाण
द्विजदाँत, ब्राह्मण, पक्षी
पटद्वार, कपड़ा, परदा
पानीजल, मान, चमक
मुद्रामोहर, सिक्का, मुख का भाव
श्रीलक्ष्मी, सरस्वती, संपत्ति, धान
सोनाशयन, स्वर्ण

पर्यायवाची शब्द

समान अर्थ को प्रकट करने वाले शब्दों को पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहते हैं। इन शब्दों के अर्थ में समानता होने पर सूक्ष्म अंतर अवश्य रहता है।

शब्दपर्यायवाची शब्द
बागवाटिका, उपवन, बगीचा
बिजलीविद्युत, चपला, दामिनी
पुष्पफ़ूल, कुसुम, सुमन, प्रसून
मातामातृ, जननी, अंबा
मेघजलधार, पयोद
रात्रिरात, निशा, रजनी
विलोम शब्द

जो शब्द किसी शब्द का विपरीत अथवा उल्टा अर्थ प्रकट करता है, उसे विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।

शब्दविलोम
अंधाकारप्रकाश
अनुजअग्रज
अनुकूलप्रतिकूल
अपव्ययमितव्यय
अनुरागविराग
अमीरगरीब
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अनेक शब्दएक शब्द
दूसरे देश से मँगाया जानाआयातित
ईश्वर पर विश्वास करने वालाआस्तिक
जो दूसरों से ईर्ष्या करता होईर्ष्यालु
जिसका हृदय विशाल होउदार
जो माँस खाता होमाँसाहारी
किए हुए उपकार को मानने वालाकृतज्ञ
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 अनेकार्थी शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 शब्द भंडार पर्यायवाची शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 शब्द भंडार विलोम शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अनेक के लिए एक शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण समानार्थी शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण समरूपी भिन्नार्थक शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अनेकार्थी शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पर्यायवाची शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण विलोम शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अभ्यास पुस्तिका