कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया और उसके भेद के बारे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रश्न उत्तर यहाँ दिए गए हैं। बच्चे यहाँ यह सीखते हैं कि क्रिया क्या होती है और हिंदी व्याकरण में इसका क्या प्रयोग होता है या कैसे प्रयोग किया जाता है। चित्रों के माध्यम से बच्चे शीघ्र सिख लेते हैं इसलिए कुछ चित्रों के माध्यम से भी इसे समझाने का प्रयास किया गया है।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया

कक्षा 1 समाधान ऐप डाउनलोड

iconicon

क्रिया

जिन शब्दों से किसी काम के कराने का बोध होता हो उन्हें क्रिया कहते हैं।
उदहारण:
1. मयंक पढ़ रहा है।
2. मोर नाच रहा है।
3. पक्षी उड़ रहे हैं।
4. बालक सो रहा है।
5. लड़के खेल रहे हैं।
6. सुप्रिया गा रही है।

हम सभी कुछ न कुछ काम करते हैं। ऊपर लिखे वाक्यों में पढ़ने, नाचने, उड़ने, सोने, खेलने और गाने आदि शब्दों के द्वारा किसी न किसी काम को कराने या होने का बोध हो रहा है। ये क्रिया शब्दों के उदाहरण हैं।

स्मरणीय तथ्य

1. सभी लोग कुछ न कुछ करते हैं। यही काम जिन शब्दों से शब्दों से काम होने का पता चलता है,उन्हें क्रिया कहते हैं।
2. वाक्य रचना में क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है।

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए:

Q1

जिन शब्दों से काम होने का पता चलता है उसे कहते हैं?

[A]. विशेषण
[B]. सर्वनाम
[C]. क्रिया
Q2

खाना क्रिया है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. पता नहीं
Q3

गाना क्रिया नहीं है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. पता नहीं

सही क्रिया चुनकर वाक्य पूरा कीजिए:

1. धोबी कपड़े _______ है। (मांज रहा / धो रहा)
2. नेहा गीत _________ है। (बोल रही / गा रही)
3. चिड़ियाँ आकाश में __________ हैं। (तैर रही / उड़ रही)

उत्तर:
1. धो रहा
2. गा रही
3. उड़ रही

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए और क्रिया को रेखांकित कीजिए:

1. कबूतर उड़ रहा है।
2. मछली तैर रही है।
3. यश खेल रहा है।
4. मोर नाच रहा है।

उत्तर:
1. उड़
2. तैर
3. खेल
4. नाच

निम्नलिखित वाक्यों में कौन सा क्रिया शब्द प्रयुक्त हो रहा है।

1. घोड़ा दौड़ रहा है।
2. हवाई जहाज आसमान में उड़ता है।
3. नेहा गीत गाती है।
4. चिड़िया उड़ रही है।
5. सूरज पूर्व में उगता है।

उत्तर:
1. दौड़ना
2. उड़ना
3. गाना
4. उड़ना
5. उगना

हिन्दी व्याकरण अध्याय 6 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

वाक्य निर्माण में क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है। अतः सभी विद्यार्थियों के लिए क्रिया शब्दों का ज्ञान होना अति आवश्यक है।

NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 6 को सीखने का आसान तरीका क्या है?

हम जो भी दैनिक कार्य करते हैं उन सभी में क्रिया का समावेश है। सभी क्रिया शब्दों के अंत में ‘ना’ शब्द आता है। जैसे: खाना, पीना, दौड़ना, जागना, पढ़ना आदि।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 6 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

छात्र वाक्यों के माध्यम से कार्य के होने के बारे में जान सकते हैं। तथा क्रिया शब्दों के साथ कैसे वाक्य रचना करनी है इसको भी अध्याय 6 के माध्यम से सीखा जा सकता है।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया और उसके भेद
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण क्रिया
कक्षा 1 व्याकरण अध्याय 6 क्रिया
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण पाठ 6 क्रिया
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण में क्रिया
हिंदी व्याकरण में क्रिया