कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें

एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 2 के लिए हिंदी, अंग्रेजी तथा गणित आदि हिंदी और इंग्लिश मीडियम में छात्र यहाँ से पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरी कक्षा के लिए एनसीईआरटी किताब हिंदी – रिमझिम भाग 2, गणित – गणित का जादू भाग 2 तथा अंग्रेजी – मेरीगोल्ड और रेनड्रॉप्स सीबीएसई सत्र 2023-24 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त की जा सकती हैं।
कक्षा 2 के लिए हिंदी और अंग्रेजी में एनसीईआरटी पुस्तकें
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 2 हिंदी
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 2 अंग्रेजी
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 2 गणित (हिंदी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 2 गणित (अंग्रेजी मीडियम)

कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों की पीडीएफ

कक्षा: 2 एनसीईआरटी की पुस्तकें
विषय:हिंदी, अंग्रेजी और गणित
अतिरिक्त विषय:कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, ईवीएस और विज्ञान
शैक्षणिक सत्र:2023-24
माध्यम:हिंदी और अंग्रेजी
Class 2 NCERT Books

राष्ट्रीय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद या एनसीआरटी (https://ncert.nic.in/) द्वारा जारी की गई कक्षा 2 के लिए तीन विषयों की पुस्तकें यहाँ उपलब्ध हैं। एनसीईआरटी 1961 में स्थापित एक स्वायत्त संस्था या एक सरकारी संगठन है जिसका उद्देश्य भारतीय शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता में सुधार करना है।

इसके लिए, एनसीईआरटी स्कूल और उन्नत शिक्षा के लिए दूसरी कक्षा की कई तरह की किताबें प्रकाशित करता है, जैसे: हिंदी – रिमझिम भाग 2, अंग्रेजी – मेरीगोल्ड भाग 2 तथा गणित – गणित का जादू भाग 2 । इनमें से ज़्यादातर किताबें ऑनलाइन उपलब्ध हैं और पूरी तरह से नि:शुल्क हैं। उदाहरण के लिए, छात्र चाहें तो एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट से कक्षा 2 की एनसीईआरटी पुस्तकें डाउनलोड कर सकते हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 2 की पुस्तकें तथा समाधान

ज़्यादातर विद्यालय, शिक्षक और छात्र अध्ययन के लिए एनसीईआरटी द्वितीय स्तरीय गणित की पुस्तक – गणित का जादू ही पसंद करते हैं। इसका कारण इसकी आसानी से समझ में आने वाली भाषा, आकर्षक और सरल प्रस्तुतियां हैं। इसमें विभिन्न विषयों का विस्तृत दृष्टिकोण तथा भाषा की सरलता का विशेष ध्यान रखा गया है। सीबीएसई समिति कक्षा 2 के लिए परीक्षा पाठ्यक्रम इन पुस्तकों को ध्यान में रखकर तैयार करती है। सरकारी तथा निजी विद्यालय भी परिक्षण के लिए एनसीईआरटी किताबों को ही महत्व देते हैं। अन्य कक्षाओं की तरह ही छात्र कक्षा 2 के लिए भी एनसीईआरटी की किताबें यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 2 के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में एनसीईआरटी पुस्तकें

तिवारी अकादमी पर एनसीआरटी कक्षा 2 की किताबों तथा उनके समाधान की पीडीएफ उपलब्ध हैं। छात्र इसे हमारी वेबसाइट से अपनी सुविधा के लिए कई प्रारूपों में डाउनलोड कर सकते हैं। लोकप्रियता के कारण कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की किताबें आसानी से बाजारों में नए संस्करण में उपलब्ध हैं। यह पुस्तकें कक्षा 2 से बच्चों को उनके कौशल को सीखने और विकसित करने में मदद करेगी। इसे भारत के सभी प्रान्तों में दूसरी कक्षा के छात्रों के अध्ययन को आसान बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। एनसीईआरटी पुस्तकें छात्रों को विषय से संबंधित बहुमूल्य जानकारी समझेंगे तथा सिखने में मदद करता है। एनसीईआरटी पुस्तकें न केवल छात्रों को अच्छे अंक देता है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन कौशल सीखने में भी मदद करता है।
कक्षा 2 के लिए हिंदी एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 2 के लिए गणित एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ग्रामर
कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण
कक्षा 2 के लिए सामान्य ज्ञान
कक्षा 2 के लिए विज्ञान पुस्तक

NCERT Books for Grade 2
कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी की एनसीईआरटी पुस्तकें

एनसीईआरटी कक्षा 2 के लिए हिंदी, अंग्रेजी तथा उर्दू भाषाओं की पुस्तकें मुद्रित करता है। ये पुस्तकें छात्रों को उनके अन्य विषयों को समझने में मदद करेंगी। एनसीआरटी कक्षा 2 की इंग्लिश पुस्तक के दो भाग हैं – मैरीगोल्ड्स और रेनड्रॉप्स। मैरीगोल्ड्स और रेनड्रॉप्स शीर्षक वाले दो खंडों में एक छोटी लड़की के जीवन पर आधारित कहानियाँ और कविताएँ हैं। ये कहानियाँ बच्चों को जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे दोस्ती, प्यार, परिवार आदि को समझने में मदद करेंगी और कविताएँ बारिश और वातावरण में बदलाव को समझने में सहायक है। रेनड्रॉप्स पुस्तक का नाम बारिश की इसी कविता पर आधारित है।

