कक्षा 1 गणित एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 गणित एनसीईआरटी समाधान पुस्तक गणित का जादू तथा पठन सामग्री शैक्षणिक सत्र २०२१-२०२२ के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। पहली कक्षा के गणित एनसीईआरटी पुस्तक गणित का जादू में कुल 13 अध्याय हैं। इन अध्यायों के माध्यम से विद्यार्थी 1 से 50 तक की गिनती क लिखना व पढना सीख जाता है। संख्याओं का प्रयोग, जोड़ना तथा घटाना आदि संक्रियाएँ भी सरल स्तर पर दी गई हैं। क्रमवार अध्यायों को पढना गणित को और रुचिकर बना देता है।

कक्षा 1 गणित के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 गणित एनसीईआरटी समाधान सत्र 2024-25 के लिए

अध्याय 1. आकृतियाँ और स्थान
अध्याय 2. एक से नौ तक की संख्याएँ
अध्याय 3. जोड़
अध्याय 4. घटाव
अध्याय 5. दस से बीस तक की संख्याएँ
अध्याय 6. समय
अध्याय 7. माप
अध्याय 8. 21 से 50 तक की संख्याएँ
अध्याय 9. आंकड़ों का उपयोग
अध्याय 10. पैटर्न
अध्याय 11. संख्याएँ
अध्याय 12. मुद्रा
अध्याय 13. बताओ कितने

कक्षा 1 में गणित के अभ्यास का तरीका

कक्षा 1 गणित एनसीईआरटी पुस्तक के अनुसार विद्यार्थियों को पहली कक्षा में 1 से 50 तक की गिनती अच्छी तरह से आनी चाहिए। अध्यायों का क्रम इसी के अनुसार दिया गया है। पहले विद्यार्थी एक अंकों की संख्याएँ अर्थात 1 से 9 तक की संख्याओं का अध्ययन अच्छी तरह से करें। अध्ययन करने के बाद एक अंक की संख्याओं के जोड़ और घटा पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए। बाद में इसी तरह 10 से 20 तक तथा 21 से 50 तक की संख्याओं के लिए भी अभ्यास करें। कक्षा 1 गणित गणित का जादू पुस्तक में दिए गए अध्यायों का क्रम इसी के अनुसार संयोजित किया गया है।

कक्षा 1 गणित के लिए अभ्यास पुस्तिका

कक्षा 1 गणित के अतिरिक्त अध्ययन तथा अभ्यास के लिए तिवारी अकादमी की सहायक पुस्तक का प्रयोग करके छात्र-छात्राएँ इसका लाभ उठा सकते हैं। गणित की सहायक पुस्तक में सरल तरीकों से गिनती गिनना तथा गिनतियों को सिखने का तरीका दिया गया है। जोड़ तथा घटा के कई प्रश्न अभ्यास के लिए दिए गए हैं ताकि विद्यार्थी इनका अभ्यास अच्छी तरह से कर सकें। कक्षा 1 की एनसीईआरटी पुस्तक के साथ साथ इस पुस्तक के प्रश्न उत्तर और अभ्यास को हल करने से पाठों को सीखने में आसानी होती है और आने वाली कक्षाओं में भी कोई दिक्कत नहीं होती है।

कक्षा 1 गणित में एनसीईआरटी की कितनी पुस्तकें हैं?

पहली कक्षा में गणित एनसीईआरटी की केवल एक पुस्तक है जिसका नाम है गणित का जादू। इस पुस्तक के माध्यम से हम 1 से 50 तक की गिनती को पढना और लिखना सीखेंगे। साथ ही साथ हम एक अंकों के जोड़ और घटा के प्रश्न भी करेंगे।

कक्षा 1 गणित की पाठ्यपुस्तक में कुल कितने अध्याय हैं?

एनसीईआरटी पुस्तक कक्षा 1 के लिए गणित का जादू में कुल 13 अध्याय दिए गए हैं। इन अध्यायों की मदद से हम सरल संख्याओं की संक्रियाएँ सीखते हैं। कक्षा 1 गणित में पहला अध्याय है आकृतियाँ और स्थान और अंतिम अध्याय है बताओ कितने।

कक्षा 1 गणित की पढाई कैसे करनी चाहिए?

गणित किसी भी कक्षा में अभ्यास के द्वारा ही सिखा जा सकता है। कक्षा 1 गणित में भी विद्यार्थियों को चाहिए कि पर्त्येक अध्य में दिए गए प्रशों को लिखकर स्वयं हल करके देखें। बिना अभ्यास के गणित नहीं सीखी जा सकती है। बार बार अभ्यास करने से न हल होने वाले प्रश्न भी स्वतः ही हल हो जाते हैं।