कक्षा 10 गणित अध्याय 5 एनसीईआरटी समाधान – समांतर श्रेढ़ियाँ

नसरत सलूशन कक्षा 10 गणित अध्याय 5 समांतर श्रेढ़ियाँ एनसीईआरटी समाधान व्यायाम एक्सरसाइज प्रश्नवाली अभ्यास 5.1, 5.2, 5.3 और 5.4 को विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ 10वीं कक्षा गणित के अध्याय 5 लिए सभी प्रश्नवाली के हल तथा उत्तर सरल भाषा में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए निशुल्क दिए गए हैं। ये दसवीं गणित के समाधान न केवल सीबीएसई बोर्ड बल्कि यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड, एमपी बोर्ड, गुजरात बोर्ड आदि के लिए उपयोगी हैं, जो एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड तथा अन्य राजकीय बोर्ड गणित के समाधान 2023-24

उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें लागू की हैं। इसलिए यूपी बोर्ड हाई स्कूल के छात्र यहां हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 10 गणित अध्याय 5 के लिए यूपी बोर्ड समाधान डाउनलोड कर सकते हैं। सभी समाधान सरल भाषा में तथा उचित सूत्रों का प्रयोग करते हुए बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नावली के लिए पीडीएफ़ समाधान तथा विडियो दोनों ही प्रयोग के लिए मुफ्त उपलब्ध हैं। इनके प्रयोग के लिए किसी लॉगिन अथवा पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है।

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 5.1 और प्रश्नावली 5.2 समाधान विडियो

अध्याय 5 समांतर श्रेढ़ियाँ कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 5.1 से 5.4 तक

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 5.1 में हम समांतर श्रेणियों के बारे में कुछ बुनियादी बातें सीखते हैं। इस प्रश्नावली में हम पढ़ेंगे कि समांतर श्रेणी क्या है और इसके कौन-कौन से मुख्य अंग हैं। प्रश्नावली 5.2 में समांतर श्रेणी के पद ज्ञात करना सीखेंगे। प्रथम पद, सर्वअंतर तथा पदों की संख्या से हम श्रेणी का कोई भी पद प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10 गणित की प्रश्नावली 5.3 पदों के योग पर आधारित है और प्रश्नावली 5.4 में कुछ विशिष्ट प्रश्न दिए गए हैं जिनका स्तर सामान्य से अधिक है। इसमें दिए गए सभी प्रश्न आसान हैं परंतु थोड़ा दिमाकी कसरत अवश्य है।

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 5.3 और प्रश्नावली 5.4 समाधान विडियो

अध्याय 5 समांतर श्रेढ़ियाँ कक्षा 10 गणित समाधान ऐप 2023-24

दसवीं कक्षा के अध्याय 5 की प्रत्येक प्रश्नावली का समाधान अभ्यास के लिए नि: शुल्क दी गई हैं। तिवारी अकादमी एप्लिकेशन को भी डाउनलोड करके भी छात्र एनसीईआरटी के समाधान तथा किताबें 2023-24 के लिए प्राप्त कर सकते हैं। ये ऐप सीबीएसई बोर्ड और अन्य बोर्डों के साथ यूपी बोर्ड (उच्चतर माध्यमिक) के लिए लागू हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में एनसीईआरटी पुस्तकों 2023-24 का उपयोग कर रहे हैं।

कक्षा 10 गणित के अध्याय 5 में कितनी प्रश्नावली हैं?

कक्षा 10 गणित अध्याय 5 में कुल चार प्रश्नावली हैं। जिसमें से अंतिम प्रश्नावली, जो प्रश्नावली 5.4 हैं, ऐक्षिक है और बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है। यह प्रश्नावली केवल ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। परीक्षा में केवल प्रश्नावली 5.1, 5.2 और 5.3 से ही प्रश्न पूंछे जाएंगे।

दसवीं कक्षा गणित अध्याय 5 के प्रमुख 10 प्रश्न कौन से हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं?

दसवीं कक्षा गणित एनसीईआरटी किताब के अध्याय 5 के प्रमुख प्रश्नों की सूची कुछ इस प्रकार है। प्रश्नावली 5.1 से प्रश्न संख्या 4, प्रश्नावली 5.2 से प्रश्न संख्या 4, 7, 9, 12, 15 और 17 तथा प्रश्नावली 5.3 से प्रश्न संख्या 3, 9 और 11 हैं। यदि कोई विद्यार्थी इन प्रश्नों को अच्छी तरह से हल कर सकता है तो वह अध्याय 5 के किसी भी प्रश्न को हल कर सकता है।

10वीं कक्षा गणित एनसीईआरटी के अध्याय 5 के कौन कौन से उदाहरण परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं?

10वीं कक्षा गणित एनसीईआरटी की पुस्तक के अध्याय 5 में कुल 16 उदाहरण दिए गए हैं। हम इन उदाहरणों को देख-समझकर अभ्यास के लिए दी गई प्रश्नावली के प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं। इन उदाहरणों मे से कुछ स्कूल में होने वाली परीक्षाओं तथा वार्षिक परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 10वीं कक्षा गणित के अध्याय 5 में कुल पाँच ऐसे ही महत्वपूर्ण उदाहरण दिए गए हैं। उदाहरण संख्या 4, 6, 10, 12 और 15 परीक्षा की दृष्टि से बहुत अच्छे प्रश्न हैं और विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले इन प्रश्नों को एक बार अवश्य हल करना चाहिए।

सीबीएसई सिलैबस 2023-24 के अनुसार कक्षा 10 अध्याय 5 समांतर श्रेढ़ियाँ में से कौन कौन से विषय-बिन्दु हैं?

कक्षा 10 गणित एनसीईआरटी पुस्तक में सीबीएसई सिलैबस 2023-24 के अनुसार समांतर श्रेणी के nवें पद तथा प्रथम n पदों के योग को प्राप्त करने के सूत्र को व्युत्पन्न करना, nवें पद तथा n पदों के योग पर आधारित दैनिक जीवन से संबंधित प्रश्न, हैं।