कक्षा 2 के लिए हिंदी की एनसीईआरटी पुस्तकें

दूसरी कक्षा में हिंदी की एनसीईआरटी की पुस्तक रिमझिम भाग 2 पीडीएफ में डाउनलोड के लिए दी गए है। जिसमें बहुत सी मनोरंजक कविताएँ और कहानियाँ हैं। इन कहानियों में नैतिक सबक शामिल हैं। कहानियों और कविताओं में इसे और अधिक रोचक बनाने के लिए पशु पात्र भी सम्मिलित किए गए हैं। पाठ के अंत में छात्रों से कुछ सवालों के जवाब पूंछे गए हैं, जिससे वे नए शब्द भी सीखेंगे और हिंदी व्याकरण भी। एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी पुस्तक को इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि यह व्यावहारिक उपयोग में भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है तथा उनकी प्रतिभा के विकास में चमत्कारिक रूप से सहायक है।
अध्याय 1. ऊँट चला
अध्याय 2. भालू ने खेली फुटबॉल
अध्याय 3. म्याऊँ, म्याऊँ !!
अध्याय 4. अधिक बलवान कौन?
अध्याय 5. दोस्त की मदद
अध्याय 6. बहुत हुआ
अध्याय 7. मेरी किताब
अध्याय 8. तितली और कली
अध्याय 9. बुलबुल
अध्याय 10. मीठी सारंगी
अध्याय 11. टेसू राजा बीच बाजार
अध्याय 12. बस के नीचे बाघ
अध्याय 13. सूरज जल्दी आना जी
अध्याय 14. नटखट चूहा
अध्याय 15. एक्की-दोक्की

कक्षा 2 के लिए गणित की एनसीईआरटी पुस्तकें

गणित प्रत्येक छात्र की शिक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि यह उनके भविष्य में गणित कौशल के विकास में योगदान देता है। कक्षा 2 के लिए गणित की पुस्तक – गणित का जादू भाग 2 में छात्र संख्याओं, आकृतियों तथा विभिन्न गणनाओं को समझेंगे। इसके माध्यम से विभिन्न पैटर्नों को पहचानने में भी सक्षम होंगे तथा यह छात्रों की तर्क ज्ञान में भी सुधार करता है। तार्किक विश्लेषण किसी भी कक्षा में गणित की शिक्षा के लिए ज़रूरी है। दूसरी कक्षा में गणित की एनसीईआरटी पुस्तक छात्रों को विभिन्न वस्तुओं के लिए संख्याओं के साथ-साथ शब्दों को लिखने में भी मदद करता है। कक्षा 2 गणित का जादू की किताब में कई विषयवस्तु के लिए सरल व्याख्या है जो छात्रों के अध्ययन के लिए अति सुगम है।
अध्याय 1. क्या है लंबा, क्या है गोल?
अध्याय 2. गिनो मगर समूह में
अध्याय 3. तुम कितना वज़न उठा सकते हो?
अध्याय 4. दस-दस में गिनो
अध्याय 5. पैटर्न
अध्याय 6. पैरों के निशान
अध्याय 7. जग और मग
अध्याय 8. करो मजे-दस के साथ
अध्याय 9. मजेदार दिन
अध्याय 10. अंक जोड़ो
अध्याय 11. रेखाएँ ही रेखाएँ
अध्याय 12. लेना और देना
अध्याय 13. सबसे लंबा कदम
अध्याय 14. आते पक्षी जाते पक्षी
अध्याय 15. कितनी चोटी हैं?

कक्षा 2 में एनसीईआरटी की किताबें क्यों महत्वपूर्ण हैं?

सीबीएसई, एनसीईआरटी पुस्तकों के माध्यम से पाठ्यक्रम निर्धारित करता है क्योंकि इन पुस्तकों में सीबीएसई बोर्ड द्वारा उल्लिखित पाठ्यक्रम शामिल है। इसके अलावा, इन पुस्तकों की भाषा छात्रों के लिए समझने में बहुत आसान और ज्ञानवर्धक है। कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की हिंदी और अंग्रेजी में पुस्तकें सीबीएसई मॉडल प्रश्नों के लिए प्रत्येक अध्याय के अंत में उपयोगी अभ्यास प्रश्न भी प्रदान करती हैं।

एनसीईआरटी की किताबें कक्षा 2 के लिए सीबीएसई परीक्षा में किस प्रकार लाभदायक हैं?

अधिकांश छात्र और शिक्षक संक्षिप्त भाषा और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के कारण एनसीईआरटी की किताबें पसंद करते हैं। एनसीईआरटी की किताबें विषयवस्तुओं और अवधारणाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करती हैं और सीबीएसई बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुरूप हैं। इसलिए सीबीएसई परीक्षा के लिए एनसीईआरटी कक्षा 2 की पुस्तकें एक उपयुक्त पठन सामग्री हैं।

कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की कौन-कौन सी पुस्तकें हैं?

दूसरी कक्षा के लिए छात्र एनसीईआरटी की हिंदी, अंग्रेजी त्तथा गणित की पुस्तकें प्रयोग करते हैं। कक्षा 2 में छात्र रिमझिम नामक एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक का अध्ययन करते हैं। उनके पास अंग्रेजी में एनसीईआरटी की दो किताबें हैं, मैरीगोल्ड और रेनड्रॉप्स। कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी गणित की किताब भी है, जिसका नाम है गणित का जादू। अतः, कक्षा 2 के विद्यार्थी 3 विषय के लिए एनसीईआरटी की कुल 4 किताबें पढ़ते हैं। इसके अतिरिक्त कई विद्यालयों में कक्षा 2 के छात्रों को विज्ञान, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, ईवीएस, सामाजिक विज्ञान तथा ड्राइंग आदि विषयों की भी वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।