कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार और शब्दों के भेद विद्यार्थी सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। तीसरी कक्षा के लिए हिंदी व्याकरण पाठ्यपुस्तक तिवारी अकादमी पर निशुल्क उपलब्ध है। कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 3 में हम शब्दों को बनाना सीखते हैं। यहाँ हम शब्दों के दोनों प्रकार सार्थक शब्द और निरर्थक शब्द के बारे में विस्तार से पढेंगे। पाठ को अच्छी तरह से समझने के लिए अभ्यास के प्रश्नों को अवश्य करें।

कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार

कक्षा 3 के लिए सीबीएसई ऐप

iconicon

शब्द

दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक मेल को ही शब्द कहते हैं।
उदाहरण:
घर, कलश, हिरन
ये शब्द वर्णों को मिलाकर बने हैं। इन सभी का निश्चित अर्थ है।

घ और र के मेल से बना घर।
अगर इन्हीं वर्णों को उलट दें, तो शब्द बनेगा- रघ। इस शब्द का कोई अर्थ नहीं होता है। इस प्रकार अन्य वर्गों का क्रम बदलकर लिखें- शलक, नरहि तो इनका कोई अर्थ नहीं निकलता। यानि रघ शलक, नरहि शब्द निरर्थक यानी अर्थहीन हैं। अतः हम कह सकते हैं कि दो या दो से अधिक वर्णों के सार्थक मेल को ही शब्द कहते हैं।

शब्द भेद

अर्थ के अधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं:
1. सार्थक शब्द
2. निरर्थक शब्द

सार्थक शब्द

वर्गों के मेल से बने ऐसे शब्द जिनका कोई-न-कोई अर्थ होता है, वे सार्थक कहलाते हैं, जैसे- पुस्तक, महल, चित्र, गमला आदि।

निरर्थक शब्द

वर्णों के मेल से बने ऐसे शब्द जिनका कोई अर्थ नही होता है, वे निरर्थक कहलाते हैं, जैसे- वपड़ा, लमक, लाभग आदि।

स्मरणीय तथ्य

शब्द दो या दो अधिक वर्गों के मेल से बनते हैं।
वर्णों के सार्थक मेल को ही शब्द कहते हैं।
शब्द दो तरह के होते हैं- सार्थक और निर्थरक

शब्द के कितने भेद होते हैं?

शब्द दो तरह के होते हैं- सार्थक और निर्थरक।

सही उत्तर छांटकर लिखिए:

Q1

अर्थ के आधार पर शब्द के भेद होते हैं:

[A]. दो
[B]. तीन
[C]. चार
[D]. एक
Q2

शब्द किसे कहते हैं

[A]. वर्णों के समूह को जो सार्थक अर्थ देता है।
[B]. वर्णों के समूह को
[C]. भाषा को
[D]. उपर्युक्त सभी को

शब्द किसे कहते हैं?

वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।

सार्थक शब्द किसे कहते हैं?

ऐसे शब्द जिनका कोई सार्थक अर्थ होता है उन्हें सार्थक शब्द कहते हैं।

निरर्थक शब्द किसे कहते हैं?

वर्णों के समूह जिनका अर्थ नहीं निकलता निरर्थक शब्द कहलाते हैं।

अक्षरों को सही क्रम में लगाकर शब्द बनाइए

जअगर, ड़सक, टमर, झपटट, गरदब, लकश, हमल, टटमम

उत्तर:
अजगर, सड़क, मटर, झटपट, बरगद, कलश, महल, टमटम

कथन पढ़कर सही और गलत का चिह्न लगाइए:

1. सार्थक वर्ण-समूह शब्द कहलाता है।
2. सार्थक व निरर्थक शब्द, शब्द के भेद है।
3. निरर्थक शब्दों से उचित अर्थ का बोध होता है।
4. वाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द पद कहलाता है।

उत्तर:
1. सही
2. सही
3. गलत
4. सही

सार्थक और निरर्थक शब्द छाँटिए:

गाय, गनर, रीब, फूल, नालक, पुस्तक, अमक, कार, लप, बकरी, नीला, गलच, अनार, हमल, हीरा, लूआ, मआ।

उत्तर:

सार्थक शब्दनिरर्थक शब्द
गायरीब
फूलनालक
पुस्तकअमक
कारलप
बकरीगलच
नीलाहमल
अनारलूआ
गनरमआ
कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 3 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

शब्द निर्माण और शब्दों के प्रकार इस अध्याय की विषय वस्तु है। अध्याय बहुत ज्यादा विस्तृत नहीं है इसलिए एक दिन में तैया किया जा सकता है।

क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 3 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

छात्र अध्याय की विषय वस्तु से अवगत हैं क्योंकि पीछे की कक्षाओं में इस सबके बारे में पढ़ाया जा चुका है। अतः इस पाठ को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 3 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ?

यहाँ पर शब्दों की सार्थकता और शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द विचार
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 3
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण शब्द विचार
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द विचार
कक्षा 3 व्याकरण पाठ 3 शब्द विचार
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण में शब्द विचार
हिंदी व्याकरण में शब्द विचार