कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की के प्रश्न उत्तर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की के प्रश्न उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। सातवीं कक्षा में हिंदी के पाठ 2 के अध्ययन को यहाँ दी गई पठन सामग्री की मदद से सरल बनाया गया है।

वाक्य जोड़ो

नमूना
सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।
सहेलियाँ नाचती-गाती हैं।

लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।
लहरें उछलती-कूदती हैं।

सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।
सब बच्चे हँसते-खेलते हैं।

मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।
मेरी माँ पढ़ना-लिखना जानती है।

हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

हर्ष ओर कनक दोनों इसलिए समुद्र की लहरों पर तैर सकते थे, क्योंकि दोनों बचपन से ही समुद्र की गहराइयों में जाकर सीप और मोती निकालकर लाते थे।

रिक्त स्थान भरो
नमूना गुड़िया जैसी सुंदर
कः
दूध जैसा ————
कः
सफेद

खः
हाथी जैसा ————
खः
विशाल

गः
रात जैसा ————
गः
काला

घः
रूई जैसा ————
घः
मुलायम

ङः
चीनी जैसा ————
ङः
मीठा

हर्ष का पिता क्या काम करता था?

हर्ष का पिता रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर शंख और पत्थरों से तरह-तरह के खिलौने, तरह-तरह की मालाएँ तैयार करता था।

कौन-कैसा: नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।
दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।
उत्तर:
कनक मंजरी
दयालु ईर्ष्यालु
डरपोक साहसी
सुंदर कुरूप
अमीर गरीब
समझदार मूर्ख
लालची लापरवाह
मेहनती मनमौजी
आलसी मेहनती

कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?

कनक छोटे-छोटे शंखों की माला बनाकर बेचती थी ताकि वह अपनी माँ की मदद कर सके क्योंकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी।

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?
हमें कनक संबसे सुदर लगती है क्योंकि वह गरीब जरूर थी मगर मन से सुंदर और भावुक थी।

मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

मंजरी को कनक इसलिए नहीं भाती थी क्योंकि उसे समुद्र में तैरना नहीं आता था और वह उसे हर्ष से दूर रखना चाहती थी।

मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?
मंजरी ने कनक को अपना खिलौना इसलिए दे दिया क्योंकि कनक ने मंजरी की जान बचाई थी।

गरीब
कः
वह बेचारी थी बड़ी गरीब। ̧
लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को
बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी।
दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?
क:
असली गरीब वह है जो दूसरों को अपने से नीचा समझता है और उनके पहनावे और हैसियत से उनका आकलन करता है ।

खः
तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?
ख:
गरीबी का कारण केवल पैसे की तंगी होती है, लेकिन वे दिल से हमेशा अमीर होते हैं ।

गः
अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।
गः
गरीबी और अमीरी के अंतर को केवल मानवता और भावनाओं के आधार पर दूर किया जा सकता है। जब हम किसी गरीब को भी अपने समान साधारण आदमी समझने लगेंगे तो यह अंतर अपने आप ही मिट जाएगा।

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 2 सबसे सुंदर लड़की के उत्तर