कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 3 एनसीईआरटी समाधान – सरकार क्या है?

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 3 सरकार क्या है? के प्रश्न उत्तर तथा अन्य महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 नागरिक शास्त्र का अध्याय तीन छात्रों को उस मूल उद्देश्य से परिचित कराता है जिसके लिए भारत सरकार बनाई गई थी और इसकी आवश्यकता थी। इसके अलावा, हम इस अध्याय में सरकार के विभिन्न रूपों के बारे में जानेंगें। सरकार एक प्रणाली या लोगों का समूह है जिसके पास किसी देश या राज्य पर शासन करने की शक्ति होती है। सरकार समग्र रूप से समाज के लिए सरकारी नीतियां बनाने के लिए जिम्मेदार है। सरकार कई रूप ले सकती है: लोकतंत्र, गणतंत्र, राजशाही, अभिजात वर्ग, तानाशाही, आदि।

कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 3 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 के लिए सीबीएसई ऐप

iconicon

सरकार क्या है और यह हमारे जीवन में कितनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है?

हरएक देश को विभिन्न निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की ज़रूरत होती है। जो देश को संगठित रख सके, शत्रुओं से देश की रक्षा कर सके, देश की जनता की जरुरतों की पूर्ति कर सके, कठिन समय में लोगों के भोजन, पानी, आवास, रोजगार जैसे साधनों का विकास कर सके। सरकार महत्वपूर्ण योजनायें बनाती हैं जो देश के लिए लाभदायक हों।

ये निर्णय कई विषयों से संबंधित हो सकते हैं – सड़कें और स्कूल कहाँ बनाए जाएँ, बहुत ज़्यादा महँगी हो जाने पर किसी चीज़ के दाम कैसे घटाए जाएँ अथवा बिजली की आपूर्ति को कैसे बढ़ाया जाए। सरकार कई सामाजिक मुद्दों पर भी कार्रवाई करती है। उदाहरण के लिए सरकार गरीबों की मदद करना, समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना आदि।

सरकार के अंग

हमारे देश में दो तरह की सरकारें चलती हैं एक केंद्र के स्तर पर तथा दूसरी राज्यों के स्तर पर। यहाँ पर हम केन्द्रीय सरकार की चर्चा करेंगे। सरकार के तीन मुख्य अंग होते हैं:
1. कार्यपालिका (प्रधानमंत्री और उसका मंत्रीमंडल)
2. विधायिका (संसद के दोनों सदन)
3. न्यायपालिका (देश के न्यायलय)

सरकार विभिन्न स्तरों पर कैसे कार्य करती है?

अब आपको पता है कि सरकार कितनी सारी अलग-अलग चीजों के लिए जिम्मेदार है तो क्या आप सोच सकते हैं कि सरकार ये सारे इतंजा़म कैसे करती होगी? दरअसल सरकार अलग-अलग स्तरों पर काम करती है। स्थानीय स्तर पर, राज्य के स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर। स्थानीय स्तर का मतलब आपके गावँ , शहर या माहेल्ले से है राज्य स्तर का मतलब है जो पूरे राज्य को ध्यान में रखे। राष्ट्रीय स्तर की सरकार का सबंधं पूरे देश से होता है।

अलग-अलग तरह की सरकारों, जैसे लोकतांत्रिक सरकार एवं राजतंत्रीय सरकार के बीच क्या अंतर है? उत्तर:

लोकतंत्र और राजतंत्र में बड़ा अंतर होता है नीचे दी गई तालिका से अंतर स्पष्ट होता है:

लोकतंत्रराजतंत्र
लोकतंत्र में देश के नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने की छूट होती है।राजतंत्र में एक राजा के पास देश पर शासन करने की संपूर्ण ताकत होती है।
लोकतंत्र में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न उठा सकते हैं।राजतंत्र में राजा या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न नहीं उठा सकते हैं।
लोकतंत्र में लोगों के अधिकार सुरक्षित रहते हैं।राजतंत्र में लोगों के अधिकार रजा के अधीन होते रहते हैं।
निर्णय लेने में बिलम्ब होता है।निर्णय तुरंत होता है।
शासन पर बहुत सारे अंकुश होते हैं।शासन निरंकुश होता हैं।
सरकार का समय निश्चित होता है।कोई निश्चित समय नही होता।
लोकतांत्रिक सरकार

भारत एक लोकतंत्र है। लोकतंत्र की मुख्य बात यह है कि लोगों के पास अपने नेता को चुनने की शक्ति होती है। इसलिए एक अर्थ में लोकतंत्र लोगों का ही शासन होता है। लोकतंत्र में मूलभूत विचार यह है कि लोग नियमों को बनाने में भागीदार बनकर खुद ही शासन करें। आज के समय में लोकतांत्रिक सरकार को प्राय: प्रतिनिधि लोकतंत्र कहते हैं।आजकल कोई भी सरकार अपने आपको तब तक लोकतांत्रिक नहीं कह सकती जब तक वह देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार न दे।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 3
कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 3