एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.1

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.1 प्रारंभिक आकारों को समझना के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में यहाँ से सत्र 2024-25 के लिए प्राप्त करें। कक्षा 6 गणित अध्याय 5.1 के सभी प्रश्नों के हल पीडीएफ तथा विडियो के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.1

रेखाखंडों का मापना

एक रेखाखंड एक रेखा का एक निश्चित भाग होता है। इससे रेखाखंड को मापना संभव हो जाता है। प्रत्येक रेखाखंड का यह माप एक अद्वितीय संख्या है, जो उसकी लंबाई कहलाती है।
रेखाखंडों की तुलना
दो रेखाखंडों की तुलना करने के लिए, हम उनकी लंबाइयों के बीच एक संबंध ज्ञात करते हैं। ऐसा अनेक विधियों से किया जा सकता है।

देखकर तुलना

केवल देखकर ही क्या आप बता सकते हैं कि उपरोक्त में से कौन सा रेखाखंड बड़ा है? हाँ अगर रेखाओं की लम्बाई में ज्यादा अंतर है तो देखकर ही बताया जा सकता है कि कौन सी रेखा लम्बी है और कौन सी छोटी। दिए हुए दो रेखाखंडो में AB और CD में AB की लम्बाई ज्यादा है।
परंतु आप अपने सामान्य निर्णय के बारे में सदैव निश्चित नहीं हो सकते हैं। उदाहरणार्थ, अगर रेखाखण्डों की लम्बाई का अंतर बहुत छोटा है।

अक्स द्वारा तुलना

AB और CD की तुलना करने के लिए, हम एक अक्स कागज का प्रयोग करते हैं। हम अक्स कागज पर CD का अक्स खींचते हैं और इस अक्स कागज पर बने रेखाखंड को AB पर रखते हैं।
क्या अब आप बता सकते हैं कि AB और CD में से कौन बड़ा है?
यह विधि इस बात पर निर्भर करती है कि हम रेखाखंड का अक्स कितनी शुद्धता से खींचते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि आपको किसी और रेखाखंड से तुलना करनी हो, तो उस अन्य रेखाखंड का भी अक्स खींचना पडे़गा। यह कठिन है, क्योंकि जब रेखाखंडों की तुलना करनी हो, तो आप सदैव रेखाखंड का अक्स ही नहीं खींचते रहेंगे।

रूलर और डिवाडर द्वारा तुलना

क्या आप अपने ज्यामिति बक्स में रखी वस्तुओं को पहचानते हैं? अन्य वस्तुओं के अतिरिक्त इनमें एक रूलर और एक डिवाइडर भी है। ध्यान दीजिए कि रूलर पर चिह्न किस प्रकार अंकित हैं। यह 15 बराबर भागों में विभाजित है। प्रत्येक भाग की लंबाई 1 सेमी है। प्रत्येक सेंटीमीटर को दस बराबर भागों में उपविभाजित किया गया है। 1 सेमी का प्रत्येक उपविभाजित भाग 1 मिमी है।
मान लीजिए रेखाखंड AB की लंबाई मापनी है। रूलर के शून्य चिह्न को A पर रखिए। B के सम्मुख चिह्न को रूलर पर पढि़ए। इससे रेखाखंड AB की लंबाई ज्ञात हो जाएगी।
इस प्रक्रिया में भी त्रुटि की संभावना रहती है। रूलर की मोटाई के कारण उस पर अंकित चिह्नों को पढ़ने में कठिनाई हो सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए हम डिवाइडर का प्रयोग करते हैं।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.1 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.1